अब मारुति की लग्जरी SUV हुई और सस्ती, मिल रहा ₹2.10 लाख का डिस्काउंट और 1200Km का रेंज

अब मारुति की लग्जरी SUV हुई और सस्ती, मिल रहा ₹2.10 लाख का डिस्काउंट और 1200Km का रेंज

Maruti Grand Vitara November 2025 Discount: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने नवंबर 2025 के लिए अपनी प्रीमियम SUV Grand Vitara पर जबरदस्त डिस्काउंट की घोषणा की है। बता दें, कंपनी ने इस बार अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए अक्टूबर की तुलना में ऑफर राशि को ₹54,000 तक बढ़ा दिया है।

Maruti Grand Vitara स्पेसिफिकेशन

मारुति सुजुकी ने टोयोटा के साथ मिलकर ग्रैंड विटारा को एक प्रीमियम और एडवांस SUV के रूप में तैयार किया है, जिसमें 1462cc का K15 हाइब्रिड इंजन दिया गया है जो 6000 RPM पर 100 bhp पावर और 4400 RPM पर 135 Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। यह SUV 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों में उपलब्ध है, साथ ही इसमें AWD (ऑल व्हील ड्राइव) ऑप्शन भी दिया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाता है।

ये भी पढ़ें: Kia ने लॉन्च किया 7-सीटर Carens का CNG मॉडल, कीमत और फीचर ऐसे कि तुरंत बनेगा बुकिंग का मन

ग्रैंड विटारा का इंजन

कंपनी का दावा है कि इसका स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन 27.97 kmpl तक का माइलेज देता है और फुल टैंक में लगभग 1200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसमें दो मोटर सिस्टम, एक पेट्रोल इंजन और एक इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं, जो जरूरत के अनुसार पावर और परफॉर्मेंस दोनों को संतुलित करते हैं। वहीं EV मोड में यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटर के जरिए चलती है, जिससे ड्राइव बेहद स्मूद और साइलेंट रहती है।

ग्रैंड विटारा के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), पैनारोमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा, मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट, और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसी एडवांस तकनीक दी गई है, जो इसे परफॉर्मेंस और सेफ्टी दोनों मामलों में बेहतरीन बनाती है।

ये भी पढ़ें: Maruti ने लॉन्च की नई स्कीम, अब सिर्फ ₹1999 की मासिक किस्त पर घर ले जाएं चमचमाती कार

Grand Vitara November 2025 Discount

मारुति सुजुकी ने नवंबर 2025 में अपनी लोकप्रिय SUV ग्रैंड विटारा पर आकर्षक ऑफर की घोषणा की है। कंपनी की नेक्सा डीलरशिप पर मिलने वाले Grand Vitara November 2025 Discount में हाइब्रिड वेरिएंट पर ग्राहकों को ₹2.10 लाख तक का लाभ मिल रहा है, जबकि पेट्रोल मॉडल पर ₹1.75 लाख तक की छूट दी जा रही है। इसके साथ मारुति अपग्रेड बोनस और एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज भी ऑफर कर रही है।

खास बात यह है कि CNG वेरिएंट पर भी इस बार बड़ा फायदा दिया गया है, जहां ग्राहकों को ₹94,000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। कंपनी ने बताया कि अब इस SUV की नई एक्स-शोरूम कीमत ₹10.76 लाख से शुरू होती है, जो इसे अपने सेगमेंट में और भी किफायती बनाती है।

ये भी पढ़ें: दमदार लुक, पावरफुल इंजन और तगड़े फीचर्स के साथ टोयोटा ने पेश की नई Land Cruiser FJ, जानिए भारत में कब मिलेगी ये छोटी फॉर्चूनर

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें