कारों की कीमतों में मारुति ने की बड़ी कटौती, Alto K10 से Grand Vitara तक 1 लाख से अधिक का डिस्काउंट

कारों की कीमतों में मारुति ने की बड़ी कटौती, Alto K10 से Grand Vitara तक 1 लाख से अधिक का डिस्काउंट

Maruti Suzuki New Car Prices: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki India Ltd. ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने एलान किया है कि वह सरकार द्वारा हाल ही में की गई GST दरों में कटौती का पूरा फायदा उपभोक्ताओं तक पहुंचाएगी। इसका सीधा असर गाड़ियों की कीमतों पर पड़ा है। अब एंट्री-लेवल Alto K10 से लेकर Grand Vitara जैसी प्रीमियम कारें भी पहले से सस्ती हो गई हैं।

GST कट के बाद मारुति सुजुकी की नई कीमतें (Maruti Suzuki New Car Prices)

बता दें कि 4 सितंबर 2025 को केंद्र सरकार ने देश में सबसे बड़े GST रेट रिफॉर्म्स का ऐलान किया। अब तक 5%, 12%, 18% और 28% की चार दरों के बजाय सिर्फ दो दरें 5% और 18% लागू होंगी। सभी जरूरी सामान 5% स्लैब में आ गए हैं, जबकि नॉन-एसेंशियल और लग्ज़री प्रोडक्ट्स 18% स्लैब में। वहीं, लग्जरी कार और तंबाकू उत्पादों पर अब 40% टैक्स लगेगा।

खास बात यह है कि सरकार ने अब कार की परिभाषा भी स्पष्ट कर दी है।

  • छोटी कारें जिनकी लंबाई 4 मीटर से कम, पेट्रोल इंजन 1200cc से कम और डीजल इंजन 1500cc से कम है उनपर 18% GST
  • बड़ी या लग्जरी कारें जो 4 मीटर से लंबी या ज्यादा CC इंजन वाली हैं उनपर 40% GST
  • इलेक्ट्रिक कारों पर अब भी सिर्फ 5% GST

ये भी पढ़ें: 5-स्टार सेफ्टी और धांसू फीचर्स के साथ मारुति ने लॉन्च की सबसे सेफ SUV Victoris, सिर्फ ₹10.5 लाख में मिलेंगे जबरदस्त फीचर

कितनी सस्ती हुई मारुति की कारें?

मारुति सुजुकी ने अपने मॉडल-वाइज नई कीमतें जारी की हैं। गौरतलब है कि एंट्री लेवल Alto K10 की कीमत में ₹1,07,600 तक की कटौती हुई है और अब इसकी शुरुआती कीमत ₹3,69,900 हो गई है। वहीं प्रीमियम SUV Grand Vitara अब ₹10,76,500 से शुरू होगी। नीचे पूरी लिस्ट देखें:

मॉडलकीमत में कटौती (₹)नई कीमत (₹)
S-Presso1,29,600 तक3,49,900
Alto K101,07,600 तक3,69,900
Celerio94,100 तक4,69,900
Wagon-R79,600 तक4,98,900
Ignis71,300 तक5,35,100
Swift84,600 तक5,78,900
Baleno86,100 तक5,98,900
Dzire87,700 तक6,25,600
Fronx1,12,600 तक6,84,900
Brezza1,12,700 तक8,25,900
Grand Vitara1,07,000 तक10,76,500
Jimny51,900 तक12,31,500
Ertiga46,400 तक8,80,000
XL652,000 तक11,52,300
Invicto61,700 तक24,97,400
Eeco68,000 तक5,18,100
Super Carry52,100 तक5,06,100

ये भी पढ़ें: इस फेस्टिव सीजन Tata Nexon की कीमतों में बड़ी कटौती, हर खरीद पर होगी ₹1.55 लाख तक की बचत; जानें नई कीमतें और फीचर

Victoris SUV की कीमतें भी अपडेट

हालांकि, कंपनी की नई कॉम्पैक्ट SUV Maruti Suzuki Victoris की कीमतें पहले से ही नई GST दरों के हिसाब से तय की गई हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹10,49,900 है, जबकि टॉप मॉडल हाइब्रिड वेरिएंट ₹19,98,900 में मिलेगा। इस संदर्भ में मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर.सी. भार्गव ने कहा की,

“GST रीस्ट्रक्चरिंग भारतीय प्रोडक्ट्स की प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगी। कीमतों में गिरावट और ओपन मार्केट ट्रेड से ग्राहकों को बेहतर डील मिलेगी और कंपनियां और भी एफिशिएंट बनेंगी।”

बहरहाल GST रेट कट के बाद मारुति सुजुकी की कारें अब और सस्ती हो गई हैं, जिससे ग्राहकों की खरीदारी बढ़ने की पूरी उम्मीद है। खास बात है कि छोटे कार सेगमेंट में कंपनी की पकड़ और मजबूत होगी, जबकि SUV और मल्टी-फ्यूल गाड़ियों की डिमांड भी तेजी से बढ़ सकती है। ऑटो सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और तेज होगी जिससे अन्य कंपनियां भी कीमतें कम करने पर मजबूर हो सकती हैं। मारुति का लक्ष्य 50% मार्केट शेयर पाना है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें