5-स्टार सेफ्टी और धांसू फीचर्स के साथ मारुति ने लॉन्च की सबसे सेफ SUV Victoris, सिर्फ ₹10.5 लाख में मिलेंगे जबरदस्त फीचर

5-स्टार सेफ्टी और धांसू फीचर्स के साथ मारुति ने लॉन्च की सबसे सेफ SUV Victoris, सिर्फ ₹10.5 लाख में मिलेंगे जबरदस्त फीचर

Maruti Suzuki Victoris: मारुति ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप SUV “Victoris” लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे सोमवार, 15 सितंबर को भारत में अपने Arena डीलरशिप नेटवर्क पर पेश किया। खास बात है कि इस गाड़ी की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10,49,900 (एक्स-शोरूम) रखी गई है। सबसे बड़ी हाइलाइट यह है कि इस SUV को Bharat NCAP और Global NCAP दोनों से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

Maruti Suzuki Victoris के इंजन और फीचर

वेरिएंटइंजन / ट्रांसमिशनप्रमुख फीचर्स
LXi1.5L पेट्रोल (102 bhp), 1.5L CNG (87 bhp), 5-स्पीड MT6 एयरबैग, ABS+EBD, ESP, हिल होल्ड, रियर पार्किंग सेंसर, 4.2″ TFT स्क्रीन, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, 7″ टचस्क्रीन
VXi1.5L पेट्रोल/CNG, 5-स्पीड MT & 6-स्पीड ATक्रोम डोर हैंडल्स, बॉडी-कलर्ड ORVM, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स कैमरा, TPMS, हाइब्रिड में 10.25″ डिजिटल डिस्प्ले
ZXi1.5L पेट्रोल MT/AT, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e-CVT10.25″ स्मार्टप्ले प्रो X टचस्क्रीन, हाइब्रिड पावरट्रेन ऑप्शन
ZXi(O)पेट्रोल MT/ATअतिरिक्त प्रीमियम फीचर्स, ZXi से अपग्रेडेड
ZXi+पेट्रोल MT/AT, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e-CVT, AWD ऑप्शनपैनोरमिक सनरूफ, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर
ZXi+(O)पेट्रोल MT/AT, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड e-CVTलेवल-2 ADAS, 360° कैमरा, स्मार्ट पावर्ड टेलगेट विद जेस्चर कंट्रोल

हालांकि Victoris का बेस LXi वेरिएंट भी काफी किफायती है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है VXi वेरिएंट, जो किफायत और फीचर्स दोनों का सही कॉम्बिनेशन है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में पैडल शिफ्टर्स मिलते हैं और हाइब्रिड वेरिएंट में Acoustic Vehicle Alert System भी मिलता है ताकि पैदल यात्रियों को अलर्ट किया जा सके।

ये भी पढ़ें: नई कार लेने का सपना अब होगा पूरा, Skoda के गाड़ियों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट; Kodiaq, Kushaq और Slavia पर ₹5.8 लाख तक की छूट

सेफ्टी में नंबर 1 SUV बनी Victoris

मारुति सुजुकी Victoris ने सुरक्षा के मामले में एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। आपको बता दें कि पूरी Victoris लाइन-अप को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUVs में से एक बनाती है। खास बात है कि इस गाड़ी में डुअल एयरबैग्स, ABS+EBD, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर्स बेस मॉडल से ही स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जो आमतौर पर अन्य कंपनियां केवल टॉप वेरिएंट में देती हैं।

यही कारण है कि Victoris तेजी से फैमिली कार खरीदारों की पहली पसंद बन रही है। यह SUV सीधे Hyundai Creta, Kia Seltos, Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO जैसी पॉपुलर गाड़ियों को टक्कर दे रही है। मारुति का दावा है कि यह सेफ्टी के साथ बेहतरीन माइलेज भी देगी।

ये भी पढ़ें: मर्सिडीज-बेंज ने लॉन्च किया नया E-Class Verde Silver एडिशन, कीमत में ₹6 लाख तक बचत का मौका

Maruti Suzuki Victoris की कीमत और वेरिएंट

मारुति सुजुकी ने अपनी नई एसयूवी Victoris को कुल छह वेरिएंट्स LXi, VXi, ZXi, ZXi(O), ZXi+ और ZXi+(O) में लॉन्च किया है। आपको बता दें कि यह SUV पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG तीनों पावरट्रेन ऑप्शंस में उपलब्ध है। वहीं इसके किमत की बात करें तो वह कुछ इस प्रकार है:

वेरिएंटपावरट्रेनकीमत (एक्स-शोरूम)
LXiपेट्रोल₹10.49 लाख
VXiपेट्रोल / CNG₹11.50 लाख से
ZXiपेट्रोल₹13.25 लाख से
ZXi(O)पेट्रोल / हाइब्रिड₹14.80 लाख से
ZXi+हाइब्रिड₹16.38 लाख से
ZXi+(O)हाइब्रिड₹18 लाख (टॉप मॉडल)

खास बात: कंपनी इसे सब्सक्रिप्शन पर भी उपलब्ध करा रही है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹27,707 प्रति माह है। यह उन लोगों के लिए बेहतर है जो कार खरीदने के बजाय रेंट पर लेना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें: दमदार परफॉर्मेंस और लिमिटेड स्टॉक के साथ भारत में आ रही है Skoda की Octavia RS, जानें इस प्रीमियम सेडान के फीचर, कीमत और लॉन्च डिटेल्स

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें