क्या आपको मिलेंगे Meesho के शेयर? जानें GMP, Status और बड़ी अपडेट

क्या आपको मिलेंगे Meesho के शेयर? जानें GMP, Status और बड़ी अपडेट

Meesho IPO Allotment: Meesho के IPO ने बिडिंग के दौरान जिस तरह निवेशकों को खींचा था, उसी का नतीजा है कि अब हर कोई अलॉटमेंट का इंतज़ार कर रहा है। खास बात है कि रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन के बाद रिटेल से लेकर HNI तक हर निवेशक यही जानना चाहता है कि आखिर शेयर किसे मिलेगा। हालाँकि GMP में हल्की गिरावट आई है, लेकिन बाजार में Meesho की लिस्टिंग को लेकर जबरदस्त बज़ है।

Meesho IPO Allotment स्टेटस, GMP और सब्सक्रिप्शन की पूरी जानकारी

Meesho सोमवार, 8 दिसंबर को अपने IPO का अलॉटमेंट फाइनल करने जा रहा है। जिन निवेशकों ने बोली लगाई है, उन्हें 9 दिसंबर तक बैंक से फंड डेबिट/रिलीज़ होने के मैसेज मिल जाएंगे। ऐसे में निवेशक अपना Meesho IPO Allotment Status दो तरीकों, BSE वेबसाइट और KFin Technologies के पोर्टल से चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: न्यूयॉर्क की कंपनी संभालेगी वोडाफोन आइडिया का कमान, कर सकती है 6 अरब डॉलर का निवेश

BSE पर Meesho IPO का अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

  • BSE की साइट पर जाएं
  • Issue Type में Equity चुनें
  • Issue Name में Meesho Limited चुनें
  • Application Number डालें
  • PAN भरें
  • Captcha पर क्लिक करके Search करें

KFinTech पोर्टल पर अलॉटमेंट कैसे चेक करें

  • KFinTech की साइट पर जाएं
  • IPO नाम चुनें (अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद ही दिखेगा)
  • Application No., Demat No. या PAN से सर्च करें
  • ASBA या Non-ASBA चुनें
  • Captcha भरें और Submit करें

ये भी पढ़ें: लोन लेने से पहले समझ लें बैंक का ये छुपा हुआ फॉर्मूला, लाखों का होगा बचत

Meesho IPO से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

श्रेणी / विवरणजानकारी
IPO खुलने की तारीख3 दिसंबर – 5 दिसंबर 2025
प्राइस बैंड105–111 रुपये प्रति शेयर
लॉट साइज134 शेयर
कुल जुटाई गई राशि5,421.20 करोड़ रुपये
Fresh Issue4,250 करोड़ रुपये
OFS1,171.20 करोड़ रुपये
कुल सब्सक्रिप्शन79.03 गुना (62.75 लाख एप्लिकेशन)
QIBs सब्सक्रिप्शन120.18 गुना
NIIs सब्सक्रिप्शन38.16 गुना
Retail Investors सब्सक्रिप्शन19.08 गुना
GMP बिडिंग के समय46–48 रुपये
GMP वर्तमान42–44 रुपये
Listing प्रीमियम अनुमान38–40%
Big HNI Category17 में से 2 को अलॉटमेंट, प्रॉबेबिलिटी: 11.76%
Small HNI Category61 में से 2 को अलॉटमेंट, प्रॉबेबिलिटी: 3.27%
Retail Category15 में से 1 को 135 शेयर, प्रॉबेबिलिटी: 6.67%

Meesho कंपनी क्या करती है?

Meesho की शुरुआत 2015 में हुई थी और यह एक बहु-पक्षीय तकनीकी प्लेटफॉर्म है जो उपभोक्ताओं, विक्रेताओं, लॉजिस्टिक पार्टनर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को एक साथ जोड़ता है। मीसो पर लाखों प्रोडक्ट्स सस्ते दाम में उपलब्ध हैं और यह छोटे-बड़े विक्रेताओं को अपने व्यापार को बढ़ाने का अवसर देती है।

ये भी पढ़ें: अगले हफ्ते निवेशकों के लिए खुलेगा ICICI Prudential AMC का IPO, जाने तारीख, प्राइस बैंड, GMP और अहम बातें

बता दें की निवेशक अब Meesho Shares की लिस्टिंग के लिए बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में 9 दिसंबर को रिफंड शुरू होगा और शेयर डीमैट अकाउंट में क्रेडिट किए जाएंगे, जबकि 10 दिसंबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

Jai Jagdamba News Whatsapp