दिवाली से पहले MG के Windsor EV का Inspire Edition लॉन्च, मिलेगा नया डिजाइन, लग्जरी फीचर्स और 331km का रेंज
MG Inspire Edition: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच JSW MG Motor India ने अपनी चर्चित इलेक्ट्रिक कार Windsor EV का नया Inspire Edition लॉन्च किया है। दिवाली से ठीक पहले आया MG Windsor EV Inspire Edition कंपनी की पहली सालगिरह और 40,000 यूनिट्स की बिक्री पूरी होने का जश्न है। खास बात यह है कि इस लिमिटेड एडिशन की केवल 300 यूनिट्स ही बेची जाएंगी, जिससे यह और भी एक्सक्लूसिव बन जाती है।
डिजाइन और एक्सटीरियर में क्या है नया?
MG Windsor EV के Inspire Edition में डिजाइन और इंटीरियर दोनों ही स्तर पर ऐसे बदलाव किए हैं जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान देते हैं। नई कार अब Pearl White और Starry Black के डुअल-टोन कॉम्बिनेशन में आती है, जो इसे एक मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है। इसके साथ ही ग्रिल, बंपर और साइड मोल्डिंग पर रोज गोल्ड एक्सेंट जोड़े गए हैं, जो कार के लुक में एलिगेंस बढ़ाते हैं।
ये भी पढ़ें: BMW ने भारत में लॉन्च की G 310 RR की खास लिमिटेड एडिशन, जानें इस बाइक की कीमत और एक्सक्लूसिव फीचर्स
वहीं, 18-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स और ORVMs इसके स्पोर्टी अपील को और निखारते हैं। D-पिलर पर खास ‘Inspire’ ब्रांडिंग इसे लिमिटेड एडिशन का फील देती है।
लग्जरी इंटीरियर और फीचर्स
इंटीरियर की बात करें तो MG Windsor EV Inspire Edition का केबिन पहले से ज्यादा लग्जरी और कम्फर्टेबल बनाया गया है। संगरिया रेड और ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री, हेडरेस्ट पर “Inspire” की एम्ब्रॉयडरी, और गोल्ड हाइलाइट्स वाला डैशबोर्ड इसे एक प्रीमियम टच देता है। इसके साथ मिलने वाला स्पेशल एक्सेसरी पैक जिसमें 3D मैट्स, Inspire-ब्रांडेड कुशन, सनशेड, लेदर की-कवर और 4K डैशकैम शामिल हैं, उपयोगिता और आकर्षण दोनों बढ़ाता है।
ग्राहक चाहें तो Skylight Infinity View ग्लास रूफ और वायरलेस इल्यूमिनेटेड सिल प्लेट्स जैसे वैकल्पिक फीचर्स भी चुन सकते हैं। बता दें कि MG ने इस एडिशन में यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए केबिन इंसुलेशन और एंबियंट लाइटिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया है, जिससे यह सेगमेंट में एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार की तरह महसूस होती है।
परफॉर्मेंस, बैटरी और रेंज
हालांकि परफॉर्मेंस में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन यह कार अपने दमदार ड्राइविंग अनुभव के लिए जानी जाती है।
- बैटरी पैक: 38 kWh
- मोटर: 134 bhp पावर और 200 Nm टॉर्क
- रेंज: एक बार फुल चार्ज पर 331 किलोमीटर
- चार्जिंग: DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 40 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज
MG Windsor EV Inspire Edition की कीमत
बता दें कि कंपनी ने इस खास एडिशन को दो प्राइस वेरिएंट में पेश किया है:
- एक्स-शोरूम कीमत: ₹16.65 लाख
- Battery-as-a-Service (BaaS) स्कीम: ₹9.99 लाख (बिना बैटरी के शुरुआती कीमत)
BaaS स्कीम के तहत ग्राहक कार को सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं और बाद में बैटरी के लिए मासिक शुल्क देकर इसका उपयोग कर सकते हैं। खास तौर पर उन लोगों के लिए यह प्लान बेहतर है जो इलेक्ट्रिक कार खरीदने में शुरुआती लागत कम रखना चाहते हैं।
बुकिंग और डिलिवरी डिटेल्स
इस लिमिटेड एडिशन की बुकिंग MG Motor की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। कंपनी 15 अक्टूबर 2025 से इसकी डिलीवरी शुरू करेगी। बता दें कि 2024 में लॉन्च होने के बाद से ही Windsor EV ने MG के लिए गेम-चेंजर साबित होकर भारत में 40,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है।
ये भी पढ़ें: Maruti ने लॉन्च की नई स्कीम, अब सिर्फ ₹1999 की मासिक किस्त पर घर ले जाएं चमचमाती कार
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
