MiG-29 की जगह लेने आ रहा रूस का नया Su-75 Checkmate, आवाज से दुगना तेज है रफ्तार

MiG-29 की जगह लेने आ रहा रूस का नया Su-75 Checkmate, आवाज से दुगना तेज है रफ्तार

Su-75 Checkmate Fighter Jet: रूस अपने पुराने MiG-29 फाइटर जेट को रिप्लेस करने के लिए जिस नए स्टील्थ फाइटर पर काम कर रहा है, वह अब उड़ान के बेहद करीब पहुंच चुका है। Su-75 Checkmate नाम का यह पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान साल 2026 में पहली बार आसमान में दिख सकता है। खास बात है की इस जेट को लेकर भारत भी गंभीर नजर बनाए हुए है। सवाल यही है की क्या यह MiG-29 का सच्चा उत्तराधिकारी साबित होगा?

Su-75 Checkmate क्या है?

बता दें की Su-75 Checkmate रूस का नया पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट है, जिसे खास तौर पर पुराने हो चुके MiG-29 लड़ाकू विमानों की जगह लेने के लिए तैयार किया जा रहा है। रूस ने साफ किया है कि यह Stealth Fighter Jet साल 2026 के अंत तक पहली बार उड़ान भर सकता है।

गौरतलब है कि इसे पहली बार 2021 में MAKS एयर शो में एक फुल-स्केल मॉडल के रूप में दिखाया गया था, और अब इसकी असली उड़ान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,

2026 में होने वाली यह पहली टेस्ट फ्लाइट इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि इससे यह पता चलेगा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों, यूक्रेन युद्ध और औद्योगिक दबावों के बावजूद रूस इस महत्वाकांक्षी फाइटर जेट प्रोजेक्ट को जमीन से आसमान तक ले जाने में कितना सफल होता है।

ये भी पढ़ें: ₹65,400 करोड़ में 1,100 फाइटर जेट इंजन खरीदेगा भारत, जानिए AMCA प्रोजेक्ट और 2035 तक IAF की खतरनाक प्लानिंग

Su-75 Checkmate की खासियतें

बता दें कि Su-75 Checkmate को रूस ने अपने भारी-भरकम Su-57 के मुकाबले हल्के, किफायती और ज्यादा व्यावहारिक विकल्प के तौर पर तैयार किया है। इस फाइटर जेट का पूरा फोकस स्टील्थ टेक्नोलॉजी, एडवांस एवियोनिक्स और कम लागत पर रखा गया है, ताकि इसे ज्यादा से ज्यादा देशों को एक्सपोर्ट किया जा सके।

खास बात है कि इसमें सिंगल-इंजन स्टील्थ डिजाइन दिया गया है, जिससे इसका रडार क्रॉस सेक्शन काफी कम हो जाता है। इसमें आधुनिक AESA रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम और एंटी-रेडिएशन मिसाइल ले जाने की क्षमता भी बताई जा रही है।

हालाकी रूस ने अभी इसकी पूरी तकनीकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि इसकी स्पीड और रेंज पुराने MiG-29 से बेहतर होगी, जिससे यह एक मजबूत tactical fighter jet बनकर उभर सकता है।

ये भी पढ़ें: भारतीय सेना को बड़ी राहत, भारत आ रहे हैं घातक Apache Helicopter, नेवी भी होगी ताकतवर

Su-75 की राह में आईं बड़ी चुनौतियां

बता दें की Su-75 Checkmate का सफर अब तक बिल्कुल आसान नहीं रहा है। इस फाइटर जेट प्रोजेक्ट को फंडिंग की कमी, पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंध, सप्लाई-चेन में रुकावटें और यूक्रेन युद्ध जैसे हालातों का सामना करना पड़ा, जिससे इसकी रफ्तार कई बार धीमी हुई।

रूस कई दशकों के बाद फिर से एक सिंगल इंजन फाइटर जेट पर काम कर रहा है, जो तकनीकी तौर पर बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इसके लिए नई मैन्युफैक्चरिंग तकनीकों और एडवांस एवियोनिक्स सिस्टम को तैयार करना पड़ा, जिससे यह प्रोजेक्ट और भी जटिल बन गया।

क्या भारत खरीदेगा Su-75 Checkmate?

बता दें कि भारत काफी समय से अपने MiG-29 फाइटर जेट्स के भविष्य को लेकर नए विकल्प तलाश रहा है और ऐसे में रूस का Su-75 Checkmate एक संभावित दावेदार के रूप में सामने आ रहा है। रूस पहले भी भारत को Su-57 ऑफर कर चुका है, लेकिन अब तक किसी तरह की आधिकारिक खरीद की पुष्टि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें: 2029 तक भारतीय बेड़े में शामिल होंगे राफेल-M के पहले 4 विमान, देश की नौसेना के ताकत में होगा इजाफा

रिपोर्ट्स की मानें तो भारत Su-75 को लेकर तभी गंभीर फैसला लेगा, जब यह जेट 2026 में अपनी पहली उड़ान और आगे के ट्रायल में खुद को साबित करेगा। खास बात यह है कि Su-75 की अनुमानित कीमत अपेक्षाकृत कम मानी जा रही है, यह मौजूदा रूसी प्लेटफॉर्म्स के साथ आसानी से फिट हो सकता है, इसमें स्टील्थ क्षमता होगी और इसे सीधे MiG-29 के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि, भारत अपने स्वदेशी AMCA प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम कर रहा है, इसलिए Su-75 को लेकर अंतिम फैसला रणनीतिक जरूरतों और संतुलन को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp