20 हजार की Casio से 4 करोड़ की Rolex तक, देखें मोहम्मद सिराज की महंगी घड़ियों का कलेक्शन

20 हजार की Casio से 4 करोड़ की Rolex तक, देखें मोहम्मद सिराज की महंगी घड़ियों का कलेक्शन

Mohammed Siraj Watch Collection: अगर आप भारतीय क्रिकेट को थोड़ा भी फॉलो करते हैं तो मोहम्मद सिराज का नाम जरूर जानते होंगे। मैदान पर आक्रामक गेंदबाजी और चेहरे पर वही पुरानी सादगी, लेकिन खास बात है कि मैदान के बाहर सिराज का अंदाज बिल्कुल अलग है। हालाकी वह ज्यादा दिखावा नहीं करते, लेकिन उनकी कलाई पर बंधी घड़ियां उनकी मेहनत और कामयाबी की कहानी खुद बयां कर देती हैं।

मोहम्मद सिराज की महंगी घड़ियों का कलेक्शन

हैदराबाद के साधारण माहौल में पले-बढ़े मोहम्मद सिराज आज इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे महंगे तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं और हाल ही में उन्हें गुजरात टाइटंस ने 12.25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें कि इस कामयाबी के साथ-साथ उनकी घड़ियों का शौक भी तेजी से बढ़ा है और अब उनका घड़ी संग्रह (Mohammed Siraj Watch Collection) 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: दौलत की रेस में अलख पांडे ने शाहरुख खान को पछाड़ा, PhysicsWallah की संपत्ति 223% बढ़कर पहुंची ₹14,510 करोड़

करियर की शुरुआत में सिराज के पास सिर्फ एक साधारण कैसीओ घड़ी थी, जिसकी कीमत करीब 20,000 रुपये थी और उस वक्त घड़ी उनके लिए सिर्फ समय देखने का साधन थी, कोई रुतबे की निशानी नहीं। हालाकी जैसे-जैसे मेहनत रंग लाई और नाम बड़ा होता गया, वैसे-वैसे सिराज की कलाई पर बंधा समय भी बदलता गया और उनकी पसंद सादगी से शान की ओर बढ़ती चली गई।

Tag Heuer Aquaracer से शुरू हुआ luxury सफर

सिराज की लग्जरी घड़ियों की दुनिया में पहला बड़ा नाम टैग ह्यूअर एक्वारेसर (Tag Heuer Aquaracer) है, जिसकी कीमत लगभग 1.31 लाख रुपये है। ये एक मजबूत स्टेनलेस स्टील डाइव वॉच है, जो पानी और झटकों को आसानी से झेल सकती है।

Tag Heuer Aquaracer

हालाकी यह कोई बेहद चमकदार या दिखावटी घड़ी नहीं है, लेकिन गौरतलब है कि मैदान पर जैसे सिराज मेहनत और जुनून से विकेट निकालते हैं, वैसे ही यह घड़ी मजबूती और टिकाऊपन का भरोसा देती है।

Rolex GMT-Master II Pepsi

इसके बाद मोहम्मद सिराज की कलाई पर नजर आई Rolex GMT-Master II “Pepsi”, जिसकी कीमत करीब 10.40 लाख रुपये है। यह घड़ी खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो अलग-अलग टाइम जोन में सफर करते हैं। बता दें कि मोहम्मद सिराज का ज्यादातर वक्त विदेशी दौरों में ही गुजरता है, ऐसे में यह घड़ी उन्हें एक साथ दो जगहों का समय देखने की सुविधा देती है।

Rolex GMT-Master II Pepsi

हालाकी दिखने में यह घड़ी बेहद स्टाइलिश है, लेकिन इसकी असली ताकत इसकी उपयोगिता है, जो सिराज के क्रिकेटिंग सफर के साथ पूरी तरह मेल खाती है।

ये भी पढ़ें: 17 बार के चैंपियन ने WWE से लिया संन्यास, जानिए कितनी है John Cena की कुल कमाई और करियर

Audemars Piguet Royal Oak Offshore

यहीं से मोहम्मद सिराज की घड़ी संग्रह ने असली लग्ज़री दुनिया में कदम रखा, जब उनकी कलाई पर ऑडेमार्स पिगुए की रॉयल ओक ऑफशोर (Audemars Piguet Royal Oak Offshore) नजर आई, जिसकी कीमत करीब 27 लाख 47 हजार रुपये बताई जाती है। टाइटेनियम से बनी यह घड़ी देखने में भले ही भारी लगे, लेकिन पहनने में काफी हल्की है।

Audemars Piguet Royal Oak Offshore

इस घड़ी का नीला मेगा टैपेस्ट्री डायल स्टेडियम की तेज रोशनी में अलग ही चमक बिखेरता है, जो सिराज के मैदान पर दिखने वाले आत्मविश्वास को पूरी तरह दर्शाता है।

Hublot Big Bang Rose Gold

Hublot Big Bang Rose Gold

मोहम्मद सिराज की स्टाइलिश पहचान उनकी Hublot Big Bang Rose Gold घड़ी से साफ नजर आती है। यह 18 कैरेट की रोज गोल्ड से बनी घड़ी काले रबर स्ट्रैप के साथ आती है और इसकी कीमत लगभग 29.49 लाख रुपये है। बता दें की सिराज अक्सर अपने ऑफ-ड्यूटी लुक में यही घड़ी पहनकर नजर आते हैं, जो उनके स्टाइल और शान दोनों को बखूबी दर्शाती है।

ये भी पढ़ें: करोड़ों की संपत्ति और लाखों की कमाई, जानें कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की फीस, महीने की कमाई और समाज सेवा की पूरी कहानी

Rolex Daytona Rainbow

मोहम्मद सिराज की घड़ी कलेक्शन में सबसे बड़ा और सबसे महंगा नाम रोलेक्स डेटोना रेनबो (Rolex Daytona Rainbow) का है, जिसकी कीमत करीब 3.95 करोड़ बताई जाती है। इस घड़ी का रेनबो सैफायर बेज़ल, जिसमें 36 रंगीन नीलम जड़े हुए हैं, इसे बाकी घड़ियों से बिल्कुल अलग बना देता है।

Rolex Daytona Rainbow

यह सिर्फ समय देखने की घड़ी नहीं बल्कि एक ट्रॉफी जैसी मानी जाती है, जिसे दुनियाभर के सुपरस्टार्स और बड़े नाम गर्व से पहनते हैं। सिराज की कलाई पर यह घड़ी उनकी मेहनत, सफलता और बदले हुए जीवन की साफ झलक दिखाती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp