अब 25 हजार से कम में मिल रहा है Motorola का प्रीमियम 5G फोन, मिलेगा तगड़ा फीचर, 125W फास्ट चार्जिंग और ट्रिपल कैमरा सेटअप
Motorola Edge 50 Pro Discount: अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। बता दें की Motorola Edge 50 Pro पर इस समय जबरदस्त छूट मिल रही है। यह फोन अपनी शानदार डिस्प्ले, दमदार कैमरा और 125W फास्ट चार्जिंग के लिए पहले से ही चर्चा में रहा है। हालाकी ऐसी डील ज्यादा दिन तक नहीं चलती, इसलिए आइए जानते है पूरी डील।
Motorola Edge 50 Pro स्पेसिफिकेशन
Motorola Edge 50 Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, मल्टीटास्किंग और गेमिंग को आसानी से संभाल सकता है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिससे स्टोरेज की चिंता नहीं रहती।
डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन में 6.7 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। खास बात है की इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। साथ ही HDR10+ सपोर्ट मिलने से वीडियो देखने का अनुभव और बेहतर हो जाता है। डिस्प्ले की कलर एक्यूरेसी भी काफी अच्छी मानी जाती है, जिससे मूवी और फोटो देखने में नैचुरल कलर दिखाई देते हैं।
ये भी पढ़ें: 50MP कैमरा, 68W फास्ट चार्जिंग और 12GB रैम के साथ Motorola Edge 70 लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन
बैटरी और चार्जिंग
Motorola Edge 50 Pro में 4,500mAh की बैटरी दी गई है। हालाकी बैटरी क्षमता कुछ दूसरे फोनों से कम लग सकती है, लेकिन 125W वायर्ड फास्ट चार्जिंग इसे खास बनाती है। कंपनी का दावा है की यह फोन कुछ ही मिनटों में काफी हद तक चार्ज हो सकता है। यानी अगर आप जल्दी में हैं तो कुछ मिनट की चार्जिंग से कई घंटों का बैकअप मिल सकता है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ आता है, जिससे फोटो और वीडियो में स्थिरता मिलती है। इसके अलावा 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।
सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा मिलता है। खास बात है की फ्रंट कैमरा की क्वालिटी भी काफी डिटेल्ड और शार्प मानी जाती है।
क्या है Motorola Edge 50 Pro डिस्काउंट ऑफर?
Motorola Edge 50 Pro इस समय Amazon पर बड़ी कीमत कटौती के साथ मिल रहा है, जिसने खरीदारों का ध्यान खींच लिया है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 35,999 रुपये थी, लेकिन अब 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट सिर्फ 24,539 रुपये में उपलब्ध है, यानी सीधे 11,460 रुपये की बचत।
खास बात है की HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI पर भुगतान करने पर 1,250 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे कुल फायदा 12,700 रुपये से ज्यादा हो जाता है। हालाकी यह ऑफर सीमित समय के लिए है और कंपनी ने आखिरी तारीख साफ नहीं की है, लेकिन आमतौर पर ऐसी सेल स्टॉक रहने तक ही चलती है।
ये भी पढ़ें: 50MP फ्रंट कैमरा, एमोलेड़ डिस्प्ले और 5200mAh बैटरी के साथ Motorola Signature लॉन्च, जानें कीमत और फिचर
बता दें की एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल करके आप अपने पुराने फोन के बदले कीमत और कम कर सकते हैं। ऐसे में जो लोग 30 हजार रुपये से कम में प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, उनके लिए यह मौका काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
किसके लिए सही है ये फोन?
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो देखने में प्रीमियम लगे, जिसकी स्क्रीन पर कलर साफ और नैचुरल दिखें, रोजमर्रा के काम बिना रुकावट के चलें और जरूरत पड़ने पर मिनटों में फुल चार्ज हो जाए, तो Motorola Edge 50 Pro आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकता है।
मौजूदा Discount के बाद Motorola Edge 50 Pro की प्रभावी कीमत 30 हजार रुपये से नीचे आ जाती है, जो इसे और ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बना देती है। हालाकी खरीदने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपके पिनकोड पर ऑफर उपलब्ध है या नहीं और बैंक ऑफर की शर्तें क्या हैं, क्योंकि डील सीमित समय के लिए है।
