₹20,000 से कम में मिलने लगा Motorola का ये प्रीमियम 5G फोन, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका!
Motorola Edge 60 Fusion Discount: अगर आप नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो यह खबर आपके लिए खास है। Motorola का Edge 60 Fusion इस समय Flipkart पर बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। बता दें, यह प्रीमियम फोन अब ₹20,000 से भी कम कीमत में मिल रहा है, जो इसे इस रेंज में सबसे किफायती और भरोसेमंद ऑप्शन बनाता है।
Motorola Edge 60 Fusion के स्पेसिफिकेशन
Motorola Edge 60 Fusion एक प्रीमियम 5G स्मार्टफोन है, जो 6.7 इंच की 1.5K कर्व्ड pOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 1220 x 2712 पिक्सल का रेज़ोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलता है, जिससे स्क्रीन देखने का अनुभव शानदार रहता है। यह फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस है, जो तेज़ और स्मूद परफॉर्मेंस देता है और Android 15 आधारित Hello UI पर चलता है।
पावर के लिए इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ, 13 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए मौजूद है।
ये भी पढ़ें: इस दिवाली OnePlus 13 पर मिल रहा है भारी छूट, जानें फीचर्स, ऑफर और लिमिटेड टाइम डील
कनेक्टिविटी के लिहाज से यह फोन 5G, 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, NFC और USB Type-C जैसे सभी आधुनिक फीचर्स से लैस है, जिससे यह बजट में मिलने वाला सबसे संतुलित और भरोसेमंद स्मार्टफोन बन जाता है।
Motorola Edge 60 Fusion Discount Offer
अब अगर Motorola Edge 60 Fusion Discount की बात करें तो इस फोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की लॉन्च कीमत ₹22,999 थी, लेकिन अब Flipkart पर यह फोन ₹19,999 में उपलब्ध है। इसके अलावा, IDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपको ₹1,500 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलता है, जिससे कीमत घटकर ₹18,499 हो जाती है।
खास बात ये है कि अगर आप पुराने फोन का एक्सचेंज करते हैं तो ₹16,100 तक की बचत संभव है, हालांकि यह बचत आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करती है। कुल मिलाकर, यह ऑफर आपको लगभग ₹4,500 की बचत देने वाला है, जो इसे बजट में प्रीमियम 5G फोन खरीदने के लिए एक शानदार मौका बनाता है।
ये भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Z Fold 7 का सबसे महंगा और प्रीमियम वेरिएंट W26 Fold, जानें कीमत और खूबियां
बता दें की Motorola Edge 60 Fusion 5G Discount ऑफर फिलहाल सीमित समय के लिए उपलब्ध है। इसलिए अगर आप एक प्रीमियम 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट ₹20,000 से कम है, तो अभी जल्द इसका लाभ उठाएं।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
