50MP कैमरा, 68W फास्ट चार्जिंग और 12GB रैम के साथ Motorola Edge 70 लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

50MP कैमरा, 68W फास्ट चार्जिंग और 12GB रैम के साथ Motorola Edge 70 लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

Motorola ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज में एक नया मॉडल जोड़ते हुए Motorola Edge 70 को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया है। बता दें कि यह फोन अपने स्लीक डिजाइन, शानदार डिस्प्ले, और स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 चिपसेट की वजह से काफी चर्चा में है। खास तौर पर इसका 50MP सेल्फी कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट इसे यूज़र्स के बीच खास बनाता है।

Motorola Edge 70 के स्पेसिफिकेशंस

Motorola Edge 70 में आपको एक प्रीमियम स्मार्टफोन का पूरा अनुभव मिलता है। इसमें 6.67 इंच की pOLED सुपर HD डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स ब्राइटनेस के साथ बेहद स्मूद और शार्प विजुअल देती है। इसका Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, 12GB RAM और 512GB स्टोरेज इसे परफॉर्मेंस के मामले में बेहतरीन बनाते हैं। फोन Android 16 पर चलता है, और कंपनी ने 2031 तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।

ये भी पढ़ें: अब सिर्फ ₹6,750 में मिल रहा है 8GB RAM, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला स्टाइलिश स्मार्टफोन, खूबियाँ जानकर चौंक जाएंगे

Motorola Edge 70 का कैमरा और बैटरी

Motorola Edge 70 का कैमरा भी बेहद खास है, इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा शानदार डिटेल्स के साथ तस्वीरें कैप्चर करता है। वहीं बैटरी की बात करें तो इसमें 4800mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 68W फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। बिल्ड क्वालिटी को लेकर भी Motorola ने कोई समझौता नहीं किया है

बिल्ड क्वालिटी

Motorola Edge 70 का बॉडी एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमीनियम बिल्ड के साथ आता है। यह फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है। सुरक्षा के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन ThinkShield सिक्योरिटी और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जो इसे और भी मजबूत बनाता है।

ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 7,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo का Find X9 सीरीज, जानिए कीमत और फीचर्स

Motorola Edge 70 की कीमत और उपलब्धता

Motorola Edge 70 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में प्रीमियम प्राइस रेंज में उतारा है। यूके में इसकी शुरुआती कीमत GBP 700 (करीब ₹80,000) रखी गई है, जबकि यूरोप और मिडिल ईस्ट में इसकी बिक्री जल्द ही EUR 799 (लगभग ₹81,000) में शुरू होने वाली है। ये फोन तीन खूबसूरत कलर ऑप्शंस पैनटोन ब्रॉन्ज ग्रीन, पैनटोन लिली पैड और गैजेट ग्रे में उपलब्ध रहेगा, जो इसे स्टाइल और लुक्स के मामले में और भी आकर्षक बनाता है।

कुल मिलाकर, Motorola Edge 70 एक ऐसा स्मार्टफोन है जो डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में प्रीमियम स्मार्टफोन यूज़र्स को आकर्षित करने वाला है। हालाकि, इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है, लेकिन फीचर्स को देखते हुए यह हाई-एंड सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है।

ये भी पढ़ें: Xiaomi के Qin F22 Pro ने मार्केट में मचाई हलचल, कीपैड फोन लेकिन स्मार्टफोन जैसे फीचर्स

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें