50MP फ्रंट कैमरा, एमोलेड़ डिस्प्ले और 5200mAh बैटरी के साथ Motorola Signature लॉन्च, जानें कीमत और फिचर

50MP फ्रंट कैमरा, एमोलेड़ डिस्प्ले और 5200mAh बैटरी के साथ Motorola Signature लॉन्च, जानें कीमत और फिचर

Motorola Signature: Motorola कंपनी ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature लॉन्च कर दिया है, जो Snapdragon 8 Gen 5, 100x Super Zoom Pro कैमरा और Extreme AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स से लैस है। यह फोन सीधे iPhone और Galaxy जैसे हाई-एंड फोन्स को टक्कर देने आया है। तो आइए डिटेल में जानते हैं इस फोन के सारे फीचर और ऑफर।

Motorola Signature स्पेसिफिकेशन

कैटेगरीडिटेल्स
मॉडलMotorola Signature
रियर कैमरा50MP Sony LYTIA 828 (मेन, सबसे बड़ा 50MP सेंसर)
50MP Sony LYTIA 600 (पेरिस्कोप, 3x ऑप्टिकल ज़ूम, OIS, 100x Super Zoom Pro)
50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
फ्रंट कैमरा50MP Sony LYTIA 500
वीडियो रिकॉर्डिंग8K और 4K @60fps, Dolby Vision सपोर्ट
डिस्प्ले6.8-इंच 1.5K Extreme AMOLED
रेजोल्यूशन: 2780 × 1264 पिक्सल
165Hz रिफ्रेश रेट
Dolby Vision, HDR10+
6200 निट्स पीक ब्राइटनेस
डिस्प्ले प्रोटेक्शनCorning Gorilla Glass Victus 2
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5 (3nm)
रैम और स्टोरेज12GB / 16GB LPDDR5X RAM
256GB / 512GB / 1TB UFS 4.1 स्टोरेज
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 (Hello UI)
7 साल OS अपडेट + 7 साल सिक्योरिटी अपडेट
बैटरी5200mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी (41 घंटे तक का दावा)
चार्जिंग90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग
50W वायरलेस चार्जिंग
रिवर्स चार्जिंग: 10W वायरलेस, 5W वायर्ड
ड्यूरेबिलिटीIP68 + IP69 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस
कनेक्टिविटी5G, 4G LTE
Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0
USB Type-C
GPS, GLONASS, Galileo
साइज और वजन162.1 × 76.4 × 6.99 mm | 186 ग्राम
कलर ऑप्शनMartini Olive, Pantone Carbon
कीमत (भारत)₹59,999 (12GB + 256GB)
₹64,999 (16GB + 512GB)
₹69,999 (16GB + 1TB)
ऑफरHDFC और Axis बैंक पर ₹5,000 की तुरंत छूट
₹5,000 तक एक्सचेंज बोनस
लॉन्च और बिक्रीलॉन्च: 23 जनवरी 2026
बिक्री शुरू: 30 जनवरी 2026
उपलब्धताFlipkart, Motorola India वेबसाइट, अधिकृत रिटेल स्टोर्स

कैमरा

Motorola Signature का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका ट्रिपल Sony LYTIA Pro-Grade कैमरा सिस्टम है, जो इसे कैमरा लवर्स के लिए बेहद खास बनाता है। फोन में दिया गया 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 828 मेन कैमरा अब तक का सबसे बड़ा 50MP सेंसर माना जा रहा है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और डिटेल्स काफी बेहतर मिलती हैं।

ये भी पढ़ें: 

वहीं, 50MP Sony LYTIA 600 पेरिस्कोप कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम, OIS और 100x Super Zoom Pro के साथ दूर की चीजों को भी साफ कैप्चर करने में मदद करता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा ग्रुप फोटो और वाइड शॉट्स के लिए दिया गया है।

वीडियो के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है, क्योंकि इसमें Dolby Vision के साथ 8K और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग @60fps का सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने 50MP Sony LYTIA 500 फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो क्लियर और नैचुरल आउटपुट देने का दावा करता है।

डिस्प्ले

कंपनी ने Motorola Signature में 6.8 इंच का 1.5K Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2780 x 1264 पिक्सल है और 165Hz का रिफ्रेश रेट स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बेहद स्मूद बना देता है। खास बात है कि Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट के साथ स्क्रीन के रंग और कॉन्ट्रास्ट काफी शानदार नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 12GB रैम संग Oppo Reno 15 Pro Mini भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

वहीं 6200 निट्स की पीक ब्राइटनेस भले ही रोजमर्रा में पूरी तरह इस्तेमाल न हो, लेकिन धूप में भी स्क्रीन को आसानी से पढ़ा जा सकता है। गौरतलब है कि डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है, जो इसे स्क्रैच और हल्के झटकों से सुरक्षित रखता है।

परफॉर्मेंस

Motorola Signature परफॉर्मेंस के मामले में सीधे फ्लैगशिप लीग में एंट्री करता है। इसमें दिया गया Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है, जिसकी ताकत का अंदाजा इसके 30 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर से लगाया जा सकता है। खास बात है की फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे हैवी गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, सब कुछ स्मूद चलता है।

यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर काम करता है और गौरतलब है की Motorola ने इसमें 7 साल तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है, जो बहुत कम Android फोन्स में देखने को मिलता है। वहीं, मजबूती के लिए फोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है, यानी धूल और पानी से भी यह पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

बैटरी और चार्जिंग

बता दें की Motorola Signature में दी गई 5200mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी इसे पूरे दिन ही नहीं, बल्कि उससे भी ज्यादा चलने वाला स्मार्टफोन बनाती है। कंपनी का दावा है की यह फोन एक बार फुल चार्ज करने पर 41 घंटे तक आराम से चल सकता है, जो हेवी यूजर के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।

ये भी पढ़ें: 24GB रैम, 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ आ रहा है Realme Neo 8, लॉन्च से पहले जाने सभी फीचर्स

इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन मिनटों में दोबारा तैयार हो जाता है। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर यह फोन रिवर्स चार्जिंग भी करता है, जिसमें 10W वायरलेस और 5W वायर्ड आउटपुट मिलता है। कुल मिलाकर बैटरी और चार्जिंग के मामले में Motorola Signature किसी भी फ्लैगशिप से कम नहीं लगता।

कानेक्टिविटी

Motorola Signature में 5G और 4G LTE सपोर्ट के साथ लेटेस्ट Wi-Fi 7 और Bluetooth 6.0 दिया गया है, जिससे इंटरनेट स्पीड और वायरलेस कनेक्शन दोनों ही काफी स्मूद रहते हैं। चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए इसमें USB Type-C पोर्ट मिलता है, वहीं लोकेशन के लिए GPS, GLONASS और Galileo जैसे एडवांस सिस्टम मौजूद हैं।

फोन का साइज 162.1 x 76.4 x 6.99 mm है और वजन सिर्फ 186 ग्राम, जो इतने बड़े डिस्प्ले वाले फोन के हिसाब से हाथ में पकड़ने पर भारी नहीं लगता और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में संतुलित फील देता है।

Motorola Signature की कीमत

मोटोरोला सिग्नेचर को भारत में 23 जनवरी 2026 को लॉन्च किया गया है और इसकी बिक्री 30 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत 12 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये, 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज के लिए 64,999 रुपये, जबकि टॉप वेरिएंट 16 GB रैम और 1 TB स्टोरेज की कीमत 69,999 रुपये रखी गई है।

ये भी पढ़ें: 7,600mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और 200MP कैमरा संग iQOO 15R भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

यह फोन दो प्रीमियम रंगों मार्टिनी ऑलिव और पैनटोन कार्बन में उपलब्ध होगा और इसे फ्लिपकार्ट, मोटोरोला इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। वहीं HDFC और एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 5,000 रुपये की तुरंत छूट मिलेगी, साथ ही पुराने फोन के बदले 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।

बता दें की इसी लॉन्च इवेंट में कंपनी ने पोलर तकनीक से लैस मोटो वॉच भी पेश की है, जिससे मोटोरोला की प्रीमियम सेगमेंट में मौजूदगी और मजबूत हुई है।

Jai Jagdamba News Whatsapp