Motorola Signature Series का टीज़र हुवा रीलिज, फोन में मिलेगा 16GB रैम, धांसू परफॉर्मेंस और ट्रिपल कैमरा
Motorola Signature Series: Motorola एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचाने की तैयारी में है। Flipkart पर अचानक सामने आए एक नए माइक्रोसाइट ने “Signature Series” को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। खास बात है कि कंपनी ने सीधे नाम नहीं बताया, लेकिन इशारे इतने साफ हैं कि चर्चाएं तेज हो गई हैं की क्या यह फोन Edge 70 Ultra के नाम से लॉन्च होगा? ऐसे में आइए पूरी डिटेल जानते हैं।
Flipkart माइक्रोसाइट ने दिया Motorola Signature Series का बड़ा संकेत
बता दें कि Flipkart के ऐप पर अचानक सामने आए नए माइक्रोसाइट ने Motorola फैन्स की उत्सुकता बढ़ा दी है, जहां “Signature Class is Coming Soon” लिखा दिख रहा है। हालाकी यहां सीधे Motorola का नाम नहीं लिया गया, लेकिन batwing जैसे लोगो संकेत, Pantone कलर पार्टनरशिप और प्रीमियम लुक देखकर साफ समझ आ रहा है कि इशारा मोटोरोला की ओर ही है।
यूजर्स से ब्रांड पहचानने को कहा गया है और 28 दिसंबर को दोबारा चेक करने का मैसेज दिया गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसी दिन बड़ा खुलासा होगा। गौरतलब है कि पहले इस फोन को Motorola Edge 70 Ultra के नाम से लॉन्च किए जाने की चर्चा थी, लेकिन हालिया लीक्स बताते हैं कि यह नई “Signature Series” के तहत आ सकता है, जो Motorola की एक नई फ्लैगशिप पहचान बन सकती है।
वहीं, टिप्स्टर Evan Blass द्वारा शेयर किए गए रेंडर्स में कार्बन और मार्टीनी आलिव जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन नजर आए हैं, और खास बात यह है कि फोन के साथ स्टाइलस भी दिखा है, जिससे इसके स्टाइलस सपोर्ट की उम्मीद और मजबूत हो गई है।
Motorola Signature Series के लीक फीचर्स
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola Signature Series स्मार्टफोन को फ्लैगशिप लेवल हार्डवेयर के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 6.7 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद एक्सपीरियंस देगा।
ये भी पढ़ें: 9,000mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले और तगड़े प्रोसेसर संग आ रहा है OnePlus का Volkswagen स्मार्टफोन
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 16GB तक RAM और Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेक्शन की बात करें तो स्क्वायर शेप रियर मॉड्यूल में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP Sony Lytia प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है।
डिजाइन में भी फोन प्रीमियम फील देगा, जहां मेटल फ्रेम, पंच-होल डिस्प्ले, टेक्सचर्ड बैक पैनल और साफ Motorola ब्रांडिंग इसे बाकी फोन्स से अलग बनाती है।
Motorola की प्रीमियम सेगमेंट में दमदार एंट्री की तैयारी
बता दें कि स्टाइलस सपोर्ट, फ्लैगशिप लेवल प्रोसेसर और बिल्कुल नए Signature ब्रांड के संकेत साफ दिखा रहे हैं कि कंपनी अब मिड-रेंज नहीं बल्कि प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में सीधी टक्कर देने की तैयारी में है। खास बात है कि कंपनी इस बार डिजाइन और फीचर्स दोनों पर बड़ा दांव खेल रही है।
ये भी पढ़ें: Stylus सपोर्ट, 5G कनेक्टिविटी और 2.8K डिस्प्ले के साथ OnePlus Pad Go 2 भारत में लॉन्च, जाने कीमत और फीचर
हालाकी अभी तक कीमत और ऑफिशियल नाम से पर्दा नहीं उठा है, लेकिन 28 दिसंबर को Flipkart की माइक्रोसाइट पर मिलने वाला अपडेट इन सभी सवालों का जवाब दे सकता है, जिससे यूजर्स की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
