50MP ट्रिपल कैमरा और 512GB स्टॉरिज के साथ Motorola का सबसे पतला फोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

50MP ट्रिपल कैमरा और 512GB स्टॉरिज के साथ Motorola का सबसे पतला फोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Moto X70 Air Launched: स्मार्टफोन की दुनिया में अब पतले और हल्के डिवाइस की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए Motorola ने अपना अब तक का सबसे पतला फोन Moto X70 Air लॉन्च कर दिया है। फिलहाल यह मॉडल चीन में लॉन्च हुआ है और जल्द ही अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Moto X70 Air के स्पेसिफिकेशन

Display: Motorola के नए Moto X70 Air में 6.7-इंच की 1.5K p-OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देती है। चाहे आप गेम खेल रहे हों या वीडियो देख रहे हों, इसका डिस्प्ले हर फ्रेम को क्रिस्टल क्लियर और रेस्पॉन्सिव बनाता है।

Processor: प्रोसेसर की बात करें तो इसमें नया Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो पावर और एफिशिएंसी दोनों में शानदार है।

ये भी पढ़ें: अब सिर्फ ₹6,750 में मिल रहा है 8GB RAM, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला स्टाइलिश स्मार्टफोन, खूबियाँ जानकर चौंक जाएंगे

Storage: फोन में 12GB RAM और UFS स्टोरेज मिलने से ऐप्स और गेम्स का लोडिंग टाइम बेहद तेज़ रहता है। यह फोन Android 14 आधारित MyUX इंटरफेस पर चलता है, जो क्लीन और कस्टमाइज करने में आसान है।

Camera: कैमरे की बात करें तो इसमें तीन 50MP सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और डेप्थ लेंस शामिल हैं। सेल्फी प्रेमियों के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो लो-लाइट में भी शानदार तस्वीरें खींचता है।

Battery: बैटरी सेक्शन में कंपनी ने 4,800mAh बैटरी दी है जो 68W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि कुछ ही मिनटों की चार्जिंग में यह लंबे समय तक पावर देता है, यानी यह फोन पतला जरूर है, लेकिन परफॉर्मेंस और पावर दोनों में पूरा दम रखता है।

ये भी पढ़ें: 7200mAh बैटरी, 16GB रैम और पावरफुल प्रोसेसर संग Nubia Z80 Ultra लॉन्च, जानें फीचर और कीमत

Moto X70 Air का डिजाइन

Moto X70 Air का डिजाइन इसका सबसे बड़ा आकर्षण है। केवल 5.99mm की मोटाई और 159 ग्राम वजन इसे “अल्ट्रा स्लिम स्मार्टफोन” की श्रेणी में शीर्ष पर रखता है। इसके अलावा डिस्प्ले में Pantone-validated कलर एक्यूरेसी दी गई है, जो रंगों को नेचुरल और रियलिस्टिक लुक प्रदान करती है। यह फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है।

Moto X70 Air की कीमत और वेरिएंट

मोटोरोला ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Moto X70 Air को तीन शानदार कलर ऑप्शन गैजेट ग्रे, लिली पैड, और ब्रॉन्ज़ में लॉन्च किया है। कीमत की बात करें तो इसका 12GB + 256GB वेरिएंट 2,599 युआन (करीब ₹32,200) में जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट 2,899 युआन (लगभग ₹35,900) में उपलब्ध होगा।

खास बात यह है कि यह फोन अभी से प्री-ऑर्डर के लिए ओपन है और 31 अक्टूबर से चीन में बिक्री के लिए तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मोटोरोला इस फोन को जल्द ही वैश्विक बाजार में Motorola Edge 70 नाम से भी पेश कर सकती है।

ये भी पढ़ें: भारत में बनेगा Google का सबसे बड़ा AI Hub, सुंदर पिचाई ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 15 अरब डॉलर निवेश की घोषणा

गौरतलब है कि मोटोरोला ने डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों पर बराबर ध्यान दिया है। Moto X70 Air सिर्फ पतला फोन नहीं है, बल्कि यह फीचर्स के मामले में भी किसी फ्लैगशिप स्मार्टफोन से कम नहीं है। अगर आप एक स्टाइलिश, हल्का और पावरफुल फोन चाहते हैं, तो यह मॉडल निश्चित रूप से ध्यान देने लायक है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें