2026 में कब शुरू होगी नवरात्र? घटस्थापना से विजयादशमी तक देखें पूरा कैलेंडर

2026 में कब शुरू होगी नवरात्र? घटस्थापना से विजयादशमी तक देखें पूरा कैलेंडर

Navratri 2026 Dates: नवरात्र देवी दुर्गा को समर्पित सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण पर्वों में से एक माना जाता है. इस दौरान भक्त व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करते हैं. खास बात है कि साल 2026 में नवरात्री बेहद शुभ संयोग में पड़ रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को पूरे विधि-विधान से देवी आराधना का अवसर मिलेगा.

ऐसे में अब अगर आप भी चैत्र, शारदीय और गुप्त नवरात्र 2026 की सही तिथियां, घटस्थापना मुहूर्त और पूरा कैलेंडर जानना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है.

चैत्र नवरात्र 2026 की तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्र 2026 (Chaitra Navratri 2026) की शुरुआत 19 मार्च से होगी और समापन 27 मार्च को होगा, इस दौरान श्रद्धालु पूरे श्रद्धा और विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना करेंगे. नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 52 मिनट से 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगा.

जो भक्त शुभ मुहूर्त में पूजा न कर पाएं उनके लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक माना गया है. मान्यता है कि सही मुहूर्त में की गई घटस्थापना से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

ये भी पढ़ें: अमीर बनना है तो जरूर अपनाएं नीम करौली बाबा के ये चमत्कारी सूत्र, बदल जाएगी आपकी किस्मत

चैत्र नवरात्र 2026 दिनवार पूजा सूची (Chaitra Navratri 2026 Dates)

  • 19 मार्च: प्रतिपदा, घटस्थापना, मां शैलपुत्री
  • 20 मार्च: द्वितीया, मां ब्रह्मचारिणी
  • 21 मार्च: तृतीया, मां चंद्रघंटा
  • 22 मार्च: चतुर्थी, मां कुष्मांडा
  • 23 मार्च: पंचमी, मां स्कंदमाता
  • 24 मार्च: षष्ठी, मां कात्यायनी
  • 25 मार्च: सप्तमी, मां कालरात्रि
  • 26 मार्च: अष्टमी, मां महागौरी, रामनवमी
  • 27 मार्च: नवमी, मां सिद्धिदात्री, व्रत पारण

कब है शारदीय नवरात्र 2026?

शारदीय नवरात्र को साल का सबसे बड़ा और पावन पर्व माना जाता है, जिसमें मां दुर्गा की विशेष कृपा बरसती है. साल 2026 में शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेंगे, यानी पूरे नौ दिन भक्तों को पूजा, व्रत और साधना का अवसर मिलेगा.

वहीं इस बार घटस्थापना का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा, जबकी अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक होगा. गौरतलब है कि इन शुभ समयों में की गई पूजा को विशेष फलदायी माना जाता है, इसलिए श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना की तैयारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दिवाली पर कुबेर महराज को चढ़ाएं ये खास चीजें, पैसों से भर जाएगी आपकी तिजोरी

शारदीय नवरात्र 2026 दिनवार पूजा (Shardiya Navratri 2026 Dates)

  • 11 अक्टूबर: प्रतिपदा, घटस्थापना, मां शैलपुत्री
  • 12 अक्टूबर: द्वितीया, मां ब्रह्मचारिणी
  • 13 अक्टूबर: तृतीया, मां चंद्रघंटा
  • 14 अक्टूबर: चतुर्थी, मां कुष्मांडा
  • 15 अक्टूबर: पंचमी, मां स्कंदमाता
  • 16 अक्टूबर: षष्ठी, मां कात्यायनी
  • 17 अक्टूबर: सप्तमी, मां कालरात्रि
  • 18 अक्टूबर: सप्तमी तिथि जारी
  • 19 अक्टूबर: महाअष्टमी, मां महागौरी
  • 20 अक्टूबर: महानवमी, मां सिद्धिदात्री, विजयादशमी, व्रत पारण

2026 में कब है माघ और आषाढ़ गुप्त नवरात्री?

बता दें कि गुप्त नवरात्र का अपना अलग ही आध्यात्मिक और तांत्रिक महत्व होता है, जहां साधक गुप्त रूप से दस महाविद्याओं की साधना करते हैं. खास बात है कि साल 2026 में माघ गुप्त नवरात्र 19 जनवरी से 27 जनवरी तक रहेंगे और मान्यता है कि इस दौरान की गई साधना बेहद फलदायी होती है.

वहीं साल की दूसरी आषाढ़ गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से 23 जुलाई तक मनाई जाएगी, जिसमें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 33 मिनट से 10 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. गौरतलब है कि आषाढ़ गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा के उग्र स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है और इस समय की गई साधना से भक्तों को विशेष सिद्धि और कृपा मिलने की मान्यता है.

ये भी पढ़ें: 12 साल बाद बना महाशुभ संयोग, 2 जनवरी से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

कुल मिलाकर, साल 2026 में नवरात्र भक्तों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाली हैं. चैत्र से लेकर शारदीय और गुप्त नवरात्र तक, पूरे साल मां दुर्गा की उपासना के चार बड़े अवसर मिलेंगे. अगर आप व्रत, पूजा और साधना की योजना बना रहे हैं, तो यह पूरा कैलेंडर आपके लिए बेहद काम का है.

Jai Jagdamba News Whatsapp