नए डिजाइन, ADAS फीचर और प्रीमियम इंटीरियर के साथ Kia Seltos 2026 मॉडल भारत में लॉन्च, बुकिंग शुरू
2026 Kia Seltos Launch: Kia ने भारत में अपनी नई पीढ़ी की Seltos से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि कंपनी ने इस बार डिजाइन से लेकर फीचर तक सब कुछ नया कर दिया है। खास बात है कि यह SUV अब पहले से ज्यादा प्रीमियम, ज्यादा मॉडर्न और ज्यादा टेक-फोकस्ड नजर आती है, जिससे यह सीधे अपने सेगमेंट में Creta, Grand Vitara और Taigun जैसे दिग्गजों को चुनौती देने उतरी है।
2026 Kia Seltos का डिजाइन
Kia ने हैदराबाद में 10 दिसंबर 2025 को सेकेंड-जनरेशन Seltos को लॉन्च करते हुए बताया कि SUV अब पूरी तरह नए डिजाइन के साथ पेश हुई है। सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट में दिखता है जहां कंपनी ने नई टाइगर-नोज़ स्टाइल ग्रिल दी है पहले से ज्यादा चौड़ी और दमदार दिखती है। इसके साथ ही नई वर्टिकल रोशनी वाली लाइटें इसे और भी फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं।
SUV में नए स्टाइल वाले अलॉय व्हील्स, अपडेटेड टेलगेट, नए टेल-लैंप ग्राफिक और फ्रंट-रियर बंपर्स का भी नया डिजाइन दिया गया है। बता दें कि यह बदलाव Seltos को अपने पुराने मॉडल की तुलना में काफी अधिक मॉडर्न लुक देते हैं।
ये भी पढ़ें: Mahindra के इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e पर अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, ₹3.80 लाख तक सस्ते में खरीदने का मौका
Kia Seltos 2026 का इंटीरियर
Kia Seltos 2026 का इंटीरियर इस बार पूरी तरह बदल गया है। Kia ने केबिन को ज्यादा प्रीमियम और टेक-फोकस्ड बनाने के लिए नया डैशबोर्ड लेआउट, नए कलर और बेहतर क्वालिटी के मटीरियल का इस्तेमाल किया है।
खास बात है कि SUV में अब flat-bottom स्टीयरिंग मिलता है जिसमें ब्रांड का लोगो साइड में रखा गया है। SUV के केबिन में सबसे बड़ा अपग्रेड इसका single curved dual-screen setup है।
इसमें एक बड़ी Curved यूनिट में इन्फोटेन्मेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दोनों इंटीग्रेट किए गए हैं जो इसे लक्जरी सेगमेंट जैसा फील देते हैं। Seltos का केबिन साफ-सुथरा और driver-focused रखा गया है जिससे ड्राइविंग अनुभव सरल और बेहतर हो जाता है।
नई Kia Seltos के फीचर
SUV में कई टॉप-एंड फीचर्स दिए गए हैं:
- Wireless Android Auto और Apple CarPlay
- 360-degree camera
- Wireless charging
- Dual-zone climate control
- Ambient lighting
- Dual-pane panoramic sunroof
- Heads-up display
- Rear occupant alert
- Blind-view monitor
- Multiple traction modes
- Flat-folding second-row seats
ये भी पढ़ें: सिर्फ ₹10,000 EMI में मिल रही है Tata की पावरफुल SUV, जानें पूरा ऑफर और इसके फीचर्स
बता दें कि इन फीचर्स के साथ Seltos अपने सेगमेंट की सबसे फीचर-लोडेड SUVs में शामिल हो जाती है।
2026 Kia Seltos का इंजन
नई Seltos में कंपनी ने वही इंजन विकल्प जारी रखे हैं जो पहले जेनरेशन में मौजूद थे। विकल्प इस प्रकार हैं:
- 1.5-litre NA petrol
- 1.5-litre turbo-petrol
- 1.5-litre diesel
हालाकि इंजन पुराने हैं, लेकिन कंपनी का कहना है कि ये पहले से बेहतर ट्यूनींग और रिफाइन्ड परफॉरमेंस के साथ आते हैं।
2026 Kia Seltos की कीमत और बुकिंग
Kia ने घोषणा की है कि नई Seltos की आधिकारिक कीमतें 2 जनवरी 2026 को जारी की जाएंगी। हालांकि इसका इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुकिंग आज रात ठीक 12 बजे से शुरू हो चुका है और इसके लिए सिर्फ 25,000 रुपये देने होंगे।
ये भी पढ़ें: दमदार फीचर और नये डिजाइन में आ रही निसान की धांसू SUV Kait, Creta और Sierra को देगी टक्कर
