अब 2.5 करोड़ की बुलेटप्रूफ रेंज रोवर में चलेंगे सीएम नीतीश कुमार, काफिले में जुड़ेंगी 4 हाईटेक लग्जरी गाड़ियां

अब 2.5 करोड़ की बुलेटप्रूफ रेंज रोवर में चलेंगे सीएम नीतीश कुमार, काफिले में जुड़ेंगी 4 हाईटेक लग्जरी गाड़ियां

Nitish Kumar Security Update: बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जल्द ही हाईटेक, लग्जरी और बुलेटप्रूफ गाड़ी में सफर करते नजर आएंगे। बता दें कि सीएम नीतीश के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये की रेंज रोवर (Nitish Kumar Range Rover) खरीदी जा रही है, जिसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। हालांकि अब तक वे सादगी भरी छवि के लिए जाने जाते रहे हैं, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अब उनके काफिले में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे चार हाई-सिक्योरिटी गाड़ियां शामिल होंगी, जिन्हें खास सुरक्षा मानकों के तहत खरीदा जा रहा है। इसके लिए सरकारी स्तर पर खरीद प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: एक बार फिर बक्सर आ रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 12 विकास योजनाओं की होगी समीक्षा

सूत्रों की मानें तो औपचारिकताएं पूरी होते ही सीएम नीतीश कुमार नई बुलेटप्रूफ रेंज रोवर में सफर करते नजर आएंगे, फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।

अब तक किस गाड़ी से सफर करते थें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक अपनी सादगी भरी छवि के मुताबिक ही गाड़ियों का इस्तेमाल करते रहे हैं। पटना शहर के भीतर सफर के लिए वे फिलहाल हुंडई आयोनिक 5 जैसी आधुनिक और इलेक्ट्रिक कार में चलते हैं, जो आराम के साथ पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर मानी जाती है।

वहीं जब बात पटना से बाहर की यात्रा की होती है, तो मुख्यमंत्री टाटा सफारी में सफर करते हैं, जो पहले से ही बुलेटप्रूफ सुरक्षा से लैस है। गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसियों की हालिया रिपोर्ट के बाद अब इससे भी ज्यादा सुरक्षित और एडवांस गाड़ी लेने का फैसला किया गया है, ताकि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

ये भी पढ़ें: बिहार में महिलाओं को बड़ी सौगात, अब 7% ब्याज़ पर मिलेगा 10 लाख तक का लोन, जानिए पूरी योजना

मुख्यमंत्री के लिए अचानक क्यों खरीदी जा रही है Range Rover?

यह सवाल इन दिनों खूब पूछा जा रहा है कि आखिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए अचानक रेंज रोवर क्यों खरीदी जा रही है। बता दें कि अब तक सीएम नीतीश सादगी भरी और सामान्य गाड़ियों में ही सफर करते नजर आए हैं, ऐसे में यह पहली बार होगा जब Nitish Kumar Range Rover जैसी अल्ट्रा-लग्जरी और हाई-एंड SUV में चलेंगे।

प्रशासन ने साफ किया है कि इसका मकसद किसी तरह का दिखावा नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत करना है। रेंज रोवर दुनिया की सबसे सुरक्षित गाड़ियों में गिनी जाती है, जिसमें पूरी तरह बुलेटप्रूफ बॉडी, हाई-लेवल आर्मर प्रोटेक्शन, एडवांस सेफ्टी और सर्विलांस सिस्टम के साथ लग्जरी और हाईटेक टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मिलता है।

ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रधानमंत्री मोदी के सबसे ताकतवर अधिकारी? चलाता है भारत की सत्ता का असली पहिया

यही वजह है कि देश और दुनिया के कई बड़े नेता और वीवीआईपी इस गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं, और इसी सुरक्षा मानक को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार के लिए भी इसे चुना गया है।

Jai Jagdamba News Whatsapp