CMF Phone के लिए रोलआउट हुवा Nothing OS 4.0, Android 16 के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स
Nothing OS 4.0 Update: CMF स्मार्टफोन यूज़र्स के लिए नया साल बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। Nothing कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Nothing OS 4.0 Update का रोलआउट शुरू कर दिया है। खास बात है कि इस बार सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस, बैटरी और यूज़र एक्सपीरियंस तीनों पर खास फोकस किया गया है।
कंपनी के अनुसार, पहले फेज में CMF Phone 1 यूज़र्स को अपडेट मिलेगा, जबकि CMF Phone 2 Pro को जनवरी की शुरुआत में यह नया सॉफ्टवेयर मिलेगा। यह अपडेट OTA (Over The Air) के ज़रिए रोलआउट किया जा रहा है, यानी यूज़र्स को अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं होगी।
क्या है Nothing OS 4.0?
Nothing OS 4.0, सीधे Android 16 पर आधारित है। इसका मतलब है कि CMF डिवाइसेज़ अब Android 15 से अपग्रेड होकर लेटेस्ट Android वर्ज़न पर पहुंच गई हैं। इससे बेहतर सिक्योरिटी पैच, तेज़ परफॉर्मेंस और नए सिस्टम-लेवल फीचर्स मिलते हैं। हालाकी Nothing ने इस अपडेट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है, लेकिन छोटे-छोटे सुधार मिलकर यूज़र एक्सपीरियंस को काफी बेहतर बनाते हैं।
ये भी पढ़ें: 50MP कैमरा, Amoled डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस संग Lava Play Max 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर
Nothing OS 4.0 की खासियत
Nothing OS 4.0 में कंपनी ने बड़े बदलावों के बजाय छोटे लेकिन असरदार सुधारों पर ध्यान दिया है। नया इंटरफेस पहले से ज्यादा साफ और बैलेंस्ड नजर आता है, जिसमें नए सिस्टम आइकन, बदले हुए स्टेटस इंडिकेटर्स और आसान Quick Settings लेआउट शामिल हैं, जिससे रोज़मर्रा का इस्तेमाल ज्यादा शांत और सहज महसूस होता है।
खास बात है कि Enhanced Extra Dark Mode अब और ज्यादा स्मार्ट हो गया है, जहां गहरे ब्लैक कलर, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और कम पावर कंजम्पशन के साथ नोटिफिकेशन, ऐप ड्रॉअर और Essential Space जैसे फर्स्ट-पार्टी ऐप्स भी सपोर्ट करते हैं।
वहीं Widgets और Customisation में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलता है, क्योंकि अब 1×1 और 2×1 जैसे नए Widget साइज मिलते हैं, जिनसे Weather, Pedometer और Screen Time जैसी जानकारी कम जगह में दिखाना आसान हो गया है।
ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और दमदार कैमरा संग Realme P4x 5G भारत में लॉन्च, जाने कीमत और खूबियाँ
मल्टीटास्किंग को भी हल्का और तेज बनाया गया है, जहां दो फ्लोटिंग ऐप्स के बीच स्मूथ स्वाइप, बेहतर Pop-up View और नया Hidden Apps फीचर ऐप ड्रॉअर को साफ रखता है, हालाकी जरूरत पड़ने पर ऐप्स तुरंत एक्सेस हो जाते हैं।
इसके अलावा स्मूथ एनिमेशन, बेहतर जेस्चर और वॉल्यूम बदलते वक्त हल्का वाइब्रेशन फोन को एक प्रीमियम और रिफाइंड फील देता है, जो Nothing OS 4.0 को रोज़ाना इस्तेमाल के लिए और बेहतर बनाता है।
कब और किस फोन को मिलेगा Nothing OS 4.0 अपडेट?
Nothing OS 4.0 अपडेट को कंपनी ने एक साथ सभी यूज़र्स के लिए जारी नहीं किया है, बल्कि इसे फेज़ वाइज़ रोलआउट किया जा रहा है। फिलहाल CMF Phone 1 यूज़र्स के लिए अपडेट आना शुरू हो चुका है, जबकि CMF Phone 2 Pro इस्तेमाल करने वालों को इसके लिए जनवरी की शुरुआत तक थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: भारत में रोलआउट हुवा Xiaomi का HyperOS 3 अपडेट, फोन मे मिलेगा Android 16, नया डिजाइन और HyperAI फीचर्स
खास बात है कि यह अपडेट OTA नोटिफिकेशन के ज़रिए अपने आप फोन पर आएगा, यानी जैसे ही आपके डिवाइस के लिए उपलब्ध होगा, स्क्रीन पर अपडेट का अलर्ट दिखने लगेगा।
