सिर्फ 3 दिन बाद लॉन्च होगा Nothing Phone 3a Lite, फीचर्स ऐसे कि हर कोई कहेगा “यही लेना है!”
Nothing ने भारत में अपनी पकड़ तेजी से मजबूत की है और खास बात है की कंपनी का अगला फोन Nothing Phone 3a Lite अब सिर्फ 4 दिन में धमाकेदार एंट्री करने वाला है। हालाकि कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत नहीं बताई है, लेकिन ग्लोबल लॉन्च के बाद उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि यह फोन अपने ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph लाइट्स की वजह से पहले ही चर्चा में है।
Nothing Phone 3a Lite के स्पेसिफिकेशन
Nothing Phone 3a Lite में 6.77-इंच का Full-HD+ Flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो अपने लगभग bezel-less डिजाइन के साथ एक प्रीमियम लुक प्रदान करता है। इसमें 120Hz Adaptive Refresh Rate, 3000 nits की दमदार Peak Brightness और 1000Hz Touch Sampling Rate शामिल है, जिससे आपको स्क्रॉलिंग से लेकर गेमिंग तक हर चीज़ में बेहद स्मूथ और अल्ट्रा-प्रतिक्रियाशील अनुभव मिलता है।
ये भी पढ़ें: Google का Nano Banana Pro लॉन्च, सिर्फ एक प्रॉम्प्ट से बनेगा 4K स्टूडियो क्वालिटी इमेज
MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट
Nothing Phone 3a Lite में दिया गया MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट, जो 4nm प्रोसेस पर बना है, फोन को बेहद तेज और पावर-एफिशिएंट परफॉर्मेंस देता है। बता दें कि इसमें 8GB RAM, 256GB तक स्टोरेज और 2TB तक के माइक्रो SD कार्ड का सपोर्ट भी मिलता है, जो इस प्राइस रेंज में बहुत कम देखने को मिलता है। इसी वजह से यह स्मार्टफोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के कामों में बिना किसी लैग के स्मूथ और रेस्पॉन्सिव अनुभव देता है।
Nothing का Glyph Interface
Nothing का Glyph Interface इस फोन की सबसे खास यूएसपी है, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से बिल्कुल अलग पहचान देता है। बता दें कि इसके बैक पैनल पर लगी खास LED स्ट्रिप्स अलग-अलग पैटर्न में जगमगाती हैं, जो न केवल नोटिफिकेशन और रिंगटोन का संकेत देती हैं, बल्कि चार्जिंग स्टेटस और टाइमर जैसी गतिविधियों को भी स्टाइलिश तरीके से दिखाती हैं। ये फीचर फोन में एक प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक फील जोड़ता है, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस और भी खास हो जाता है।
फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप
फोन में दिया गया ट्रिपल कैमरा सेटअप इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। इसमें 50MP का मेन सेंसर (f/1.88) शामिल है, जो कम रोशनी में भी साफ और डिटेल्ड तस्वीरें कैप्चर करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.2) मिलता है, जो ग्रुप फोटो और लैंडस्केप शॉट्स को और ज्यादा क्रिस्प बनाता है, जबकि डेप्थ सेंसर पोर्ट्रेट शॉट्स को प्रोफेशनल लुक देता है।
ये भी पढ़ें: 64MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले और 67W फास्ट चार्जिंग के साथ Lava Agni 4 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियाँ
वहीं सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा (f/2.45) मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और रोज़मर्रा की फोटो के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन करता है।
5,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग
Nothing Phone 3a Lite में कंपनी ने 5,000mAh की मजबूत बैटरी दी है, जो पूरे दिन आराम से चलने के लिए काफी है। खास बात है कि यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे आपका मोबाइल कुछ ही मिनटों में तेजी से चार्ज हो जाता है। इतना ही नहीं,3a Lite में 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी दी गई है।
जिससे जरूरत पड़ने पर आप अपने ईयरबड्स या किसी छोटे गैजेट को भी सीधे फोन से ही चार्ज कर सकते हैं। इस फीचर की वजह से यह फोन अपने सेगमेंट में और भी ज्यादा उपयोगी और प्रैक्टिकल बन जाता है।
कब लॉन्च होगा Nothing Phone 3a Lite?
Nothing ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Nothing Phone 3a Lite भारत में 27 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है, जिसे फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। इसका ग्लोबल डेब्यू 29 अक्टूबर को हुआ था और खास बात है कि भारतीय बाजार में भी यह मॉडल उसी ट्रांसपेरेंट डिजाइन, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन और Glyph लाइटिंग के साथ आएगा, जो इसे पहले से ही एक स्टाइलिश मिड-रेंज स्मार्टफोन बनाता है।
भारत में 3a Lite की कीमत
हालाकि कंपनी ने भारत में कीमत घोषित नहीं की है, लेकिन ग्लोबल प्राइसिंग को देखते हुए 3a Lite की संभावित कीमत ₹24,000 से ₹28,000 के बीच मानी जा रही है। यूरोप में इसका 8GB+128GB वेरिएंट EUR 249 (₹25,600) और 256GB वेरिएंट EUR 279 (₹28,700) में लॉन्च हुआ था।
ये भी पढ़ें: Google Maps में आया भारत के लिए खास बड़ा अपडेट, अब Gemini AI बनाएगा आपकी यात्रा को स्मार्ट और सुरक्षित
खास बात यह है कि Nothing हमेशा भारतीय बाजार में आकर्षक और कंपटीटिव प्राइसिंग रखता है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 3a Lite भी इस बार मिड-रेंज कैटेगरी में दमदार विकल्प साबित होगा। अब चूंकि लॉन्च सिर्फ 4 दिन दूर है, ऐसे में यूजर्स और टेक फैन्स इस फोन के आने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
