7200mAh बैटरी, 16GB रैम और पावरफुल प्रोसेसर संग Nubia Z80 Ultra लॉन्च, जानें फीचर और कीमत
Nubia Smartphone: नूबिया ने अपने नए फ्लैगशिप Nubia Z80 Ultra Smartphone को लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूजर्स के लिए खास है जो एक ही डिवाइस में बेहतर परफॉर्मेंस, पावरफुल बैटरी और प्रीमियम डिस्प्ले चाहते हैं। बता दें कि कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर गेमिंग और हाई-एंड यूज़ के लिए डिजाइन किया है।
Nubia Z80 Ultra Smartphone के स्पेसिफिकेशन्स
नए Nubia Z80 Ultra Smartphone में 6.85 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 144Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रा-फास्ट टच सैंपलिंग सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि इसमें SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और AI Twilight Eye Protection फीचर भी है जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है।
परफॉर्मेंस और गेमिंग फीचर्स
Nubia Z80 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 आधारित MyOS 16 पर चलता है, जो इसे स्मूद और फास्ट बनाता है। वहीं गेमर्स के लिए इसमें Red Magic Cube Engine, 3D Ice Steel VC Cooling System, और Physical Gaming Keys जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो लंबे गेमिंग सेशंस में भी बेहतरीन एक्सपीरियंस देते हैं।
कैमरा और बैटरी
कैमरा की बात करें तो Nubia Z80 Ultra में 50MP Light and Shadow Master 990 लेंस, 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल हैं, जबकि फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। पावर के लिए इसमें 7,200mAh बैटरी मिलती है जो 90W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है, यानी चार्जिंग की चिंता किए बिना पूरे दिन इस्तेमाल संभव है।
Nubia Z80 Ultra 5G की कीमत
हर यूज़र की जरूरत को ध्यान में रखते हुवे कंपनी ने Nubia Z80 Ultra Smartphone को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका बेस मॉडल 12GB + 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत करीब ₹61,600 रखी गई है। वहीं 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत लगभग ₹65,300 और टॉप मॉडल 16GB + 1TB स्टोरेज के साथ करीब ₹70,200 है। यह फोन दो आकर्षक कलर ऑप्शन फैंटम ब्लैक और कंडेंस्ड लाइट व्हाइट में उपलब्ध है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
