भारत का नयोमा एयरबेस चीन की हर चाल पर पड़ेगा भारी, 13,700 फीट पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा Fighter Base

भारत का नयोमा एयरबेस चीन की हर चाल पर पड़ेगा भारी, 13,700 फीट पर बना दुनिया का सबसे ऊंचा Fighter Base

Nyoma Airbase: भारत ने वह ऐतिहासिक कदम उठा लिया है जिसकी गूंज अब पूरी दुनिया सुन रही है। दरअसल पूर्वी लद्दाख में 13,700 फीट की हैरान कर देने वाली ऊंचाई पर बना नयोमा एयरबेस अब दुनिया का सबसे ऊंचा फाइटर एयरबेस बन गया है। बता दें कि ये सिर्फ इंजीनियरिंग का कमाल नहीं, बल्कि चीन के पूरे LAC गेम को बदल देने वाली भारत की नई रणनीतिक ताकत है। खास बात है कि इस एयरबेस के शुरू होते ही भारतीय वायुसेना की हाई-एल्टीट्यूड क्षमता कई गुना बढ़ गई है।

माइनस 40° में भी नहीं थमेगी उड़ानों की रफ़्तार

बता दें कि पूर्वी लद्दाख में बना यह Nyoma Airbase सचमुच इंजीनियरिंग का अनोखा नमूना है, जिसे सीमा सड़क संगठन ने तैयार किया है। खास बात है कि 2.7 किलोमीटर लंबी यह उन्नत श्रेणी की हवाईपट्टी माइनस 40 डिग्री जैसे कठोर तापमान में भी बिना रुके उड़ान संचालन करने में सक्षम है।

Air Chief Marshal ए.पी. सिंह ने परिवहन विमान सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस की सफल लैंडिंग के साथ इसका शुभारंभ किया, जबकि वेस्टर्न एयर कमांड प्रमुख एअर मार्शल जितेन्द्र मिश्र भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के गवाह बने। यहां सु-30, रफ़ाल, मिग-29 जैसे लड़ाकू विमान और सी-17, आईएल-76 जैसे भारी परिवहन विमान सुचारु रूप से संचालित किए जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका के बीच ₹822,93,42,150 का ऐतिहासिक सैन्य सौदा, देश को मिलेगा Javelin मिसाइल सिस्टम और Excalibur आर्टिलरी राउंड्स

एयरबेस में मजबूत सुरक्षित शेल्टर, ऊंचाई पर ईंधन भंडारण, उन्नत दिशा–निर्देशन प्रणाली और आधुनिक यातायात नियंत्रण इकाइयों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, जो हर मौसम में ऑपरेशन को निर्बाध बनाए रखती हैं।

चीन की सीमा पर भारत की नई ताकत बना Nyoma Airbase

नयोमा एयरबेस की सबसे बड़ी ताकत उसकी रणनीतिक लोकेशन है, जो उसी क्षेत्र में स्थित है जहां 2020 में भारत-चीन के बीच सबसे अधिक तनाव देखने को मिला था। बता दें कि 2024 में भारतीय सेना ने Demchok और Depsang जैसे अहम इलाकों में फिर से अपनी पुरानी स्थिति हासिल कर ली है, जिससे यह एयरबेस और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

खास बात है कि नयोमा से तेज़ ट्रूप मूवमेंट, लगातार निगरानी, UAVs और फाइटर जेट्स की तैनाती जैसी क्षमताएं भारत को LAC पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जबरदस्त बढ़त देती हैं। यह Daulat Beg Oldi, Fukche और Chushul जैसे फॉरवर्ड एयरस्ट्रिप्स से जुड़कर उत्तरी सीमा पर एक मजबूत एयर पावर नेटवर्क तैयार करता है, जो चीन के सामने भारत की सामरिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करता है।

ये भी पढ़ें: भारत ने फिर रचा इतिहास, ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा देश का सबसे भारी CMS-03 सैटेलाइट

अब हर मौसम में ऑपरेशन संभव

बता दें की नयोमा एयरबेस अब सिर्फ एक एयरबेस नहीं, बल्कि ऐसा हाई-एल्टीट्यूड डिटरेंस सिस्टम बन चुका है जो भारत को हर मौसम में त्वरित और मजबूत प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाता है। सड़क और सुरंग नेटवर्क से सीधा जुड़ा यह बेस 24×7 डेटा मॉनिटरिंग, तेज़ मैनपावर-मशीनरी ट्रांसफर और उत्तरी सीमा पर तुरंत ऑपरेशन चलाने की क्षमता देता है।

गौरतलब है कि इस अत्याधुनिक कनेक्टिविटी के चलते अब भारत किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में पहले से कहीं अधिक तेज़, निर्णायक और प्रभावी कार्रवाई कर सकेगा।

अब भारतीय वायुसेना की रेंज में चीन के PLA बेस

नयोमा एयरबेस के शुरू होते ही चीन के PLA बेस अब सीधे भारतीय वायुसेना की रेंज में आ गए हैं, जिससे भारत को LAC पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की जबरदस्त क्षमता मिल गई है। बता दें कि यहां से उड़ान भरने वाले फाइटर जेट्स कुछ ही मिनटों में सीमा तक पहुंचकर एयर सुपीरियोरिटी हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बड़ी Defence Deal, अब दोनों देश मिलकर बनाएंगे एडवांस ड्रोन सिस्टम और एंटी-टेरर नेटवर्क

इस एयरबेस से भारत को हाई-एल्टीट्यूड डोमिनेंस, तेज़ इंटरसेप्शन, लगातार निगरानी और पूरे क्षेत्र में एयर पावर प्रोजेक्शन जैसे बड़े सामरिक फायदे मिलेंगे। गौरतलब है कि नयोमा एयरबेस सिर्फ एक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि चीन की पूरी गणित बदल देने वाला भारत का रणनीतिक मास्टरस्ट्रोक बन चुका है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें