दमदार बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और स्पोर्टी लुक के साथ Ola ने लॉन्च किया Roadster X Plus का Special Edition और S1 Pro Sport, जानिए कीमत, डिलीवरी और खास फीचर

दमदार बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और स्पोर्टी लुक के साथ Ola ने लॉन्च किया Roadster X Plus का Special Edition और S1 Pro Sport, जानिए कीमत, डिलीवरी और खास फीचर

Ola Roadster X Plus: Ola Electric ने एक बार फिर भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपने Roadster X+ 9.1 kWh और S1 Pro+ 5.2 kWh को नए अंदाज में पेश किया है। खास बात है की यह दोनों मॉडल कंपनी के इंडिजेनसली डिवेलप्ड 4680 Bharat Cell से लैस हैं, जो इन्हें और भी दमदार बनाता है।

Ola Roadster X Plus का स्पेशल एडिशन लॉन्च

आपको बता दें कि Ola Electric ने अपना 10 लाख यूनिट प्रोडक्शन माइलस्टोन पूरा कर लिया है। इसी मौके पर कंपनी ने Roadster X Plus, 9.1 kWh Special Edition लॉन्च किया है। यह खास एडिशन कंपनी की Krishnagiri, Tamil Nadu स्थित Futurefactory से रोल आउट किया गया है।

इस खास एडिशन को मिडनाइट ब्लू कलर में पेश किया गया है, जिसमें डुअल-टोन सीट, रिम्स और बैटरी पैक पर रेड एक्सेंट दिए गए हैं। इससे इसे एक स्पोर्टी और प्रीमियम लुक मिलता है। गौरतलब है कि इस मॉडल की डिलीवरी आने वाले त्योहारी सीजन से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें: दमदार इंजन और धमाकेदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई Indian Motorcycle की नई Scout सीरीज, कीमत और खूबियाँ जानकर हो जाएंगे हैरान

Ola Electric ने पेश किया नया S1 Pro Sport

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने वार्षिक इवेंट में नया S1 Pro Sport पेश कर स्पोर्ट्स स्कूटर सेगमेंट में एंट्री कर ली है। यह स्कूटर 5.2 kWh और 4 kWh बैटरी ऑप्शन में आएगा और खास बात है कि दोनों ही बैटरी पैक कंपनी के नए 4680 Bharat Cell से पावर्ड होंगे, जो ज्यादा रेंज और बेहतर परफॉर्मेंस देंगे।

Ola S1 Pro Sport

इसकी शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये रखी गई है। कंपनी का कहना है कि डिलीवरी जनवरी 2026 से शुरू होगी। यह स्कूटर खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और इसका स्पोर्टी लुक इसे प्रीमियम फील देता है।

ये भी पढ़ें: TVS NTORQ 150cc: TVS ने लॉन्च किया देश का पहला Hyper Sport Scooter, सिर्फ 6 सेकंड में पकड़ेगा 60 की स्पीड

कीमत और डिलीवरी डिटेल्स

मॉडलबैटरी क्षमताकीमतडिलीवरी
S1 Pro+5.2 kWh₹ 1,69,999नवरात्रि 2025 से
Roadster X+9.1 kWh₹ 1,89,999नवरात्रि 2025 से
S1 Pro Sport5.2 kWh / 4 kWh₹ 1,49,999 सेजनवरी 2026 से

त्योहारों के मौसम में इनकी डिलीवरी शुरू होगी, इसलिए यह इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का एक शानदार मौका हो सकता है।

रीसायकल मटेरियल से बनी टेक्नोलॉजी

आपको यह भी जानकर अच्छा लगेगा कि कंपनी ने इन नए मॉडलों में रीसायकल्ड कॉपर वेस्ट और इलेक्ट्रोप्लेटेड बार एंड्स का इस्तेमाल किया है। इससे कंपनी की सस्टेनेबिलिटी और रीसायक्लिंग की फिलॉसफी को और मजबूती मिलती है।

Ola Electric का फ्यूचरफैक्ट्री, Krishnagiri को EV हब के तौर पर विकसित किया गया है। इसके साथ ही कंपनी का बैटरी इनोवेशन सेंटर, Bengaluru में है जहां नई टेक्नोलॉजी पर रिसर्च होती है। कंपनी का डायरेक्ट-टू-कस्टमर नेटवर्क भी मजबूत है, जिसके तहत भारतभर में 4,000 से ज्यादा स्टोर हैं।

ये भी पढ़ें: 11 नवंबर को लॉन्च हो सकते हैं Yamaha Nmax 155 और XSR 155, जानें कीमत और फीचर

क्यों खास है Ola Electric का ये लॉन्च?

Ola Electric का यह लॉन्च कई मायनों में खास है। कंपनी ने अपने नए मॉडल्स में 4680 Bharat Cell जैसी इंडिजेनस बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो भारत में बनी है और लंबी रेंज व बेहतर परफॉर्मेंस देती है। मिडनाइट ब्लू कलर और रेड एक्सेंट डिज़ाइन इसे प्रीमियम फील देते हैं।

खास बात है कि ओला ने पहली बार स्पोर्ट्स स्कूटर सेगमेंट में कदम रखा है और S1 Pro Sport युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। रीसायकल्ड मटेरियल के इस्तेमाल से कंपनी ने सस्टेनेबिलिटी पर भी जोर दिया है। यह लॉन्च भारतीय EV मार्केट में ओला की पकड़ और मजबूत करेगा।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें