25 फरवरी से खुलेगा ₹583 करोड़ का इश्यू, GMP में दिखा प्रीमियम संकेत

25 फरवरी से खुलेगा ₹583 करोड़ का इश्यू, GMP में दिखा प्रीमियम संकेत

Omnitech Engineering IPO 25 फरवरी बुधवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 27 फरवरी शुक्रवार तक निवेशक इसमें बोली लगा सकेंगे। यह बुक बिल्ट इश्यू है, जिसमें 1.84 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू और 73 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है। प्राइस बैंड ₹216 से ₹227 प्रति शेयर तय किया गया है।

फ्रेश इश्यू से कंपनी ₹418 करोड़ जुटाने की योजना में है, जबकि कुल इश्यू साइज ₹583 करोड़ का है। गौरतलब है कि ऑफर फॉर सेल में प्रमोटर उदयकुमार अरुणकुमार पारेख हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

Omnitech Engineering IPO अलॉटमेंट और लिस्टिंग की तारीख

शेयर अलॉटमेंट 2 मार्च को फाइनल होने की उम्मीद है। इसके बाद कंपनी के शेयर 5 मार्च को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं। ग्रे मार्केट में 23 फरवरी को IPO GMP ₹7 दर्ज किया गया, जिससे संकेत मिलता है कि शेयर करीब ₹234 पर लिस्ट हो सकता है। हालांकि, यह केवल संकेत है और वास्तविक लिस्टिंग कीमत बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगी।

ये भी पढ़ें: विटालिक ने फिर बेचें लाखों डॉलर के इथेरियम, BitMine ने की 51,162 ETH की खरीद

कंपनी क्या करती है

Omnitech Engineering हाई प्रिसीजन इंजीनियर्ड कंपोनेंट्स और असेंबली का निर्माण करती है। कंपनी के ग्राहक ऊर्जा, ऑटोमेशन, मोशन कंट्रोल, इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट और मेटल फॉर्मिंग जैसे क्षेत्रों में फैले हैं। कंपनी का दावा है कि वह वैश्विक ग्राहकों को सप्लाई करती है।

बता दें की प्रिसीजन इंजीनियर्ड गुड्स का बाजार भारत में तेजी से बढ़ रहा है। 2024 में यह बाजार 7.1 बिलियन डॉलर का रहा और 2028 तक इसके 11.1 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

IPO से जुटी रकम का इस्तेमाल

कंपनी इस इश्यू से मिली शुद्ध आय का उपयोग कुछ कर्ज चुकाने, गुजरात के राजकोट में नई मैन्युफैक्चरिंग सुविधा स्थापित करने और सोलर पैनल खरीदने व लगाने में करेगी। साथ ही सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए भी फंड का उपयोग होगा।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

अगर फाइनेंशियल प्रदर्शन की बात करें तो FY23 में कंपनी का मुनाफा ₹322.92 मिलियन रहा। इसके बाद यह घटकर ₹189.08 मिलियन हुआ, लेकिन फिर बढ़कर ₹438.65 मिलियन तक पहुंच गया। हालाकी मुनाफे में उतार चढ़ाव दिखा, लेकिन रेवेन्यू में मजबूत वृद्धि दर्ज हुई। FY23 में ऑपरेशंस से आय ₹1,773.31 मिलियन थी, जो FY24 में बढ़कर ₹1,781.80 मिलियन और FY25 में ₹3,429.13 मिलियन हो गई।

ये भी पढ़ें: ब्रह्मपुत्र के नीचे बनेगी भारत की पहली रोड-रेल टनल, ₹18,662 करोड़ की मेगा परियोजना से बदलेगा नॉर्थईस्ट

मैनेजमेंट और लीड मैनेजर

कंपनी के बोर्ड में कुल सात निदेशक हैं, जिनमें दो एग्जीक्यूटिव, एक नॉन एग्जीक्यूटिव और चार स्वतंत्र निदेशक शामिल हैं। इनमें एक महिला स्वतंत्र निदेशक भी हैं। 46 वर्षीय उदयकुमार अरुणकुमार पारेख कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। Omnitech Engineering  के बुक रनिंग लीड मैनेजर Equirus Capital और ICICI Securities हैं, जबकि रजिस्ट्रार MUFG Intime India है।

प्रतिस्पर्धी कंपनियां और जोखिम

लिस्टेड पीयर्स में Azad Engineering, Unimech Aerospace and Manufacturing, PTC Industries, MTAR Technologies और Dynamatic Technologies शामिल हैं। निवेशकों को यह भी समझना चाहिए कि कंपनी की आय का बड़ा हिस्सा उसके टॉप 10 ग्राहकों से आता है। अगर इनमें से किसी बड़े ग्राहक का ऑर्डर घटता है तो कारोबार पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा टैरिफ या एंटी आउटसोर्सिंग कानून भी जोखिम पैदा कर सकते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp

Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। यह रिपोर्ट केवल जानकारी के उद्देश्य से है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें, क्योंकि बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।