Stylus सपोर्ट, 5G कनेक्टिविटी और 2.8K डिस्प्ले के साथ OnePlus Pad Go 2 भारत में लॉन्च, जाने कीमत और फीचर
OnePlus Pad Go 2: अगर आप एक ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जो पढ़ाई, ऑफिस वर्क और एंटरटेनमेंट तीनों में काम आए, तो आपके लिए बड़ी खबर है। बता दें की OnePlus ने भारत में अपना नया मिड-रेंज टैबलेट Pad Go 2 लॉन्च कर दिया है। खास बात है की इस बार कंपनी ने Stylus सपोर्ट और 5G वेरिएंट जैसे फीचर्स जोड़कर बजट टैबलेट सेगमेंट को और ज्यादा मजबूत चुनौती दी है।
OnePlus Pad Go 2 Specifications
OnePlus Pad Go 2 में 12.1-inch की 2.8K LCD डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 nits ब्राइटनेस के साथ काफी शार्प और ब्राइट नजर आती है। 7:5 आस्पेक्ट रेशियो की वजह से स्क्रीन पर 14% ज्यादा एक्टिव एरिया मिलता है, जिससे पढ़ाई, नोट्स और स्प्लिट स्क्रीन पर काम करना आसान हो जाता है।
डिजाइन की बात करें तो टैबलेट सिर्फ 6.83mm पतला है और वजन 600 ग्राम से कम, यानी बड़ी स्क्रीन के बावजूद इसे कैरी करना आसान है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300-Ultra (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है।
ये भी पढ़ें: 90Hz स्क्रीन, Dolby ऑडियो और दमदार बैटरी के साथ Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
यह टैबलेट OxygenOS 16 पर Android 16 के साथ चलता है और इसे 48 महीने की स्मूद परफॉर्मेंस सर्टिफिकेशन भी मिली है। गौरतलब है की यह OnePlus का पहला बजट टैबलेट है जिसमें Stylus सपोर्ट मिलता है, जिसकी बैटरी करीब 20 घंटे चल सकती है।
OnePlus Pad Go 2 में 10,050mAh की बड़ी बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग, बॉक्स में 45W चार्जर और 6.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। हालाकी, सबसे बड़ा अपडेट इसका 5G वेरिएंट है, जिसमें SIM कॉलिंग, मैसेजिंग, फोन स्क्रीन मिररिंग, क्लिपबोर्ड सिंक और मोबाइल डेटा शेयरिंग जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।
OnePlus Pad Go 2 का भारत में कीमत
OnePlus Pad Go 2 भारत में तीन वेरिएंट में आता है, जिसमें:
- 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला Wi-Fi मॉडल ₹26,999
- 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला Wi-Fi मॉडल ₹29,999
- 8GB RAM, 256GB स्टोरेज के साथ 5G वेरिएंट ₹32,999 में उपलब्ध है।
हालांकि, 5G मॉडल सिर्फ Shadow Black कलर में मिलेगा, जबकि Wi-Fi वेरिएंट Shadow Black और Lavender Drift दोनों रंगों में आता है। OnePlus का ये टैबलेट भारत में सीधे तौर पर Redmi Pad Pro और Samsung Galaxy Tab A9+ जैसे पॉपुलर टैबलेट्स को कड़ी टक्कर देता है।
ये भी पढ़ें: भारत में रोलआउट हुवा Xiaomi का HyperOS 3 अपडेट, फोन मे मिलेगा Android 16, नया डिजाइन और HyperAI फीचर्स
कंपनी ने इसे स्टूडेंट्स, वर्किंग प्रोफेशनल्स और कंटेंट देखने वाले यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है। बहरहाल अगर आप Stylus सपोर्ट, बड़ी हाई-रेजोल्यूशन स्क्रीन, लंबी बैटरी और 5G कनेक्टिविटी वाला टैबलेट ढूंढ रहे हैं, तो OnePlus Pad Go 2 स्टूडेंट्स और ऑफिस यूज़र्स के लिए एक मजबूत और वैल्यू फॉर मनी विकल्प बनकर सामने आता है।
