Valentine’s Day से पहले OnePlus की बड़ी सेल, ईयरबड्स से लेकर टैबलेट तक, सब पर मिल रही भारी छूट

Valentine’s Day से पहले OnePlus की बड़ी सेल, ईयरबड्स से लेकर टैबलेट तक, सब पर मिल रही भारी छूट

OnePlus Valentine Day Sale 2026: वैलेंटाइन डे से पहले OnePlus ने अपने ग्राहकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। अगर आप नए ईयरबड्स या टैबलेट खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है। OnePlus ने अपने पॉपुलर ऑडियो और टैबलेट प्रोडक्ट्स पर सीमित समय के लिए वैलेंटाइन डे सेल की घोषणा की है,जिसमें OnePlus Buds 4 से लेकर OnePlus Pad 3 तक पर भारी छूट दी जा रही है।

हालाकी यह ऑफर कुछ ही दिनों के लिए है, लेकिन इसमें मिलने वाली कीमतें और फ्री एक्सेसरीज़ यूज़र्स को पूरा आर्टिकल पढ़ने पर मजबूर कर सकती हैं।

OnePlus Valentine Day Sale 2026 की पूरी जानकारी

OnePlus वैलेंटाइन डे सेल के तहत कंपनी अपने ऑडियो और टैबलेट लाइनअप पर आकर्षक कीमतें ऑफर कर रही है। यह सेल OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट oneplus.in, OnePlus Experience Stores, Amazon, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल पार्टनर्स पर उपलब्ध है। इसके अलावा ऑडियो प्रोडक्ट्स Myntra, Blinkit और अन्य अधिकृत चैनलों के जरिए भी खरीदे जा सकते हैं।

इस सेल में ग्राहकों को अस्थायी कीमत में कटौती, बैंक डिस्काउंट और कुछ प्रोडक्ट्स पर फ्री एक्सेसरीज़ का फायदा दिया जा रहा है, जिससे कुल बचत काफी ज्यादा हो जाती है।

ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले, 100W चार्जिंग वाले Redmi Note 15 Pro सीरीज की पहली सेल शुरू, जानिए कीमत और ऑफर्स

नीचे OnePlus के सभी ऑडियो और टैबलेट प्रोडक्ट्स की नई Valentine’s Day कीमतें दी गई हैं, जिससे आपको सही डील चुनने में आसानी होगी।

ProductLaunch Price (₹)Temporary Price Drop (₹)Instant Bank Discount (₹)Valentine’s Day Price (₹)
OnePlus Bullets Z31,6994001,299
OnePlus Buds Z2 ANC2,0992001,899
OnePlus Nord Buds 3r1,7992001,599
OnePlus Nord Buds 32,2993001,999
OnePlus Nord Buds 3 Pro2,9993002,699
OnePlus Buds 45,9995005,499
OnePlus Buds Pro 311,9991,00010,999
OnePlus Pad Go 8/128 Wi-Fi17,9992,0001,00014,999
OnePlus Pad Go 8/128 LTE19,9992,0001,00016,999
OnePlus Pad Go 8/256 LTE21,9992,0001,00018,999
OnePlus Pad 2 8/128 Wi-Fi36,9992,00034,999
OnePlus Pad 2 12/256 Wi-Fi39,9992,00037,999
OnePlus Pad 3 12/256 Wi-Fi47,9993,00044,999
OnePlus Pad 3 16/512 Wi-Fi52,9993,00049,999
OnePlus Pad Lite 6/128 Wi-Fi15,9991,5002,00012,499
OnePlus Pad Lite 8/128 LTE17,9991,5002,00014,499
OnePlus Pad Go 2 8/128 Wi-Fi26,9992,00024,999
OnePlus Pad Go 2 8/256 Wi-Fi29,9992,00027,999
OnePlus Pad Go 2 8/256 5G32,9992,00030,999

OnePlus के वैलेंटाइन डे सेल में Earbuds पर ऑफर्स

बता दें कि OnePlus की वैलेंटाइन डे सेल में इस बार ईयरबड्स खरीदने वालों के लिए जबरदस्त मौके सामने आए हैं। OnePlus Bullets Z3 की कीमत घटकर ₹1,299 हो गई है, जो इसकी लॉन्च कीमत ₹1,699 से काफी कम है, वहीं एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन वाले OnePlus Buds Z2 ANC अब ₹1,899 में मिल रहे हैं, जबकि पहले इसकी कीमत ₹2,099 थी।

ये भी पढ़ें: Valentine Day से पहले Apple का बड़ा धमाका, iPhone, MacBook और Apple Watch पर हजारों का फायदा

इसके अलावा OnePlus Nord Buds 3r को ₹1,599 और Nord Buds 3 को ₹1,999 में खरीदा जा सकता है, जो इस प्राइस रेंज में अच्छे फीचर्स के साथ वैल्यू-फॉर-मनी साबित होते हैं। हालाकी ऑफर सीमित समय के लिए है, लेकिन प्रीमियम सेगमेंट में भी OnePlus ने आकर्षक डील दी है, जहां Nord Buds 3 Pro अब ₹2,699 में उपलब्ध हैं और OnePlus Buds 4 की कीमत घटकर ₹5,499 हो गई है।

गौरतलब है कि कंपनी के फ्लैगशिप ईयरबड्स OnePlus Buds Pro 3 भी वैलेंटाइन डे सेल में ₹10,999 की खास कीमत पर खरीदे जा सकते हैं, जिससे यह सेल ऑडियो लवर्स के लिए काफी फायदेमंद बन जाती है।

OnePlus के Tablets पर धमाकेदार ऑफर

बता दें कि OnePlus वैलेंटाइन डे सेल के दौरान टैबलेट खरीदने वालों के लिए शानदार मौके सामने आए हैं। OnePlus Pad Go 2 सीरीज का 128GB वेरिएंट ₹24,999 से शुरू हो रहा है, जबकि 256GB वेरिएंट ₹27,999 की कीमत पर उपलब्ध है और खास बात यह है कि इसमें OnePlus Pad Go 2 Stylo बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है।

वहीं एंट्री-लेवल यूज़र्स के लिए OnePlus Pad Lite की कीमत घटकर ₹12,499 हो गई है, जो इसे बजट सेगमेंट में मजबूत विकल्प बनाती है। गौरतलब है कि प्रीमियम कैटेगरी में OnePlus Pad 2 को ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि इसका 12GB RAM मॉडल ₹37,999 में मिल रहा है और इसके साथ ₹13,999 की एक्सेसरीज़ फ्री दी जा रही हैं, जिनमें Stylo 2 और Keyboard शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: 5 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और फिटनेस ट्रैकिंग के साथ Boat का नया स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

इसी तरह OnePlus Pad 3 सीरीज भी चर्चा में है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹44,999 रखी गई है और इसमें Stylo 2 फ्री दिया जा रहा है, जबकि 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट ₹49,999 में उपलब्ध है, जो इस सेल को और भी खास बना देता है।

क्या यह डील खरीदने लायक है?

OnePlus के ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं, लेकिन जिन यूज़र्स को नया टैबलेट या ईयरबड्स खरीदने का प्लान था, उनके लिए यह सही मौका साबित हो सकता है। खासकर फ्री एक्सेसरीज़ और इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के कारण कुल कीमत में अच्छी-खासी बचत हो रही है। कुल मिलाकर, वैलेंटाइन डे से पहले OnePlus की यह सेल उन यूज़र्स के लिए खास है जो ब्रांडेड ऑडियो और टैबलेट को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp