256GB स्टोरेज, 16MP फ्रंट कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Oppo A6 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Oppo A6 Pro 5G Launch: अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें दमदार बैटरी, भरोसेमंद कैमरा और 5G सपोर्ट हो, तो ओप्पो का नया फोन आपका ध्यान खींच सकता है। बता दें की कंपनी ने भारत में अपना नया Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। खास बात है की इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरा और IP69 तक की प्रोटेक्शन दी गई है, जो इसे इस सेगमेंट में खास बनाती है।
Oppo A6 Pro 5G स्पेसिफिकेशन
Oppo ने अपनी A-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए A6 Pro 5G को उन यूज़र्स के लिए लॉन्च किया है जो लंबी बैटरी लाइफ और टिकाऊ डिजाइन चाहते हैं। ये फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी से बेहतरीन सुरक्षा मिलती है, जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलती है।
ये भी पढ़ें: Android 16, 50MP कैमरा और खास Prompt Key के साथ आया Clicks का 5G फोन Communicator, जानें कीमत और फीचर
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Oppo A6 Pro में 6.57 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद लगती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 3600 प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB व 256GB स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है, जिसके ऊपर ColorOS 15 दिया गया है, जो इस्तेमाल में आसान है।
कैमरा और बैटरी
कैमरे की बात करें तो पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर दिया गया है, जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी ताकत 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, यानी बैटरी भी चलेगी लंबी और चार्ज भी होगा जल्दी।
ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 12GB रैम संग Oppo Reno 15 Pro Mini भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Oppo A6 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
बता दें की Oppo A6 Pro 5G को कंपनी ने भारत में दो वेरिएंट में उतारा है, जहां 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹21,999 रखी गई है, जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹23,999 में आता है। यह फोन कैपुचीनो ब्राउन और ऑरोरा गोल्ड जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
यह स्मार्टफोन Amazon, Flipkart, Oppo Store और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर आसानी से खरीदा जा सकता है। हालाकी, लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 10% का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: 9,000mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले और तगड़े प्रोसेसर संग आ रहा है OnePlus का Volkswagen स्मार्टफोन
लिहाजा अगर आप 20 से 25 हजार रुपये के बजट में एक ऐसा 5G फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें दमदार बैटरी, मजबूत बॉडी, भरोसेमंद कैमरा और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर मिले, तो ओप्पो A6 Pro 5G एक समझदारी भरा विकल्प हो सकता है, हालांकि HD+ डिस्प्ले कुछ यूज़र्स को थोड़ा कम जरूर लग सकता है।
