7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और दमदार Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Oppo F31 5G Series स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर

7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और दमदार Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Oppo F31 5G Series स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर

Oppo F31 5G series: टेक लवर्स के लिए बड़ी खबर! Oppo का F31 5G series भारत में लॉन्च हो चुका है और इसे कंपनी का अब तक का सबसे मजबूत और स्मूद स्मार्टफोन लाइनअप बताया जा रहा है। खास बात यह है कि इस सीरीज़ में 7000mAh की पावरफुल बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है।

Oppo F31 5G series का डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी

Oppo ने इस बार अपने फोन को और ज्यादा टफ बनाया है। इसमें 360° Armor Body डिजाइन और एयरोस्पेस-ग्रेड AM04 एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है, जो 10% ज्यादा मजबूत है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए AGC DT-Star D+ ग्लास इस्तेमाल किया गया है। खास बात यह है कि फोन को IP66, IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन मिला है।

यानी ये फोन धूल, पानी और यहां तक कि 80°C तक के हाई-प्रेशर वाटर जेट से भी सुरक्षित रहेगा। इसका मतलब है कि अगर फोन पर चाय, कॉफी या डिटर्जेंट पानी भी गिर जाए तो भी चिंता की बात नहीं।

ये भी पढ़ें: Vivo Y500 5G फोन लॉन्च, 8,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ; जानें कीमत, फीचर्स और जरूरी डिटेल्स

Oppo F31 series का परफॉर्मेंस और स्मूद एक्सपीरियंस

F31 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट है, जबकि Pro और बेस मॉडल में MediaTek Dimensity 7300 Energy और Dimensity 6300 चिपसेट दिए गए हैं। इन सभी में 12GB तक फिजिकल RAM और 12GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट है। फोन ColorOS 15 पर चलता है और इसमें इंटेलिजेंट प्रीलोडिंग, स्मूथ टच रिस्पॉन्स और One-Click Performance Rejuvenation जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

एडवांस कूलिंग टेक्नोलॉजी

F31 Pro+ में 5,219 mm² का बड़ा वेपर चैंबर है, जो हीट को जल्दी डिसिपेट करता है। Pro और F31 में भी अच्छा कूलिंग सिस्टम है। Oppo का दावा है कि इसका Dual-Engine Smoothness System फोन को 6 साल तक स्लो नहीं होने देगा। इसके लिए इसे TÜV Rheinland 72-Month Fluency Certification मिली है।

बैटरी और चार्जिंग

Oppo F31 5G सीरीज़ की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी 7000mAh बैटरी है। कंपनी का कहना है कि यह फोन 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग से सिर्फ 30 मिनट में 58% चार्ज हो जाता है। साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी है।

ये भी पढ़ें: Tecno POVA Slim 5G: AMOLED डिस्प्ले, Ella AI फीचर और IP64 रेटिंग के साथ लॉन्च हुवा, दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन

F31 5G series का शानदार कैमरा और AI टूल्स

Oppo F31 5G Series Launch

F31 सीरीज़ में 50MP OIS मेन कैमरा दिया गया है। वहीं F31 Pro+ और Pro में 32MP सेल्फी कैमरा है, जबकि बेस मॉडल में 16MP कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि इसमें AI Eraser 2.0, AI Unblur और Reflection Remover जैसे टूल्स दिए गए हैं, जो फोटो को क्लीन और शार्प बनाते हैं। साथ ही AI VoiceScribe आपके ऑडियो को टेक्स्ट में बदल सकता है और AI Call Assistant 9 भारतीय भाषाओं में लाइव ट्रांसलेशन देता है।

Oppo F31 5G Series की कीमत

गौरतलब है कि Oppo की यह नई सीरीज़ 19 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स में पेश किया है F31 Pro+, F31 Pro और F31। जिसकी कीमत कुछ इस तरह है:

मॉडलवेरिएंटकीमतउपलब्धता
F31 Pro+ 5G8GB + 256GB₹32,99919 सितम्बर से
F31 Pro+ 5G12GB + 256GB₹34,999
F31 Pro 5G8GB + 128GB₹26,99919 सितम्बर से
F31 Pro 5G8GB + 256GB₹28,999
F31 Pro 5G12GB + 256GB₹30,999
F31 5G8GB + 128GB₹22,99927 सितम्बर से
F31 5G8GB + 256GB₹24,999

खास बात है कि कंपनी कैशबैक, EMI और एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन ऑफर्स भी दे रही है। कुल मिलाकर, Oppo F31 5G series उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो दमदार बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिज़ाइन चाहते हैं। इसकी कीमत, फीचर्स और AI टूल्स इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक शानदार विकल्प बनाते हैं, जो सीधा मुकाबला Vivo, iQOO और OnePlus के फोन्स से करेगा।

ये भी पढ़ें: 120Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon चिप और 50MP कैमरा के साथ Sony Xperia 10 VII लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें