Oppo Find X9 सीरीज़ में आएगा नया LUMO Image Engine, कैमरा देगा नेचुरल फोटो एक्सपीरियंस

Oppo Find X9 सीरीज़ में आएगा नया LUMO Image Engine, कैमरा देगा नेचुरल फोटो एक्सपीरियंस

Oppo Find X9 Series का इंतजार कर रहे यूज़र्स के लिए बड़ी खबर है। ओप्पो ने अपना नया LUMO Image Engine लॉन्च किया है, जो कंपनी का अगली पीढ़ी का कैमरा प्रोसेसिंग सिस्टम है। बता दें कि यह नया इंजन पहली बार Oppo के Find X9 Series में इस्तेमाल होगा, जिसकी लॉन्चिंग भारत में 18 नवंबर को तय है। आइए जानते हैं क्या है यह टेक्नोलॉजी और कैसे करता है काम।

क्या है LUMO Image Engine?

LUMO, ओप्पो का नया human-centred imaging system है। यह सिस्टम इंसानी आंख की तरह लाइट और कलर को पहचानने की कोशिश करता है। इसका फोकस है टोनल बैलेंस, डेप्थ और स्पेशल रियलिज़्म पर। कंपनी के अनुसार, यह इंजन स्किन टोन को नैचुरल रखता है, लाइट और शैडो के बीच ट्रांजिशन को स्मूद बनाता है और सब्जेक्ट को बैकग्राउंड से अलग दिखाता है, वो भी बिना किसी आर्टिफिशियल ब्लर के।

ये भी पढ़ें: 7,000mAh बैटरी और Dolby Audio के साथ Moto G57 और G57 Power लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

नया इमेज इंजन कैसे करता है काम यह?

ओप्पो का यह इंजन तीन मुख्य सिस्टम पर आधारित है:

Ultra-Sensing Computational Optical System: यह सिस्टम अलग-अलग फोकल लेंथ पर बेहतर ऑप्टिकल परफॉर्मेंस देता है। इसमें Golden Portrait Full-Focal Length System का इस्तेमाल हुआ है, जो 15mm से 135mm तक की रेंज में हर तरह की फोटोग्राफी जैसे लैंडस्केप से लेकर पोर्ट्रेट को शार्प रखता है। कंपनी ने इसमें Ultra-Crystal Blue Glass तकनीक दी है, जो इंफ्रारेड फिल्टरिंग और लाइट ट्रांसमिशन को बेहतर बनाती है।

Ultra-Perceptive Digital Imaging Engine: यह इंजन चार कम्प्यूटेशनल सब-सिस्टम्स पर चलता है True Colour Engine, Computational Optical Bokeh Engine, HyperTone Image Engine, और Lightning Snap Engine। ये सभी मिलकर हर फ्रेम में सटीक कलर, नैचुरल बोकेह, बैलेंस्ड टोन और क्लियर मोशन डिटेल्स प्रदान करते हैं।

ये भी पढ़ें: ₹25,000 से कम में ये फोन देंगे DSLR जैसी फोटो, जानिए 2025 के टॉप कैमरा स्मार्टफोन्स जो परफॉर्मेंस और स्टाइल दोनों में हैं नंबर वन

End-to-End ProXDR System: यह सिस्टम 16-बिट कलर एक्युरेसी को कैप्चर से लेकर सोशल शेयरिंग तक बनाए रखता है। इसमें RGB 3D Photon Matrix Computation का इस्तेमाल हुआ है। खास बात यह है कि ओप्पो ने इस टेक्नोलॉजी को Google के True Colour ProXDR Standard के साथ विकसित किया है, जिससे हर प्लेटफॉर्म पर फोटो का टोन एक जैसा दिखेगा।

कितनी तेज़ है नई तकनीक

ओप्पो ने दावा किया है कि इसका Ultra-Fast Focusing System अब 30% तक तेज़ ऑटोफोकस प्रदान करता है। वहीं, Multimodal Colour Sensing System तस्वीर के हर ज़ोन को अलग-अलग रंग बैलेंस के हिसाब से प्रोसेस करता है। इसका मतलब है कि अगर किसी फोटो में बैकग्राउंड ठंडा (cool tone) है और चेहरा गर्म (warm tone) है, तो दोनों को अपने नेचुरल कलर में दिखाया जाएगा।

कुल मिलाकर, ओप्पो का LUMO Image Engine मोबाइल फोटोग्राफी की दिशा बदल सकता है। यह तकनीक उन यूज़र्स के लिए बनाई गई है जो कैमरे में रियल-लाइफ जैसे रंग और डिटेल्स चाहते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि Find X9 Series लॉन्च के बाद यह टेक्नोलॉजी यूज़र्स की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

ये भी पढ़ें: अब सिर्फ ₹6,750 में मिल रहा है 8GB RAM, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला स्टाइलिश स्मार्टफोन, खूबियाँ जानकर चौंक जाएंगे

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें