200MP कैमरा और 7,500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo का Find X9 सीरीज, जानिए कीमत और फीचर्स
Oppo Find X9 Series Launch: ओपो ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro को स्पेन के बार्सिलोना में एक खास इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया है। बता दें कि ये दोनों फोन पहले यूरोप और यूके के बाजारों में उपलब्ध होंगे, जिसके बाद इन्हें भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। ओपो भारत में इन दोनों मॉडलों को लोकल स्तर पर असेंबल करेगा, जिससे इनकी कीमत यूरोप की तुलना में कम हो सकती है।
Oppo Find X9 Series Specification
Oppo Find X9 Series में इस बार कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन्स में नया MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया है, जिसे अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट कहा जा रहा है। यह प्रोसेसर 32% तेज CPU और 33% ज्यादा ताकतवर GPU के साथ 111% बेहतर NPU परफॉर्मेंस देता है। खास बात ये है कि यह 55% कम पावर खपत करता है, जिससे फोन ज्यादा स्मूथ चलता है और बैटरी लाइफ भी लंबी मिलती है।
ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और Snapdragon 8 के साथ आ रहा है Realme GT 8 Pro, जानें कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट
डिस्प्ले और डिजाइन में बड़ा सुधार
डिस्प्ले की बात करें तो Find X9 और X9 Pro में 120Hz OLED पैनल दिया गया है, जो 3600nits तक की ब्राइटनेस तक पहुंचता है। ये स्क्रीन इतनी एडवांस है कि सिर्फ 1nit तक डिम हो सकती है, जिससे रात में भी आंखों पर असर नहीं पड़ता। इस बार ओपो ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जोड़ा है, जो पहले से ज्यादा फास्ट और सुरक्षित है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी सेक्शन में कंपनी ने कमाल कर दिया है, दरसल Find X9 में 7025mAh और X9 Pro में 7500mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। ओपो का दावा है कि ये बैटरियां 5 साल तक 80% हेल्थ बनाए रखेंगी।
Oppo Find X9 Series का कैमरा
कैमरा के मोर्चे पर भी ओपो ने कोई कसर नहीं छोड़ी। Find X9 Pro में 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा और 200MP Hasselblad टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 4K 120fps वीडियो शूट करने में सक्षम है। वहीं, स्टैंडर्ड Find X9 में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप है जो हर शॉट को नैचुरल और शार्प बनाता है। कंपनी ने एक नया टेलीकनवर्टर एक्सेसरी भी पेश की है, जिससे 10x फोटो और 50x वीडियो जूम संभव है।
ये भी पढ़ें: इस दिवाली OnePlus 13 पर मिल रहा है भारी छूट, जानें फीचर्स, ऑफर और लिमिटेड टाइम डील
दमदार ड्यूरबिलिटी और प्रीमियम लुक
डिजाइन और मजबूती के मामले में भी यह सीरीज टॉप पर है। दोनों फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी ये धूल, पानी और यहां तक कि गर्म पानी की धार से भी सुरक्षित हैं। Find X9 Pro को Silk White और Titanium Charcoal, जबकि Find X9 को स्पेस ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे और वेलवेट रेड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। कुल मिलाकर, Oppo Find X9 Series परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी तीनों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए नया मानक तय कर रही है।
भारत में Oppo Find X9 Series की लॉन्च डेट और कीमत
Oppo की नई Find X9 सीरीज भारत में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह सीरीज नवंबर 2025 में लॉन्च होगी, जबकि रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 नवंबर को इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग हो सकती है। खास बात यह है कि ओपो इन स्मार्टफोन्स को भारत में ही लोकल असेंबली करेगा, जिससे इनकी कीमत यूरोप की तुलना में काफी कम रहने की उम्मीद है।
यूरोप में जहां Oppo Find X9 की शुरुआती कीमत EUR 999 (लगभग ₹1.02 लाख) और Find X9 Pro की कीमत EUR 1,299 (लगभग ₹1.33 लाख) रखी गई है, वहीं भारतीय बाजार में ये फोन और भी सस्ती दरों पर मिल सकते हैं। परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के मामले में यह सीरीज Samsung और Xiaomi जैसे बड़े फ्लैगशिप ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने वाली है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
