Oppo K13 Turbo Series: Oppo ने अपनी बहुप्रतीक्षित K13 Turbo और K13 Turbo Pro स्मार्टफोन सीरीज़ को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को खासतौर पर पावर यूज़र्स और गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 7000mAh की बड़ी बैटरी, शक्तिशाली प्रोसेसर, एक्टिव कूलिंग सिस्टम और स्टाइलिश डिज़ाइन इसे एक फ्लैगशिप किलर बनाने की ओर इशारा करता है।
Oppo K13 Turbo Series Specification
फीचर | Oppo K13 Turbo | Oppo K13 Turbo Pro |
---|---|---|
प्रोसेसर (Chipset) | MediaTek Dimensity 8450 | Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 |
AnTuTu स्कोर | – | 2.45 मिलियन |
गेमिंग परफॉर्मेंस | – | 53.5fps @ 30°C गेमिंग टेस्ट |
डिस्प्ले | 6.8 इंच 1.5K AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले | 6.8 इंच 1.5K AMOLED फ्लेक्सिबल डिस्प्ले |
रिफ्रेश रेट | 120Hz | 120Hz |
टच सैंपलिंग रेट | 240Hz | 240Hz |
ब्राइटनेस | 1600 निट्स (Global Brightness) | 1600 निट्स (Global Brightness) |
बैटरी | 7000mAh | 7000mAh |
चार्जिंग | 80W फास्ट चार्जिंग | 80W फास्ट चार्जिंग |
कूलिंग सिस्टम | VC कूलिंग चेंबर (7000mm²), इनबिल्ट फैन | VC कूलिंग चेंबर (7000mm²), इनबिल्ट फैन |
हीट डिसिपेशन | 20% अधिक | 20% अधिक |
रियर कैमरा | 50MP + 2MP डुअल कैमरा | 50MP + 2MP डुअल कैमरा |
फ्रंट कैमरा | 16MP | 16MP |
रैम और स्टोरेज विकल्प | 12GB+256GB – ₹21,600 लगभग 16GB+256GB – ₹24,000 12GB+512GB – ₹27,600 | 12GB+256GB – ₹24,000 16GB+256GB – ₹26,400 12GB+512GB – ₹28,800 16GB+512GB – ₹32,500 |
रैम टाइप | LPDDR5X | LPDDR5X |
स्टोरेज टाइप | UFS 3.1 | UFS 4.0 |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 आधारित ColorOS 15.0 | Android 15 आधारित ColorOS 15.0 |
सुरक्षा (Security) | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर |
वॉटर रेसिस्टेंस | IPX6, IPX8, IPX9 सर्टिफाइड | IPX6, IPX8, IPX9 सर्टिफाइड |
रंग विकल्प | Black Warrior, Knight White, Purple No.1 | Black Warrior, Knight Silver, Purple No.1 |
Oppo K13 Turbo सीरीज में मिलेगा Android 15 और दमदार Water Resistance फीचर
कंपनी नें K13 Turbo और K13 Turbo Pro स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 15 पर आधारित ColorOS 15.0 पर चलते हैं, जिससे यूजर्स को बेहतर परफॉर्मेंस और नई सिक्योरिटी सुविधाएं मिलती हैं। इन फोनों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ ड्यूल सिम, 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और USB-C जैसे एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। सबसे खास बात इनका वॉटर रेसिस्टेंस है—ये IPX6, IPX8 और IPX9 रेटिंग्स के साथ आते हैं, जो उन्हें बारिश, धूल और हल्की पानी में गिरने से भी सुरक्षित बनाते हैं।
ये भी पढ़ें: ₹10,000 से कम में मिल रहे हैं Samsung के दमदार 5G स्मार्टफोन, देखिए पूरी लिस्ट
Oppo ने लॉन्च किया Blast Super Cooling Set
Oppo ने गेमिंग लवर्स के लिए K13 Turbo सीरीज़ के साथ Blast Super Cooling Set भी लॉन्च किया है, जिसमें RGB लाइटिंग वाला मैग्नेटिक केस और एक्सटर्नल फैन शामिल हैं, जिसकी कीमत करीब ₹3,600 (CNY 299) रखी गई है। यह सेट गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है, जिससे परफॉर्मेंस स्थिर बनी रहती है।
ये भी पढ़ें: OnePlus Nord CE 5: दमदार बैटरी, स्टाइलिश डिज़ाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ जुलाई में एंट्री को तैयार
भारत में कब लॉन्च होगा Oppo K13 Turbo सीरीज

Oppo ने अपनी K13 Turbo सीरीज को फिलहाल चीन में लॉन्च किया है और अब भारत में इसके लॉन्च की तैयारी तेज़ हो चुकी है। Gadgets 360 की रिपोर्ट के अनुसार, Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro स्मार्टफोन्स अगस्त के पहले सप्ताह में भारत में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लॉन्च से पहले इसके कई स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि यह सीरीज़ भारत में 20,000 से 30,000 रुपये की कीमत रेंज में उपलब्ध होगी, जो मिड-रेंज सेगमेंट में गेमर्स और परफॉर्मेंस लवर्स के लिए शानदार विकल्प बन सकती है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —