दमदार कैमरा और शानदार ऑफर्स के साथ Oppo ने लाॅन्च किया Reno 14 का Diwali Edition, भारत का पहला कलर चेंजिंग फोन, जानें कीमत और फीचर्स

दमदार कैमरा और शानदार ऑफर्स के साथ Oppo ने लाॅन्च किया Reno 14 का Diwali Edition, भारत का पहला कलर चेंजिंग फोन, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo Reno 14 Diwali Edition: अगर आप इस दिवाली अपने लिए एक प्रीमियम और यूनिक स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Oppo का Reno 14 5G Diwali Edition आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है। बता दें कि यह फोन भारत का पहला ऐसा डिवाइस है, जिसमें heat-sensitive color changing back panel दिया गया है। यानी जैसे ही आप इसे हाथ में पकड़ते हैं, इसका बैक पैनल काले से सुनहरे रंग में बदल जाता है।

Oppo Reno 14 Diwali Edition डिजाइन

इस फोन का डिजाइन भी बेहद खास है जो इसे मार्केट में बाकी फोनों से बिल्कुल अलग बनाता है। बता दें की Oppo Reno 14 Diwali Edition को भारतीय त्योहारों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमे मांडला और मोर से प्रेरित पैटर्न, समृद्धि और सौहार्द का अहसास कराते हैं। जबकि फ्लेम-शेप्ड एक्सेंट्स इसे दिवाली के दीयों जैसा लुक देते हैं। इसके अलावा Oppo Reno 14 में दमदार परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी का सपोर्ट भी मिलता है।

ये भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और दमदार Snapdragon प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ Oppo F31 5G Series स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर

Oppo Reno 14 Diwali Edition के Specifications

Oppo Reno 14 Diwali Edition में 6.59-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिससे वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव और भी स्मूथ हो जाता है। इसमें दमदार MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है, जो हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है।

फोन में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज है, जिससे स्टोरेज की चिंता खत्म हो जाती है। इसकी 6,000 mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जो महज 30-35 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। खास बात यह है कि यह फोन ColorOS 15 पर चलता है और इसमें AI Translate, AI VoiceScribe और Circle to Search जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं।

कैमरे के मामले में भी Oppo Reno 14 कमाल का है क्योंकि इसमे 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो (3.5x ऑप्टिकल जूम), 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP सेल्फी शूटर बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें क्लिक करते हैं। मजबूती के लिए इसमें aerospace-grade aluminium frame और Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है, साथ ही यह IP66/IP68/IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित है।

ये भी पढ़ें: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और धांसू ऑफर्स के साथ Samsung Galaxy F17 5G लॉन्च, कीमत जानकर आप भी खरीदने का मन बना लेंगे

Oppo Reno 14 Diwali Edition की कीमत और ऑफर्स

Oppo का Reno 14 Diwali Edition फोन 8GB+256GB वेरिएंट में ₹39,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ है, लेकिन दिवाली ऑफर के दौरान आप इसे सिर्फ ₹36,999 में खरीद सकते हैं। यह स्मार्टफोन Oppo के एक्सक्लूसिव स्टोर्स के अलावा Flipkart, Amazon और देशभर के रिटेल आउटलेट्स पर भी उपलब्ध होगा।

खास बात यह है कि कंपनी इसके साथ 3 महीने का फ्री Google One 2TB क्लाउड स्टोरेज और Gemini Advanced सब्सक्रिप्शन दे रही है, जिसकी कीमत करीब ₹5,200 है। इसके अलावा, Jio यूजर्स को ₹1,199 वाले प्रीपेड प्लान के साथ 6 महीने के लिए 10 OTT ऐप्स का प्रीमियम एक्सेस भी बिल्कुल फ्री मिलेगा। यह ऑफर उन यूज़र्स के लिए खास है जो एक प्रीमियम स्मार्टफोन के साथ एंटरटेनमेंट पैक भी चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: Vivo X300 Series: आ रहा है विवो का 200MP कैमरा वाला फोन, बैटरी भी 7000mAh से ज्यादा; जानिए किमत, लॉन्च डेट और धांसू फीचर्स

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें