200MP कैमरा और 12GB रैम संग Oppo Reno 15 Pro Mini भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Oppo Reno 15 Pro Mini: अगर आप ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो दिखने में कॉम्पैक्ट हो लेकिन फीचर्स में किसी फ्लैगशिप से कम न लगे, तो Oppo ने भारत में अपना नया Reno 15 Pro Mini लॉन्च कर दिया है, जो साइज में कॉम्पैक्ट होते हुए भी कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में बड़े-बड़े फोन्स को टक्कर देता है। खास बात है की इसमें 200MP कैमरा और 6200mAh बैटरी जैसी दमदार खूबियां दी गई हैं।
Oppo Reno 15 Pro Mini के स्पेसिफिकेशन
Oppo Reno 15 Pro Mini की सबसे बड़ी ताकत इसका कैमरा है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है, वहीं 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस 3.5x ऑप्टिकल जूम के साथ आते हैं। वहीं फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा शानदार फोटो और वीडियो कॉलिंग का भरोसा देता है।
ये भी पढ़ें: CMF Phone के लिए रोलआउट हुवा Nothing OS 4.0, Android 16 के साथ मिलेंगे स्मार्ट फीचर्स
यह फोन भारत में कोको ब्राउन और ग्लेशियर व्हाइट जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में मिलेगा, जिसमें HoloFusion टेक्नोलॉजी वाला 3D बैक डिजाइन इसे अलग पहचान देता है। परफॉर्मेंस के तौर पर इसमें मेडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 (4nm) प्रोसेसर, 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है।
फोन में 6.32-इंच की 1.5K LTPS एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 nits की जबरदस्त ब्राइटनेस के साथ धूप में भी साफ नजर आती है, साथ ही Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी दी गई है।
ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और तगड़े फीचर के साथ आ रहा Oppo Reno 15 Series, जानें डीटेल
इतना ही नहीं, 6200mAh की बड़ी बैटरी, 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, IP66/IP68/IP69 रेटिंग, मजबूत एल्यूमिनियम फ्रेम और एंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS 16 इसे एक ऑल-राउंडर बनाते हैं। जबकि Google Gemini AI सपोर्ट की मदद से स्मार्ट समराइजेशन और फोटो एडिटिंग जैसे फीचर्स यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाते हैं।
Oppo Reno 15 Pro Mini की भारत में कीमत
Reno 15 Pro Mini की भारत में शुरुआती कीमत करीब ₹59,999 रखी गई है, जिसमें यूजर्स को 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। हालांकि कंपनी की ओर से इसका बॉक्स प्राइस ₹64,999 बताया जा रहा है, लेकिन लॉन्च ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के चलते इसकी असली कीमत इससे कम पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें: 12GB RAM, 50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी संग Oppo Reno 15C लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
बता दें की ओप्पो इस फोन को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में उतार रहा है, जहां यह सीधे Samsung और OnePlus जैसे ब्रांड्स को चुनौती देता नजर आता है। अगर आप छोटा साइज, फ्लैगशिप-लेवल कैमरा और दमदार बैटरी व परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है, भले ही इसकी कीमत थोड़ी प्रीमियम क्यों न हो।
