12GB RAM, 50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी संग Oppo Reno 15C लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Oppo की नई पेशकश आपके लिए खास हो सकती है। बता दें की Oppo ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Oppo Reno 15C लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल प्रोसेसर, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ आता है। ऐसे में आइए आसान भाषा में जानते हैं इसकी कीमत, फीचर्स और वो सब कुछ जो इसे खास बनाता है।
Oppo Reno 15C की डिजाइन
यह स्मार्टफोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी से इसे जबरदस्त सुरक्षा मिलती है। साथ ही कंपनी ने इसमें 360 डिग्री ड्रॉप प्रोटेक्शन भी दिया है। फोन 3 आकर्षक कलर ऑप्शन कॉलेज ब्लू, ऑरोरा ब्लू और स्टारलाइट बो में उपलब्ध है। हालाकी भारत में आने वाले वेरिएंट के रंगों में थोड़ा बदलाव हो सकता है।
Oppo Reno 15C स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Oppo Reno 15C में 6.59 इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ स्मूद और ब्राइट व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है।
परफॉर्मेंस: परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और Adreno 722 GPU दिया गया है, जिसके साथ 12GB LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जो हैवी यूज और मल्टीटास्किंग को आसान बना देती है।
कैमरा: कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP वाइड + 50MP टेलीफोटो + 8MP अल्ट्रा वाइड वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जहां OIS सपोर्ट की वजह से फोटो और वीडियो ज्यादा स्टेबल आते हैं, वहीं सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, यानी कम समय में ज्यादा चार्ज। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है।
ये भी पढ़ें: 6000mAh, 120Hz डिस्प्ले और रिवर्स चार्जिंग संग Poco का 5G स्मार्टफोन C85 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर
कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी: कनेक्टिविटी में Wi-Fi 6, Bluetooth, NFC, USB Type-C के साथ GPS, GLONASS और Galileo जैसे सिस्टम मिलते हैं, जबकि सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर समेत सभी जरूरी सेंसर दिए गए हैं, जो इसे एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन बनाते हैं।
Oppo Reno 15C की कीमत
बता दें की Oppo ने अपनी Reno सीरीज में नया स्मार्टफोन Oppo Reno 15C चीन में लॉन्च कर दिया है और इसकी कीमत भी सामने आ चुकी है। गौरतलब है की फोन का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट चीन में CNY 2,899, यानी करीब 37 हजार रुपये में आता है।
वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 3,199 (लगभग 41 हजार रुपये) रखी गई है। हालाकी भारत में लॉन्च होने पर इसकी कीमत में थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। फिलहाल कंपनी ने इंडिया लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है की यह फोन भारतीय बाजार में Oppo Reno 15 के नाम से जल्द दस्तक दे सकता है।
ये भी पढ़ें: 50MP कैमरा, 12GB RAM और 5,500mAh बैटरी के साथ Jolla Phone लॉन्च, जानें कीमत और फीचर
