Smriti Mandhana की शादी से पहले खुला बड़ा राज़, जानें कितनी है स्मृति और पलाश की कुल Net Worth

Smriti Mandhana की शादी से पहले खुला बड़ा राज़, जानें कितनी है स्मृति और पलाश की कुल Net Worth

Smriti Mandhana Net Worth: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार और उप-कप्तान स्मृति मंधाना 23 नवंबर को म्यूज़िक कम्पोज़र पलाश मुच्छल से शादी करने जा रही हैं। खास बात है कि इन दोनों की लव स्टोरी जितनी फ़िल्मी है, उतनी ही दिलचस्प है इनकी जबरदस्त Net Worth भी है। लिहाजा फैन्स सिर्फ वेडिंग फोटोज़ का इंतज़ार नहीं कर रहे, बल्कि यह जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि आखिर यह पावर कपल कितनी संपत्ति का मालिक है। क्योंकि दोनों ही अपनी-अपनी फील्ड में टॉप परफॉर्मर माने जाते हैं।

शादी से पहले Smriti Mandhana Net Worth

भारतीय महिला क्रिकेट की उप-कप्तान स्मृति मंधाना आज देश की टॉप कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके पास BCCI का Grade A कॉन्ट्रैक्ट है, जिससे उन्हें सालाना 50 लाख रुपये मिलते हैं, जबकि हर मैच के लिए अलग फीस-टेस्ट 15 लाख, ODI 6 लाख और T20I 3 लाख, अलग से जुड़ती है।

WPL ने उनकी कमाई को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया, जहां RCB ने पहले ही सीजन में उन्हें 3.4 करोड़ रुपये प्रति सीजन में खरीदा था। इसके बाद उनकी ब्रांड वैल्यू करीब 30% बढ़ गई। हालाकि सबसे बड़ी बात यह है कि शादी से पहले स्मृति की कुल संपत्ति (Smriti Mandhana Net Worth) 32 से 34 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जो उन्हें देश की सबसे सफल और हाई-प्रोफाइल स्पोर्ट्स स्टार्स में शामिल करता है।

ये भी पढ़ें: ICC ने जारी किया U-19 World Cup 2026 का पूरा शेड्यूल, जानें भारत के सभी मैच और ग्रुप्स की जानकारी

Smriti Mandhana Brand Endorsements: जानें कितनी बड़ी है उनकी कमाई

बता दें कि स्मृति मंधाना की आय सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी शानदार ब्रांड एंडोर्समेंट लिस्ट भी उनकी कमाई को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। खास बात है कि वह देश और विदेश की कई दिग्गज कंपनियों का चेहरा बन चुकी हैं, जिनमें Hyundai, Hero Motocorp, Red Bull, Nike, Garnier, Mastercard, Havells, Wrangler, Gulf Oil, Herbalife, Bata Power और UNICEF India जैसी नामी ब्रांड शामिल हैं।

गौरतलब है कि हर बड़े कैंपेन से स्मृति को लगभग 50 से 75 लाख रुपये तक की कमाई होती है, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता और मजबूत मार्केट वैल्यू को साफ दिखाता है।

कौन हैं पलाश मुच्छल? इतनी कम उम्र में बना ली करोड़ों की संपत्ति

बता दें कि 1995 में इंदौर में जन्मे पलाश मुच्छल आज म्यूज़िक इंडस्ट्री के सबसे युवा और सफल कलाकारों में गिने जाते हैं। बचपन से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की ट्रेनिंग लेने वाले पलाश ने बहुत ही कम उम्र में Charity concerts से अपने करियर की शुरुआत की। खास बात है कि उनकी बहन पलक मुच्छल पहले ही बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर हैं, लेकिन पलाश ने अपने टैलेंट, मेहनत और क्रिएटिविटी की बदौलत एक बिल्कुल अलग पहचान बनाई।

ये भी पढ़ें: Vivek Oberoi Net Worth: 16 की उम्र में कमाए 1 करोड़, 19 में शुरू किया बिजनेस; आज 5 कंपनियों के हैं मालिक

म्यूज़िक इंडस्ट्री में पलाश की चमक

पलाश मुच्छल ने पार्टी तो बनती है, तू ही है आशिकी और मुसाफ़िर जैसे हिट गानों की कंपोज़िंग के साथ T-Series और Zee Music के लिए 40 से ज्यादा म्यूज़िक वीडियो डायरेक्ट किए। गौरतलब है कि वे फिल्म खेलें हम जी जान से में एक्टिंग भी कर चुके हैं। मल्टीटास्किंग में माहिर पलाश ने 2015 में नंदिश संधू और रश्मि देसाई के साथ ‘तेरी एक हंसी’ जैसे वीडियो बनाए, फिर ‘तुझसे’, ‘सजना वे’ और ‘खुशी वाली खुशी’ जैसे प्रोजेक्ट्स डायरेक्ट किए।

यही नहीं, 2022 में उन्होंने रुबीना दिलैक और राजपाल यादव की फिल्म ‘अर्ध’ का निर्देशन किया और 2024 में ZEE5 पर रिलीज हुई अपनी अगली फिल्म ‘काम चालू है’ में कहानी, प्रोडक्शन और डायरेक्शन की पूरी जिम्मेदारी खुद संभाली। अपनी इस बहुमुखी प्रतिभा और लगातार सफल प्रोजेक्ट्स की वजह से आज Palash Muchhal Net Worth 20 से 41 करोड़ रुपये के बीच आंकी जाती है।

कितनी है स्मृति और पलाश की Combined Net Worth

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल अपनी-अपनी फील्ड, क्रिकेट और म्यूज़िक में बड़ी सफलता हासिल कर चुके हैं, और यही वजह है कि आज ये दोनों देश के सबसे चर्चित Power Couple माने जाते हैं। बता दें कि दोनों की कम्बाइंड नेट वर्थ (Palash Muchhal Net Worth + Smriti Mandhana Net Worth) 50 करोड़ से 75 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है, जो इनके शानदार करियर और बढ़ती लोकप्रियता का साफ संकेत है।

ये भी पढ़ें: जीप से लेकर 3.5 करोड़ की लैंड क्रूजर तक, जानें मोकामा विधायक अनंत सिंह का लग्जरी कार कलेक्शन

दोनों 2019 से रिलेशनशिप में थे, लेकिन उन्होंने इसे हमेशा बेहद लो-प्रोफाइल रखा। गौरतलब है कि अक्टूबर 2025 में पहली बार रिश्ते पर मुहर लगी जब पलाश ने कहा कि “स्मृति मंधाना जल्द ही इंदौर की बहू बनने वाली हैं।” DY Patil Stadium में हुए उनके फिल्मी प्रपोज़ल के बाद फैंस, 23 नवंबर को होने वाले उनके भव्य शादी का तहे दिल से इंतज़ार कर रहे थें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें