पलाश मुच्छल के साथ जुड़ा एक और महिला का नाम, जानें कौन हैं कोरियोग्राफर गुलनाज खान

पलाश मुच्छल के साथ जुड़ा एक और महिला का नाम, जानें कौन हैं कोरियोग्राफर गुलनाज खान

Palash Smriti wedding Controversy: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार हलचल मची हुई है। खास बात है कि शादी टलने के बाद से अफवाहों का दौर तेज होता जा रहा है और अब एक नई महिला का नाम सामने आने से मामला और बिगड़ गया है। हालाँकि, कई बातें अब भी साफ नहीं हैं, मगर इंटरनेट पर तरह-तरह की चर्चाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं।

Palash Smriti wedding Controversy: स्मृति-पलाश की शादी टली, फिर शुरू हुआ विवाद

23 नवंबर को होने वाली स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी अचानक टाल देने के बाद से फैंस काफी हैरान थे। बताया गया था कि स्मृति के पिता श्रीनिवास की तबीयत ठीक न होने के चलते यह फैसला लिया गया। हालाँकि, इसके कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर पलाश द्वारा स्मृति को धोखा देने की अफवाहें फैलने लगीं।

ये भी पढ़ें: Smriti Mandhana की शादी से पहले खुला बड़ा राज़, जानें कितनी है स्मृति और पलाश की कुल Net Worth

गौरतलब है कि शादी जैसे बड़े आयोजन के टलने के बाद लोग कारणों पर तेजी से अटकलें लगाने लगे, जिसने पूरे मामले (Palash Smriti wedding Controversy) को और संवेदनशील बना दिया।

मैरी डीकोस्टा के स्क्रीनशॉट्स से मचा हंगामा

सोशल मीडिया पर सनसनी तब फैली जब मैरी डीकोस्टा नाम की एक लड़की ने पलाश मुच्छल के साथ अपनी चैट के स्क्रीनशॉट पोस्ट कर दिए। इन चैट्स में पलाश मैरी के साथ फ्लर्ट करते दिखे और मिलने की बात भी करते नजर आए। इसके बाद #PalashMucchal सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। मैरी द्वारा स्क्रीनशॉट्स साझा करने के बाद लोग यही मानने लगे कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है।

26 नवंबर को मैरी ने एक लंबा नोट जारी कर साफ किया कि वह वह कोरियोग्राफर नहीं हैं जिनके साथ पलाश की चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पोस्ट का गलत मतलब निकाला जा रहा है और मीडिया से अफवाहें न फैलाने की अपील की।

अब कोरियोग्राफर गुलनाज खान का नाम उछला

ताजा विवाद तब बढ़ गया जब एक Reddit यूजर ने दावा किया कि पलाश मुच्छल ने अपनी शादी की संगीत सेरेमनी की कोरियोग्राफी टीम की सदस्य गुलनाज के साथ ‘चीटिंग’ की। यूजर ने X (Twitter) का एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें एक महिला स्तुति ने लिखा,

बोस्को-सीज़र की टीम में फीमेल कोरियोग्राफर गुलनाज खान हैं… अजीब बात है कि कल पलाश ने उन्हें अनफॉलो कर दिया।

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ, गुलनाज खान के सोशल मीडिया पोस्ट पर लोग कमेंट करने लगे और उन पर सवाल उठने लगे।

कौन हैं गुलनाज खान?

गुलनाज खान मुंबई की प्रोफेशनल कोरियोग्राफर हैं, जिनकी लिंक्डइन प्रोफाइल बताती है कि वे पिछले 11 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने 2006 में बोस्को-सीज़र टीम को जॉइन किया था और तब से कई बड़े प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लिया है। वे सिर्फ कोरियोग्राफर ही नहीं, बल्कि एक्ट्रेस, वर्सेटाइल डांसर और G-Star इवेंट प्लानर भी हैं।

ये भी पढ़ें: जीप से लेकर 3.5 करोड़ की लैंड क्रूजर तक, जानें मोकामा विधायक अनंत सिंह का लग्जरी कार कलेक्शन

बड़े स्टार्स के साथ किया काम

गुलनाज खान ने बड़े-बड़े सितारों के साथ काम करके खुद को इंडस्ट्री की भरोसेमंद कोरियोग्राफर के रूप में साबित किया है। बता दें कि वे बैंग बैंग, वॉर, वॉर 2 और जिंदगी न मिलेगी दोबारा जैसी हाई-प्रोफाइल फिल्मों में अहम हिस्सा रही हैं। गुलनाज ने हाल ही में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के साथ “आवां जावां” गाने में भी नजर आई थीं।

इसके अलावा गुलनाज ने राम चरण, शाहिद कपूर, कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस और हनी सिंह जैसे कई टॉप सितारों के साथ कोरियोग्राफी की है। गौरतलब है कि उन्होंने स्मृति–पलाश की हल्दी सेरेमनी की फोटोज भी शेयर कर दोनों को शुभकामनाएं दी थीं।

क्या सच में ‘चीटिंग’ हुई या सिर्फ अफवाहें?

फिलहाल इंटरनेट पर चल रही Palash Smriti wedding Controversy की चर्चाओं के बावजूद न तो पलाश मुच्छल और न ही स्मृति मंधाना ने इस पूरे मामले पर कोई साफ बयान दिया है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के दावे कर रहे हैं, लेकिन सच क्या है, ये अब भी सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: रश्मिका और विजय की शादी की डेट आई सामने, उदयपुर में होगा शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग

बता दें कि इस स्थिति ने फैंस को पूरी तरह कन्फ्यूज़ कर दिया है और सबको कपल के तरफ़ से किसी आधिकारिक सफाई का इंतज़ार है।

Jai Jagdamba News Whatsapp