PM SVANidhi Yojana 2025: अब पाएं 90,000 रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के, जानें आवेदन प्रक्रिया और फायदे
PM SVANidhi Yojana 2025: अगर आप अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए फंड की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत खास है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में अब पहले से भी ज्यादा फंडिंग उपलब्ध है। इस योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे व्यापारियों को बिना गारंटी के 90,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है।
साथ ही समय पर किश्त भरने पर ब्याज में छूट और डिजिटल लेन-देन करने पर हर साल 1200 रुपये तक का कैशबैक भी मिलता है। आइए जानते हैं इस योजना के फायदे, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया।
PM SVANidhi Yojana क्या है?
PM SVANidhi Yojana का पूरा मतलब प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना है जिसकी शुरुआत 1 जून 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। यह स्कीम खासतौर पर उन छोटे व्यापारियों, ठेला-रेहड़ी वालों और फुटपाथ पर सामान बेचने वाले लोगों के लिए है जिनका रोजगार लॉकडाउन के दौरान प्रभावित हुआ था। इस योजना को अब 31 मार्च 2030 तक बढ़ा दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।
PM SVANidhi Yojana 2025 के फायदे (Key Benefits)
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2025 छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों के लिए आर्थिक मदद का बड़ा जरिया बन चुकी है। इस योजना के तहत अब बिना किसी गारंटी के कुल 90,000 रुपये तक का लोन तीन चरणों में आसानी से मिल सकता है। जिसमे पहले चरण में 15,000 रुपये, दूसरे में 25,000 रुपये और तीसरे चरण में पूरे 50,000 रुपये।
PM SVANidhi Yojana में खास बात यह है कि इसके लोन की किश्तें आसान EMI में चुकाई जा सकती हैं और समय पर भुगतान करने पर सालाना 7% ब्याज सब्सिडी भी मिलती है। डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए हर साल ₹1,200 तक का कैशबैक भी दिया जाता है। इसके अलावा, अगर आप समय से पहले लोन चुकाना चाहते हैं तो इस पर कोई प्री-पेमेंट चार्ज नहीं लगता।
सरकार के मुताबिक PM SVANidhi Yojana से लाखों छोटे व्यापारी न सिर्फ अपने बिज़नेस को फिर से खड़ा कर पाए हैं, बल्कि डिजिटल लेन-देन से उनका कारोबार भी आधुनिक हो रहा है।
पात्रता (Eligibility Criteria)
PM SVANidhi Yojana का लाभ लेने के लिए वेंडर्स को चार श्रेणियों में बांटा गया है:
- श्रेणी A और B: जिनके पास नगर निकाय (ULB) द्वारा जारी वेंडिंग सर्टिफिकेट या आईडी कार्ड है।
- श्रेणी C और D: जो सर्वे में शामिल नहीं हुए या बाद में व्यवसाय शुरू किया। ऐसे वेंडर्स को ULB या TVC से सिफारिश पत्र (LoR) लेना होगा।
ग्रामीण या अर्ध-शहरी इलाके के वेंडर्स भी LoR लेकर आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
- वेंडिंग सर्टिफिकेट या सिफारिश पत्र (LoR)
- KYC दस्तावेज: आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड
- बैंक अकाउंट स्टेटमेंट/पासबुक
- अगर दूसरा या तीसरा Loan ले रहे हैं तो पहले लोन के बंद होने का प्रमाणपत्र
आवेदन प्रक्रिया (Online Apply)
- वेबसाइट पर जाएं: pmsvanidhi.mohua.gov.in पर विजिट करें।
- लॉगिन करें: ‘Login’ पर क्लिक करें और ‘Applicant’ चुनें।
- OTP वेरिफिकेशन: मोबाइल नंबर डालकर OTP से लॉगिन करें।
- डिटेल्स भरें: अपनी श्रेणी चुनें और सर्वे रेफरेंस नंबर डालें।
- फॉर्म सबमिट करें: सभी जरूरी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोन स्वीकृति की जानकारी आपको SMS या ईमेल के जरिए मिल जाएगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 30 जुलाई 2025 तक 68 लाख से अधिक लाभार्थियों को PM SVANidhi Yojana से लोन मिल चुका है।
सरकार के इस कदम से छोटे व्यापारियों को अपनी आजीविका फिर से शुरू करने, व्यवसाय बढ़ाने और डिजिटल पेमेंट को अपनाने में काफी मदद मिली है।
ये भी पढ़ें: Post Office के RD स्कीम से बनिए मालामाल, बस करें ₹222 की छोटी बचत और 5 साल में मिलेंगे 4.5 लाख रुपये
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
