भारत में लॉन्च हुई Porsche की सुपरकार 911 Turbo S, सिर्फ 2.5 सेकंड में पकड़ती है 100 Km/h की रफ्तार

भारत में लॉन्च हुई Porsche की सुपरकार 911 Turbo S, सिर्फ 2.5 सेकंड में पकड़ती है 100 Km/h की रफ्तार

Porsche 911 Turbo S: जर्मनी की लग्ज़री स्पोर्ट्स कार निर्माता Porsche (पोर्शे) ने भारत में अपनी 2025 मॉडल 911 Turbo S लॉन्च कर दी है। बता दें कि ये नई कार 992.2 जेनरेशन की है और इसमें कंपनी ने पहली बार इलेक्ट्रिफाइड टर्बो सिस्टम का इस्तेमाल किया है। नई 911 Turbo S सिर्फ 2.5 सेकंड में 100 किमी/घंटा का रफ्तार पकड़ लेती है।

Porsche 911 Turbo S का इंजन और परफॉर्मेंस

नई 911 Turbo S को एक नए 3.6-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड फ्लैट-सिक्स इंजन से पावर मिलती है, जो अब इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आता है। इंजन और मोटर मिलकर कुल 711 हॉर्सपावर और 800 Nm टॉर्क पैदा करते हैं। यह पावर सभी चारों पहियों में 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के जरिए ट्रांसफर होती है।

ये भी पढ़ें: फैंटम मॉडल के 100 साल पूरे होने पर Rolls-Royce ने पेश किया Phantom Centenary का लिमिटेड एडिशन कार

गौरतलब है कि कंपनी का दावा है कि यह सुपरकार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 2.5 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 322 किमी/घंटा है। पोर्शे ने यह भी बताया कि नई Turbo S ने Nürburgring ट्रैक पर सिर्फ 7:03.92 मिनट में लैप पूरा किया, जो इसके पिछले वर्जन से करीब 14 सेकंड तेज़ है।

Porsche 911 Turbo S का डिज़ाइन

नई Porsche 911 Turbo S का डिजाइन पहले से भी ज्यादा बोल्ड और आकर्षक नजर आता है। कंपनी ने इसके क्लासिक चौड़े और एग्रेसिव लुक को बरकरार रखते हुए कई आधुनिक अपडेट दिए हैं। इसमें नया फ्रंट बंपर एक्टिव एयर इनटेक्स के साथ आता है, जो हवा के प्रवाह को बेहतर बनाकर कार की एयरोडायनामिक्स को नया स्तर देता है।

ये भी पढ़ें: भारत में इंट्री करेगी चीन की लग्ज़री सेडान Chery Arrizo 8, टाटा और महिंद्रा को देगी कड़ी टक्कर

वहीं पीछे की ओर लगाया गया रीडिज़ाइन्ड एडाप्टिव रियर विंग हाई स्पीड पर कार को स्थिर बनाए रखता है। इसके अलावा, आगे 20-इंच और पीछे 21-इंच सेंटर-लॉक अलॉय व्हील्स इसके स्पोर्टी अंदाज़ को और निखारते हैं। ब्रेकिंग के लिए कार्बन-सिरेमिक डिस्क ब्रेक्स (आगे 420 मिमी और पीछे 410 मिमी) दी गई हैं, जो न सिर्फ सुरक्षा बढ़ाते हैं बल्कि परफॉर्मेंस को भी और प्रभावशाली बनाते हैं।

इंटीरियर और टेक फीचर्स

नई Porsche 911 Turbo S का केबिन पहले से भी ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है। इसमें दिया गया 12.6 इंच का कर्व्ड डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले न सिर्फ फ्यूचरिस्टिक अहसास कराता है, बल्कि ड्राइविंग एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाता है। कार में अब नेविगेशन सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसी स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

इसके अलावा, 18-वे एडजस्टेबल स्पोर्ट्स सीट्स में मेमोरी फंक्शन मौजूद है, जो लंबे ड्राइव्स में भी आराम सुनिश्चित करता है। खास बात यह है कि पोर्शे ने अपने क्लासिक ड्राइवर-केंद्रित कैबिन डिजाइन को बनाए रखते हुए इसमें आधुनिक टेक्नोलॉजी का बेहतरीन तालमेल पेश किया है।

भारत में Porsche की रणनीति

भारत में लग्ज़री और सुपरकार सेगमेंट तेज़ी से विस्तार कर रहा है, और Porsche इस मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। कंपनी ने ₹3.80 करोड़ की एक्स-शोरूम कीमत पर नई Porsche 911 Turbo S लॉन्च की है, जिसकी बुकिंग देशभर के पोर्शे डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। डिलीवरी 2026 की दूसरी छमाही से की जाएगी।

ये भी पढ़ें: दमदार परफॉर्मेंस और लिमिटेड स्टॉक के साथ भारत में आ रही है Skoda की Octavia RS, जानें इस प्रीमियम सेडान के फीचर, कीमत और लॉन्च डिटेल्स

पोर्शे इंडिया का कहना है कि मेट्रो शहरों में हाई-परफॉर्मेंस कारों की मांग लगातार बढ़ रही है, और इसी रफ्तार को देखते हुए कंपनी अपने 2025 मॉडल्स के साथ भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है। गौरतलब है कि पोर्शे ने पिछले साल भारत में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की थी, जिससे साफ है कि भारतीय ग्राहकों में लग्ज़री स्पोर्ट्स कारों के प्रति रुचि तेजी से बढ़ रही है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें