9 जनवरी को रिलीज़ हो रही प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’, भूतिया कहानी और शाही अंदाज़ में एक्शन का लगेगा तड़का

9 जनवरी को रिलीज़ हो रही प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’, भूतिया कहानी और शाही अंदाज़ में एक्शन का लगेगा तड़का

Prabhas Raja Saab Movie: प्रभास की आने वाली फिल्म राजा साब (Raja Saab) 9 जनवरी को थिएटर में रिलीज़ होने जा रही है, लेकिन इससे पहले ही फिल्म पूरे देश में ज़बरदस्त चर्चा का विषय बन चुकी है। साल की पहली बड़ी इंडियन रिलीज़ मानी जा रही इस फिल्म से ट्रेड और फैंस दोनों को काफी उम्मीदें हैं। खास बात है कि प्रभास की मौजूदगी ही फिल्म को रिलीज़ से पहले मजबूत पोज़िशन में खड़ा कर देती है।

रिलीज़ से पहले ही क्यों छाई हुई है प्रभास की राजा साब?

प्रभास की आने वाली फिल्म राजा साब (Prabhas Raja Saab Movie) रिलीज़ से पहले ही ज़बरदस्त चर्चा में बनी हुई है, क्योंकि यह उन फिल्मों में शामिल है जिन्हें अलग-अलग इलाकों में दमदार शुरुआत दिलाने की क्षमता पहले से हासिल है। खासकर साउथ और नॉर्थ भारत में प्रभास का लॉयल फैन बेस किसी भी फिल्म को मजबूत ओपनिंग दिला सकता है।

ये भी पढ़ें: 29 साल बाद Border 2 के गाने पर भावुक हुवा देश, अरिजीत सिंह और सोनू निगम के इस गाने में आज भी वही मिठास

हालाकी फिल्म की कहानी हॉरर और फैंटेसी के मेल पर आधारित है, फिर भी इसका मास अपील फैक्टर इसे एक सुरक्षित कमर्शियल फिल्म बनाता है। वहीं तेलुगु राज्यों में राजा साब की शुरुआत को लेकर माहौल पूरी तरह पॉज़िटिव बताया जा रहा है। प्रभास का घरेलू इलाका होने की वजह से पहले दिन ही सिनेमाघरों में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

संक्रांति का त्योहार हमेशा से थिएटर में दर्शकों की संख्या बढ़ाने वाला रहा है, ऐसे में ट्रेड का मानना है कि अगर औसत मुँहजबानी चर्चा भी अच्छी रही, तो राजा साब पहले ही दिन से शानदार कमाई कर सकती है।

हिंदी से साउथ तक ‘The Raja Saab’ का बॉक्स ऑफिस खेल

बता दें कि तेलुगु इलाके से बाहर भी प्रभास की फिल्म The Raja Saab के हालात काफ़ी मज़बूत नज़र आ रहे हैं। नॉर्थ इंडिया यानी हिंदी पट्टी में प्रभास ने पिछले कुछ सालों में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बनाई है, जिसका सीधा फायदा इस फिल्म को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 की नीलम गिरी संग खेसारी का भोजपुरी गाना बुलबुल हुवा रिलीज, घंटों में आए लाखों व्यूज

खास बात है कि संक्रांति के आसपास हिंदी में कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही, ऐसे में राजा साब को खुला मैदान मिलने की पूरी संभावना है। अगर शुरुआत में दर्शकों की राय पॉज़िटिव रही, तो फिल्म हिंदी मार्केट में लंबी कमाई करने वाली साबित हो सकती है।

हालाकी तमिलनाडु में हालात थोड़े मुश्किल दिखते हैं, जहां विजय की जन नायकन और शिवकार्तिकेयन की पराशक्ति एक साथ रिलीज़ होकर कड़ी टक्कर दे सकती हैं, जिससे यहां ओपनिंग सीमित रहने के आसार हैं।

इसके उलट, कर्नाटक और केरल में किसी बड़ी लोकल रिलीज़ के न होने से राजा साब को ठीक-ठाक शुरुआत मिलने की उम्मीद है और आगे का सफर पूरी तरह दर्शकों के रिस्पॉन्स पर निर्भर करेगा।

The Raja Saab से जुड़ी जरूरी जानकारी

बता दें कि राजा साब (The Raja Saab) नाम की इस फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रभास नजर आने वाले हैं और इसका निर्देशन मारुति ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले हुआ है। खास बात यह है कि यह फिल्म हॉरर, फैंटेसी और मनोरंजन का अनोखा मिश्रण लेकर आ रही है, जिसमें संगीत थमन एस ने दिया है।

ये भी पढ़ें: रणवीर संग 20 साल की सारा का रोमांस देख भड़के लोग, जानें धुरंधर की कास्टिंग पर मेकर्स की सफाई

9 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही The Raja Saab फिल्म को लेकर तमिलनाडु को छोड़ दें तो देश के ज्यादातर हिस्सों में माहौल अनुकूल माना जा रहा है। हालाकी अब असली फैसला दर्शकों की प्रतिक्रिया ही करेगी, क्योंकि वही तय करेगी कि प्रभास की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी ऊंचाई तक पहुंच पाती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp