10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, ₹56,000 तक सैलरी, देखें पूरी जानकारी

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, ₹56,000 तक सैलरी, देखें पूरी जानकारी

PSSSB Group D Vacancy 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका बिल्कुल न चूकें। बता दें कि PSSSB ने Group D Vacancy 2025 के लिए बड़ा नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। खास बात है कि इस भर्ती में 10वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं और बेसिक वेतन ₹18,000 से ₹56,900 तक मिलेगा।

बता दें की आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, इसलिए देर करना नुकसान दायक हो सकता है। गौरतलब है कि कुल 368 सरकारी पदों पर भर्ती हो रही है, जिससे युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

PSSSB Group D Vacancy 2025: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

PSSSB (Punjab Subordinate Services Selection Board) ने Group D भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत सेवादार, चौकीदार, सफाई सेवक, माली, स्वीपर, लैब अटेंडेंट समेत विभिन्न विभागों में कुल 368 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

Group D Vacancy 2025 में कौन-कौन से विभाग शामिल हैं?

PSSSB Group D Vacancy 2025 के जरिए पंजाब सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। इनमें शामिल हैं:

  • डेयरी डेवलपमेंट विभाग
  • डिप्टी कमिश्नर ऑफिस
  • चीफ ऑडिटर ऑफिस
  • लोक निर्माण से जुड़े अन्य विभाग
  • विभिन्न जिला स्तरीय कार्यालय

गौरतलब है कि इन पदों पर स्थानीय उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: BEL Recruitment 2025: असिस्टेंट ट्रेनी और टेक्नीशियन-C के लिए आवेदन शुरू, सैलरी 90,000 तक!

PSSSB Group D भरती के प्रमुख विवरण

नीचे भर्ती का पूरा सारांश दिया गया है:

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनPSSSB
पद का नामGroup D
कुल पद368
योग्यता10वीं पास + पंजाबी भाषा
आयु सीमा18 से 37 वर्ष
आवेदन प्रारंभ21 नवंबर 2025
अंतिम तिथि27 दिसंबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
सैलरी₹18,000 से ₹56,900 (लेवल-1)
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइटsssb.punjab.gov.in

खास बात है कि वेतन के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे, जिससे कुल इन-हैंड सैलरी में काफी बढ़ोतरी होती है।

योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है।
  • पंजाबी भाषा 10वीं में एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में होनी चाहिए।
  • सभी दस्तावेज अंतिम तिथि से पहले तक वैध होने चाहिए।

ये भी पढ़ें: CTET 2026 Registration शुरू, अभी करें आवेदन; जानें आवेदन प्रक्रिया, फीस और एग्ज़ाम डेट्स

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु (सामान्य): 37 वर्ष
  • SC/BC उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु: 42 वर्ष

बता दें कि आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन?

Group D करमचारियों को लेवल-1 पे-स्केल में ₹18,000 से ₹56,900 तक बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके साथ DA, HRA और अन्य राज्य भत्ते भी दिए जाएंगे। गौरतलब है कि शुरुआती वेतन अच्छी खासी स्थिर आय प्रदान करता है, जो कई युवाओं के लिए आकर्षण का बड़ा कारण है।

कैसे करें आवेदन?

  1. sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  2. Recruitment सेक्शन में Group D भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें और ईमेल-आईडी व मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  4. अब लॉगइन करके अपनी पूरी जानकारी भरें।
  5. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  6. श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. फाइनल सबमिट करके प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें: JEE Advanced 2026 की परीक्षा तारीख जारी, जानें एग्जाम पैटर्न और जरूरी जानकारी

बता दें कि पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की ग्रुप D भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि 27 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे है। इस दिन के करीब वेबसाइट पर सर्वर पर भारी लोड हो सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना आवेदन समय रहते पूरा कर लें और अंतिम समय पर परेशानी से बचें।

Jai Jagdamba News Whatsapp