MWC 2026 में Qualcomm का बड़ा धमाका, Snapdragon Wear Elite और X105 5G Modem से बदलेगा स्मार्ट डिवाइस का भविष्य

MWC 2026 में Qualcomm का बड़ा धमाका, Snapdragon Wear Elite और X105 5G Modem से बदलेगा स्मार्ट डिवाइस का भविष्य

स्पेन में आयोजित Mobile World Congress 2026 की शुरुआत हो चुकी है और दुनिया भर की टेक कंपनियां अपने नए इनोवेशन दिखा रही हैं। इसी मंच पर Qualcomm ने Snapdragon Wear Elite, FastConnect 8800 और X105 5G Modem-RF सिस्टम पेश किया है। गौरतलब है की ये तीनों मिलकर अगली पीढ़ी के मोबाइल, वियरेबल और कनेक्टिविटी सिस्टम को नई दिशा देंगे।

FastConnect 8800 से मिलेगा सुपरफास्ट Wi-Fi 8 और Bluetooth 7 का साथ

Qualcomm ने अपना नया मोबाइल कनेक्टिविटी सिस्टम FastConnect 8800 पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह Wi-Fi 8 सपोर्ट करता है और 4×4 रेडियो आर्किटेक्चर के जरिए 11.6 Gbps तक की स्पीड दे सकता है। हालाकी असली स्पीड नेटवर्क पर निर्भर करेगी, लेकिन तकनीक के स्तर पर यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह सिस्टम 6GHz, 5GHz और 2.4GHz बैंड को सपोर्ट करता है। साथ ही 320MHz चैनल, MU-MIMO, OFDMA और TWT जैसी टेक्नोलॉजी भी इसमें शामिल है। Bluetooth 7 सपोर्ट के साथ Channel Sounding, Snapdragon Sound, XPAN, LE Audio और aptX जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

Proximity AI Stack क्या है?

FastConnect 8800 में Proximity AI स्टैक भी जोड़ा गया है। यह फीचर डिवाइस डिटेक्शन, बेहतर पेयरिंग और यूजर की स्थिति के हिसाब से स्मार्ट इंटरैक्शन में मदद करेगा। आसान शब्दों में कहें तो आपका फोन और अन्य डिवाइस एक-दूसरे को ज्यादा समझदारी से पहचान पाएंगे।

Snapdragon Wear Elite से AI स्मार्टवॉच होंगी और ताकतवर

Qualcomm ने AI वियरेबल के लिए खास चिप Snapdragon Wear Elite लॉन्च की है। इसमें कंपनी का Hexagon NPU दिया गया है, जो सीधे डिवाइस पर बड़े AI मॉडल चला सकता है। खास बात है की इससे स्मार्टवॉच में पर्सनलाइज्ड सुझाव, नेचुरल वॉयस इंटरैक्शन और यूजर की ओर से काम करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

कंपनी का दावा है कि यह चिप पिछली पीढ़ी की तुलना में 5 गुना बेहतर सिंगल कोर CPU और 7 गुना बेहतर GPU परफॉर्मेंस देती है। साथ ही 30 प्रतिशत ज्यादा बैटरी लाइफ मिलने की बात कही गई है। यह उन यूजर्स के लिए राहत की खबर है जो रोजाना स्मार्टवॉच चार्ज करने से परेशान रहते हैं।

कनेक्टिविटी में भी बड़ा अपग्रेड

Snapdragon Wear Elite में 5G RedCap, माइक्रो-पावर Wi-Fi, Bluetooth 6.0, Ultra Wideband, GNSS और NB-NTN सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फीचर दिए गए हैं। गौरतलब है की आने वाले महीनों में इस चिप से लैस डिवाइस बाजार में दिखाई दे सकते हैं।

X105 5G Modem-RF सिस्टम से 5G होगा और स्मार्ट

MWC 2026 में Qualcomm ने अपना फ्लैगशिप X105 5G Modem-RF सिस्टम भी पेश किया है। कंपनी का कहना है कि इसमें पांचवीं पीढ़ी का 5G AI प्रोसेसर दिया गया है जो AI आधारित कनेक्टिविटी को बेहतर बनाता है।

X105 में नई RF ट्रांसीवर टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे पावर खपत में 30 प्रतिशत और साइज में 15 प्रतिशत तक की कमी आई है। हालाकी यह तुलना पिछले मॉडल से की गई है। इसमें QET8200 एनवेलप ट्रैकर, NR-NTN सपोर्ट और अगली पीढ़ी का GNSS इंजन भी शामिल है। इसका मतलब है कि सैटेलाइट इंटीग्रेशन और 5G परफॉर्मेंस दोनों में सुधार देखने को मिल सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp