रेलवे में 22 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

रेलवे में 22 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

Railway Group D Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रेलवे ग्रुप डी भरती 2025 को लेकर मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि ग्रुप डी (लेवल-1) के अंतर्गत 22,000 से अधिक पदों पर नई भर्ती को मंजूरी दे दी गई है.

खास बात है कि इस बार इंजीनियरिंग से लेकर ट्रैफिक और सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग तक कुल 11 श्रेणियों के पद शामिल किए गए हैं. हालांकि अभी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है.

Railway Group D Recruitment 2025: 22,000 पदों पर बंपर भरती

रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को पदों का आवंटन भी कर दिया है. मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही रेलवे भरती बोर्ड यानी RRB द्वारा आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में भर्ती का विज्ञापन सामने आ सकता है.

किन विभागों में होगी Railway Group D भरती?

रेलवे ग्रुप डी भरती 2025 के तहत उम्मीदवारों को कई अहम विभागों में नौकरी पाने का मौका मिलेगा, जिसमें इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, ट्रैफिक और सिग्नल एंड टेलीकॉम विभाग शामिल हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV के लिए रखे गए हैं, जिनकी संख्या करीब 11 हजार बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: UPSC CDS 1 2026 Notification जारी! आवेदन शुरू, योग्यता, फीस, एग्जाम डेट और पैटर्न जानें

यही वजह है कि यह वैकेंसी तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के अभ्यर्थियों के लिए बेहद खास मानी जा रही है और बड़ी संख्या में युवा इसमें आवेदन की तैयारी कर रहे हैं।

कितने पद पर कितनी वैकेंसी

पद का नामडिपार्टमेंटअप्रूव्ड वैकेंसी
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन)इंजीनियरिंग600
असिस्टेंट (ब्रिज)इंजीनियरिंग600
ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IVइंजीनियरिंग11,000
असिस्टेंट (पी-वे)इंजीनियरिंग300
असिस्टेंट (टीआरडी)इलेक्ट्रिकल800
असिस्टेंट लोको शेडइलेक्ट्रिकल200
असिस्टेंट ऑपरेशंसइलेक्ट्रिकल500
असिस्टेंट (टीएल एंड एसी)इलेक्ट्रिकल500
असिस्टेंट (सी एंड डब्ल्यू)मैकेनिकल1,000
प्वाइंट्समैन-बीट्रैफिक5,000
असिस्टेंट (एस एंड टी)S&T1,500
कुल —22,000

रेलवे बोर्ड के अनुसार, अलग-अलग जोन को पद आवंटित कर दिए गए हैं. पूर्व मध्य रेलवे में 993 पद जबकि दक्षिण पूर्व रेलवे में 1,199 पद शामिल किए गए हैं. अन्य जोनों का विवरण नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट होगा.

योग्यता और आयु सीमा (Eligibility Criteria)

Railway Group D Vacancy 2025 के लिए:

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है.
  • खास बात है कि इस बार आईटीआई अनिवार्य नहीं रखा गया है.
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 36 वर्ष

हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: JSSC की बड़ी घोषणा, 3400 से ज्यादा स्पेशल टीचर की बंपर भर्ती, सैलरी ₹92,300 तक; आवेदन जल्द शुरू

Railway Group D चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कुल चार चरणों में किया जाएगा:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  3. दस्तावेज़ सत्यापन
  4. मेडिकल परीक्षण

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में क्या होगा?

  • पुरुष उम्मीदवार: 35 किलो वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में
  • महिला उम्मीदवार: 20 किलो वजन के साथ 100 मीटर की दूरी
  • इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ भी शामिल होगी

गौरतलब है कि PET रेलवे ग्रुप डी भरती का सबसे अहम चरण माना जाता है.

ये भी पढ़ें: RITES Recruitment 2025: 150 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन, अंतिम तारीख नजदीक

कब आएगा RRB Group D Notification 2025?

हालांकि अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि RRB Group D Notification 2025 दिसंबर के अंतिम सप्ताह या जनवरी के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अभी से तैयारी तेज कर दें.

Jai Jagdamba News Whatsapp