तिहाड़ जेल में सरेंडर के बाद राजपाल यादव को मिला करोड़ों का सहारा, राव इंदरजीत से लेकर तेज प्रताप तक, जानें किसने कितना दिया

तिहाड़ जेल में सरेंडर के बाद राजपाल यादव को मिला करोड़ों का सहारा, राव इंदरजीत से लेकर तेज प्रताप तक, जानें किसने कितना दिया

Rajpal Yadav Financial Support: बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजपाल यादव की जिंदगी के हालात इन दिनों चुनौतीपूर्ण हैं। हालाकी फिल्मों में उनका कमाल का अभिनय दर्शकों को हँसी और मनोरंजन देता रहा है, लेकिन निजी और कानूनी मुश्किलों ने उन्हें मुश्किल घड़ी में डाल दिया। बता दें कि इस समय अभिनेता को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा, वहीं म्यूज़िक प्रोड्यूसर राव इंदरजीत सिंह ने उनके लिए 1.11 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की है।

राजपाल यादव की मुश्किलें और फिल्म जगत का साथ

बॉलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता राजपाल यादव, जिन्होंने भूल भुलैया, हंगामा और वेलकम जैसी फिल्मों में दर्शकों को खूब हंसाया, इस समय अपनी निजी और कानूनी परेशानियों को लेकर चर्चा में हैं। हालाकी उनकी फिल्मी दुनिया में सफलता और हंसी का सफर शानदार रहा है, लेकिन असल जिंदगी में वे वित्तीय दबाव और कानूनी मामलों से जूझ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 का टीजर हुवा रिलीज, इस बार उठेगा रणवीर सिंह के राज से परदा, 50 गुना ज्यादा दिखेगा एक्शन

बता दें कि 2010 में एक चेक असफलता के मामले ने उनके ऊपर भारी आर्थिक बोझ डाल दिया था। उस समय राजपाल यादव और उनकी पत्नी ने अपनी निर्देशकीय फिल्म अता पता लापता के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये एक कंपनी से उधार लिए थे, लेकिन फिल्म की असफलता के बाद ऋण चुकाना मुश्किल हो गया।

कई चेक की असफलता और ब्याज व जुर्मानों के चलते उनकी कुल देनदारी बढ़कर करीब नौ करोड़ रुपये तक पहुँच गई, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं।

सरेंडर के बाद राजपाल यादव को मिला 1.11 करोड़ रुपये का सहारा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कई बार राजपाल यादव को उनका बकाया भुगतान करने के लिए समय दिया, लेकिन अभिनेता समय पर देनदारी पूरी नहीं कर पाए। हाल ही में अदालत ने किसी और राहत देने से इंकार कर दिया और उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया, जहां उन्हें छह महीने की सजा भुगतनी है।

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल गए अभिनेता

इस कठिन समय में बॉलीवुड और मनोरंजन उद्योग ने उनके लिए सहानुभूति दिखाई। म्यूज़िक निर्माता राव इंदरजीत सिंह, जो जेमट्यून्स म्यूज़िक के मालिक हैं, ने राजपाल यादव को 1.11 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह मदद केवल पैसों के लिए नहीं, बल्कि एक इंसान के मुश्किल समय में उसके साथ खड़े रहने के लिए है।

राजपाल यादव की जिंदगी की कठिनाइयों में किसने दिया सहारा

राजपाल यादव की जिंदगी यह साबित करती है कि किसी भी कलाकार का सफर केवल चमक और शोहरत से नहीं भरा होता। हालाकि फिल्मों और हास्य अभिनय में उनका योगदान यादगार रहा है, लेकिन उनके निजी संघर्ष और आर्थिक परेशानियां हमेशा छुपी रही हैं। अभिनेता ने अपने जीवन में कई कठिनाइयाँ देखी हैं, पहले पत्नी के निधन और फिर दूसरी पत्नी के साथ रिश्तों की चुनौतियां, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने दर्शकों को हमेशा हंसी और मनोरंजन दिया।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss से पवन सिंह तक! तेज प्रताप यादव का बड़ा खुलासा, तीसरी शादी पर मचा बवाल

हाल ही में राजपाल यादव के जेल जाने से पहले उनके भावुक बयान के बाद कई लोग मदद के लिए आगे आए। जेम ट्यून्स के राव इंदरजीत सिंह ने 1.11 करोड़ रुपये की कानूनी सहायता दी, जनता दल के तेज प्रताप यादव ने 11 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया, वहीं फिल्म समीक्षक केआरके ने 10 लाख रुपये देने की बात कही।

इसके अलावा गुरमीत चौधरी और सोनू सूद ने भी मदद का भरोसा दिया। कुल मिलाकर अब तक अभिनेता को 1.32 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता मिली है, जो उनके वित्तीय संकट को कम करने के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में एकजुटता का भी प्रतीक बन गई है।

Jai Jagdamba News Whatsapp