रणवीर संग 20 साल की सारा का रोमांस देख भड़के लोग, जानें धुरंधर की कास्टिंग पर मेकर्स की सफाई
Dhurandhar Casting Controversy: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) इस वक्त वो फिल्म बन चुकी है, जो बॉक्स ऑफिस पर लगातार दौड़ती चली जा रही है। थिएटर्स में ऑडियंस की भीड़ देखकर साफ है कि फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस हो या बाकी कलाकारों की एक्टिंग, हर तरफ तारीफ ही तारीफ है।
फिल्म ने रिलीज के कुछ ही दिनों में इंडिया में नेट 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, इसी बीच एक मुद्दा ऐसा है जिसने फिल्म की सफलता के बीच बहस छेड़ दी है। वो है फिल्म की कास्टिंग चॉइस, खासकर रणवीर सिंह और 20 साल की एक्ट्रेस सारा अर्जुन की जोड़ी।
गौरतलब है कि जैसे ही Dhurandhar का पहला टीजर सामने आया था, तभी से सोशल मीडिया पर एक ही सवाल उठने लगा। लोगों को रणवीर सिंह के साथ उनसे करीब 20 साल छोटी सारा अर्जुन का रोमांटिक ट्रैक कुछ अलग सा लगा। कई दर्शकों का कहना है कि इतनी उम्र के फर्क के साथ रोमांस दिखाना अटपटा लगता है।
हालांकि फिल्म रिलीज होने के बाद भी ये चर्चा थमी नहीं। कुछ ग्रुप लगातार सारा और रणवीर की कास्टिंग पर सवाल (Dhurandhar Casting Controversy) उठा रहे हैं। अब आखिरकार इस पूरे मामले पर फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलकर बात की है।
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 से Drishyam 3 तक, जानें अक्षय खन्ना की 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट
‘धुरंधर’ की कास्टिंग पर क्या बोले मुकेश छाबड़ा?
फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने साफ कहा कि उन्हें Dhurandhar के लिए बहुत क्लियर ब्रीफ मिला हुआ था। उन्होंने कहा की,
बात ये है कि कहानी में लड़का हमजा, लड़की को फंसाने की कोशिश कर रहा है। इसलिए हमें 20-21 साल की एक जवान लड़की चाहिए थी।
मुकेश के मुताबिक, उम्र का ये फर्क कहानी की जरूरत है, न कि कोई गलती। उन्होंने आगे कहा कि जब फिल्म का दूसरा पार्ट आएगा, तब उम्र के फर्क पर सवाल उठाने वालों को सारे जवाब मिल जाएंगे।
पार्ट 2 में मिलेंगे सारे जवाब
खास बात है कि Dhurandhar दो पार्ट में बनने वाली फिल्म है। मुकेश छाबड़ा ने कहा,
ऐसा नहीं है कि 26-27 साल के ग्रुप में अच्छे एक्टर्स नहीं हैं। बहुत शानदार कलाकार हैं। लेकिन इस कहानी में उम्र का फर्क जरूरी था। हर चीज लोगों को समझाई नहीं जा सकती।
उन्होंने ये भी माना कि जब वो खुद सोशल मीडिया पर उम्र के फर्क को लेकर कमेंट्स पढ़ते थे, तो उन्हें हंसी आती थी, क्योंकि फिल्म की ब्रीफ के हिसाब से कास्टिंग बिल्कुल सही थी।
ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने दूसरे शुक्रवार तोड़े रिकॉर्ड, ₹239 करोड़ के पार पहुंची कमाई
1300 लड़कियों में चुनी गईं सारा अर्जुन
अब सवाल ये भी उठता है कि आखिर 1300 लड़कियों के ऑडिशन के बाद सारा अर्जुन को ही क्यों चुना गया। इस पर मुकेश छाबड़ा ने कहा कि आदित्य धर जैसे डायरेक्टर्स अब नए चेहरों को मौका दे रहे हैं और वो फिल्म के लिए एक बिल्कुल फ्रेश वर्ल्ड बनाना चाहते थे। मुकेश ने बताया,
हम सरप्राइज कास्टिंग करना चाहते थे। ये लड़की बिल्कुल नई लगनी चाहिए थी। हां, उसने बचपन में कुछ फिल्में की हैं, लेकिन हम उसे नए अंदाज में पेश करना चाहते थे।
मुकेश छाबड़ा ने ये भी खुलासा किया कि वो कई सालों से सारा को जानते हैं।
वो ऑडिशन देने आती रही है। वो बहुत प्यारी लड़की है, लेकिन उसके मीठे चेहरे के पीछे जो टैलेंट छुपा है, वो कमाल का है। वो बेहतरीन एक्ट्रेस है, आप ये पार्ट 2 में देखेंगे।
ये भी पढ़ें: Darshan की ‘The Devil’ ने पहले ही दिन कर दिया कमाल, विवादों के बीच ₹10 करोड़ की बंपर ओपनिंग
कब रिलीज होगी Dhurandhar 2
बता दें कि Dhurandhar 2 को लेकर भी एक्साइटमेंट काफी ज्यादा है। फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि आगे की कहानी में कई ऐसे ट्विस्ट होंगे, जो मौजूदा विवादों पर खुद-ब-खुद विराम लगा देंगे।
