रश्मिका और विजय की शादी की डेट आई सामने, उदयपुर में होगा शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग
Rashmika Vijay Wedding Date: दक्षिण भारत के सुपर-हिट जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें इस समय इंडस्ट्री और फैंस के बीच गर्म चर्चा बनी हुई हैं. हालाँकि दोनों ने अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रश्मिका और विजय की शादी की तारीख तय हो चुकी है और शादी राजस्थान के उदयपुर में एक शाही पैलेस में होने की संभावना है।
सगाई से शादी तक का सफर
खास तौर पर यह बात गौरतलब है कि दोनों ने अक्टूबर 2025 में एक निजी समारोह में सगाई की थी, जिसमें सिर्फ परिवार और बेहद करीब के दोस्त ही शामिल थे. रश्मिका ने एक प्रमोशनल इवेंट में जब इस सगाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “Everyone is aware about it” इस तरह संकेत दिए थे कि कुछ होने वाला है।
ये भी पढ़ें: दौलत की रेस में अलख पांडे ने शाहरुख खान को पछाड़ा, PhysicsWallah की संपत्ति 223% बढ़कर पहुंची ₹14,510 करोड़
अब नई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वे उनकी शादी शाद शैली में नहीं बल्कि खास डिजाइन के साथ एक डेस्टिनेशन वेडिंग की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें दोनों की अलग-अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि (दक्षिण भारत + राजस्थान) का संगम होगा।
Rashmika Vijay Wedding Date और लोकेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय की शादी 26 फ़रवरी 2026 (Rashmika Vijay Wedding Date) को उदयपुर में एक राजसी पैलेस में होगी, यह जानकारी कुछ सूत्रों ने मीडिया को दी है। लोकेशन में राजस्थान की सांस्कृतिक मिठास का तड़का होगा, जबकि ब्राइड और ग्रूम के लिए साउथ-इंडियन रीति-रिवाज़ का स्पर्श भी रहने की संभावना है। हालांकि, अभी तक दोनों या उनके प्रतिनिधि ने पुष्टि नहीं की है इसलिए यह सारी जानकारी अनुमान और सूत्रों पर आधारित है।
काम की दुनिया से ब्रेक-अप्ट
वहीं काम की बात करें तो रश्मिका मंदाना ने इस साल कई बड़ी फिल्मों में काम किया है और उनकी अगली फिल्म “The Girlfriend” 7 नवंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। दूसरी तरफ विजय देवरकोंडा ने अपनी पिछली फिल्म में बॉक्स-ऑफिस पर उम्मीद के अनुरूप काम नहीं किया था, लेकिन अब उनकी अगली फिल्म के लिए फैन्स में उम्मीदें बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें: शादी में हेलीकॉप्टर से एंट्री का है सपना? जानिए कितना आएगा खर्च, एक घंटे का किराया और जरूरी परमिशन
क्या फैंस को मिलेंगी झलकियाँ?
फैंस रश्मिका और विजय की शादी को “इस साल की सबसे प्रतीक्षित शादी” घोषित कर चुके हैं। इंटरनेट पर अलग-अलग अफवाहें व तस्वीरें वायरल हो रही हैं, हालाँकि दोनों ने अभी तक कोई आधिकारिक तस्वीर या बयान नहीं दिया है। शादी की तैयारी, मेहमान सूची, डेकोर और पोशाक से लेकर शादी के बाद की पब्लिसिटी, सब कुछ अब मीडिया और सोशल मीडिया के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है।
