7000mAh बैटरी, AI कैमरा और सुपर वॉल्यूम स्पीकर के साथ Realme का नया 5G फोन लॉन्च, कीमत ₹13499 से शुरू

7000mAh बैटरी, AI कैमरा और सुपर वॉल्यूम स्पीकर के साथ Realme का नया 5G फोन लॉन्च, कीमत ₹13499 से शुरू

भारत के बजट स्मार्टफोन बाजार में एक और नया खिलाड़ी आ गया है। बता दें कि Realme ने अपना नया Realme C83 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। खास बात है कि इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है।

हालाकी इस कीमत के सेगमेंट में पहले से कई लोकप्रिय फोन मौजूद हैं, लेकिन Realme का दावा है कि यह नया डिवाइस बैटरी, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के मामले में मजबूत विकल्प बन सकता है।

Realme C83 5G का डिजाइन

Realme C83 5G में 6.7-इंच का बड़ा और आकर्षक LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रीन स्क्रॉल करना और गेम खेलना काफी स्मूद महसूस होता है। कंपनी ने इस फोन में आईपी 64 रेटिंग दी है, जिससे यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रह सकता है।

इसमें मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस भी मिलता है, जिससे अगर फोन गलती से गिर जाए तो नुकसान कम होने की संभावना रहती है। यह स्मार्टफोन दो आकर्षक रंगों ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन में लॉन्च किया गया है, जो इसे देखने में और भी स्टाइलिश बनाते हैं।

Realme C83 5G Specifications

Realme C83 5G को ऐसे यूज़र्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो कम कीमत में मजबूत बैटरी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। इस स्मार्टफोन में 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ रोजमर्रा के काम और हल्की गेमिंग को आसानी से संभाल सकता है।

ये भी पढ़ें: 10,000 रुपये से भी कम कीमत में मिल रहे हैं ये बेहतरीन 5G स्मार्टफोन, कम कीमत में तगड़े फीचर्स!

फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। हालाकी भारी इस्तेमाल के दौरान फोन की परफॉर्मेंस स्थिर रखने के लिए इसमें 5334mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

Realme C83 5G में 7000mAh की बड़ी Titan बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5W रिवर्स चार्जिंग भी है, जिससे दूसरे छोटे डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का AI रियर कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 300% सुपर वॉल्यूम स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G कनेक्टिविटी और Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं, और कंपनी का कहना है कि यूज़र्स को कई साल तक स्मूद परफॉर्मेंस का अनुभव मिलेगा।

Realme C83 की भारत में कीमत

भारत में लॉन्च हुए Realme C83 5G को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है ताकि यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुन सकें। इनमें:

  • 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹13,499
  • 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹14,499
  • 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹17,499 में लॉन्च किया गया है।

ये भी पढ़ें: 6300mAh की बड़ी बैटरी और 90Hz डिस्प्ले के साथ Realme P4 Lite भारत में लॉन्च, 10,000 से भी कम है कीमत

कंपनी लॉन्च ऑफर के तहत 6 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी दे रही है, जिससे फोन खरीदना और आसान हो जाता है। इसकी पहली सेल 7 मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और ग्राहक इसे Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

गौरतलब है कि ₹15,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में यह स्मार्टफोन iQOO Z10x, Poco M7 Pro और Motorola G35 जैसे फोनों को कड़ी टक्कर देने वाला माना जा रहा है।

Jai Jagdamba News Whatsapp