200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और Snapdragon 8 के साथ आ रहा है Realme GT 8 Pro, जानें कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट
Realme GT 8 Pro Launch: अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन का इंतज़ार कर रहे हैं जो कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी, तीनों में बेस्ट हो, तो Realme का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन GT 8 Pro आपको जरूर पसंद आएगा। बता दें कि कंपनी अपनी GT सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए जल्द Realme GT 8 Series लॉन्च करने जा रही है, जिसमें दो मॉडल शामिल होंगे, Realme GT 8 और Realme GT 8 Pro।
Realme GT 8 Pro Specifications
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Realme GT 8 Pro में 6.78-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 2K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। गौरतलब है कि इस फोन को IP68/IP69 सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया जा सकता है, यानी यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट होगा।
ये भी पढ़ें: Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Z Fold 7 का सबसे महंगा और प्रीमियम वेरिएंट W26 Fold, जानें कीमत और खूबियां
Camera
कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme इस बार डिज़ाइन में बड़ा बदलाव लाने वाला है। लीक रेंडर्स के अनुसार, फोन में “Robo-Face” डिज़ाइन वाला नया कैमरा आइलैंड मिलेगा, जिसमें दो गोलाकार लेंस और एक स्क्वायर मॉड्यूल दिखेगा।
इस फोन में 200MP Periscope Telephoto Camera, 50MP Primary Sensor, और 50MP Ultra Wide Lens दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।
Performance
Realme GT 8 Pro को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा, जो कंपनी का अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर माना जा रहा है। इससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड ऐप्स में बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलेगी।
Battery और Charging
बता दें कि फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यानी कुछ ही मिनटों में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें Ultrasonic In-display Fingerprint Sensor भी होगा।
Realme GT 8 Pro Launch Date in India
हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट (Realme GT 8 Pro launch date) की पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक के अनुसार Realme GT 8 Pro भारत में नवंबर के दूसरे हफ्ते तक आ सकता है।
Realme GT 8 Pro Price
कीमत की बात करें तो इस फोन का बेस वेरिएंट ₹64,999 से शुरू हो सकता है। यह सीधे तौर पर OnePlus 12 और iQOO 13 Pro जैसे फ्लैगशिप फोनों को टक्कर देगा।
ये भी पढ़ें: Apple और Samsung की टेंशन बढ़ाने आई Xiaomi Series 17, मिलेगा पावरफुल कैमरा के साथ बैक डिस्प्ले
