सिर्फ ₹6,798 में मिल रहा है 18GB RAM, 6300mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ Realme का ये स्मार्टफोन

सिर्फ ₹6,798 में मिल रहा है 18GB RAM, 6300mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन के साथ Realme का ये स्मार्टफोन

Realme Narzo 80 Lite Discount: अगर आप 7,000 रुपए से कम में एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो लंबी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और भरोसेमंद परफॉर्मेंस दे सके, तो Realme का नया फोन NARZO 80 Lite 4G आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। बता दें कि इस फोन में 6300mAh की पावरफुल बैटरी, मजबूत डिजाइन और मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन जैसी खूबियां मिलती हैं।

Realme NARZO 80 Lite स्पेसिफिकेशन

Realme NARZO 80Lite उन यूज़र्स के लिए शानदार विकल्प है जो किफायती दाम में पावरफुल फीचर्स चाहते हैं। इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 15W वायर्ड चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है, यानी जरूरत पड़ने पर यह दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकती है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.74-इंच HD+ स्क्रीन है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग अनुभव देती है।

ये भी पढ़ें: Gmail छोड़िए, अब अपनांए भारतीय ईमेल प्लेटफॉर्म Zoho Mail, सिर्फ 2 मिनट में बनेगा अकाउंट

Unisoc T7250 चिपसेट और Mali G57 GPU इसे रोजमर्रा के कामों के लिए भरोसेमंद बनाते हैं। कैमरा सेक्शन में 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो बेसिक फोटोग्राफी के लिए पर्याप्त है। फोन में 18GB तक वर्चुअल RAM और 128GB स्टोरेज का विकल्प है, जिसे माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

मजबूत डिजाइन और मिलिट्री-ग्रेड

Realme NARZO 80 Lite न केवल अपने दमदार फीचर्स के लिए बल्कि अपनी मजबूत बनावट और सुरक्षा के लिए भी चर्चा में है। इसमें IP54 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग दी गई है, जिससे यह हल्की बारिश और धूल से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा, फोन में ArmorShell मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन भी शामिल है, जो इसे गिरने या झटकों से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। इतनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाले फोन का इतनी कम कीमत में मिलना यूज़र्स के लिए एक बड़ा फायदा है।

Realme Narzo 80 Lite Discount: ₹9,999 वाला फोन अब सिर्फ ₹6,798 में

Realme ने NARZO 80 Lite को भारत में ₹9,999 की कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन फिलहाल यह Amazon पर ₹3,201 के डिस्काउंट ऑफर (Realme Narzo 80 Lite Discount) के साथ सिर्फ ₹6,798 में मिल रहा है। इतना ही नहीं, अगर आप इसे Amazon Pay से खरीदते हैं, तो आपको ₹200 का कैशबैक भी मिलेगा। वहीं, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर ₹4,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: ₹20,000 से कम में मिलने लगा Motorola का ये प्रीमियम 5G फोन, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका!

यानी कुल मिलाकर यह डील उन यूज़र्स के लिए बेहतरीन मौका है जो कम कीमत में पावरफुल बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला फोन चाहते हैं। ₹7,000 से कम में इतना फीचर-पैक फोन मिलना सच में एक बढ़िया सौदा है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें