24GB रैम, 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ आ रहा है Realme Neo 8, लॉन्च से पहले जाने सभी फीचर्स
Realme Neo 8 Teaser: Realme Neo 8 Launch से पहले ही चर्चा का विषय बन गया है। इसके डिजाइन, कलर ऑप्शन और फीचर्स ने पहले ही बाजार गरम कर दिया है। इस फोन की सबसे खास बात इसका ट्रांसपैरेन्ट RGB बैक है, जो हर वेरिएंट में गेमिंग और हाई परफॉरमेंस लुक देता है।
इसके अलावा 165Hz OLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट इसे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए तैयार बनाते हैं। अगर आप नए स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Realme Neo 8 के फीचर्स और डिज़ाइन को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।
Realme Neo 8 का डिजाइन
बता दें कि Realme Neo 8 का डिजाइन इस बार काफी अलग और बोल्ड रखा गया है। कंपनी इसे तीन यूनिक कलर ऑप्शन साइबर पर्पल, मेचा ग्रे और ऑरिजिन व्हाइट में लॉन्च करने वाली है, जहां Cyber Purple में फ्यूचरिस्टिक और गेमिंग फील साफ नजर आती है, वहीं मेचा ग्रे डार्क और प्रीमियम लुक देता है और ऑरिजिन व्हाइट उन यूज़र्स के लिए है जो क्लीन और सिंपल डिजाइन पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें: 12GB RAM, 50MP कैमरा और 6500mAh बैटरी संग Oppo Reno 15C लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
तीनों वेरिएंट में एक जैसा ट्रांसपेरेंट RGB रियर डिजाइन दिया गया है, जिस पर ऑरेंज रंग की VOOC ब्रांडिंग फोन को और ज्यादा आकर्षक बनाती है। Realme Neo 8 का बैक पैनल सेमी-ट्रांसपेरेंट फिनिश के साथ आता है, जिससे अंदर की डिजाइन झलकती है, जबकि कैमरा मॉड्यूल के पास दी गई Awakening Halo RGB लाइटिंग इसे एक पूरा गेमिंग फोन बना देती है।
कैमरा सेक्शन पर HYPERIMAGE+ की ब्रांडिंग और NFC लेबल भी दिया गया है, जिससे साफ होता है कि फोन में NFC सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, बड़े R-एंगल कॉर्नर बेहतर पकड़ और आरामदायक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किए गए हैं, ताकि लंबे समय तक गेमिंग या वीडियो देखने में हाथों पर ज्यादा दबाव न पड़े।
Realme Neo 8 Specifications
बता दें की Realme Neo 8 अपने शानदार डिस्प्ले और पावरफुल परफॉर्मेंस के चलते गेमिंग और मल्टीटास्किंग लवर्स के लिए एक दमदार ऑप्शन बनता नजर आ रहा है। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन (2772 x 1272 पिक्सल) और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, साथ ही Crystal Armour Glass से प्रोटेक्शन भी मिलती है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 24GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट हो सकता है, जो इसे फ्लैगशिप लेवल का बना देता है। गेमिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें ultrasonic 3D फिंगरप्रिंट सेंसर, हाई-स्पीड गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन और हीट मैनेजमेंट सिस्टम की उम्मीद है।
कैमरा सेक्शन में फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप खास है, जिसमें 50MP मेन कैमरा OIS के साथ, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलेफोटो लेंस शामिल हैं, जो 3.5x तक ज़ूम सपोर्ट कर सकते हैं। सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलेगा। फोन 8000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा और एंड्रॉयड 16 + Realme UI 7 पर काम करेगा।
इसके अलावा यह IP68/69 रेटेड है और 215 ग्राम वजन के साथ 162 x 77.07 x 8.3mm डायमेंशन में मिलेगा। कुल मिलाकर Realme Neo 8 एक ऐसा स्मार्टफोन है जो डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और फीचर्स में पूरी तरह तैयार दिखता है।
Realme Neo 8 Launch Date और Variants
बता दें की Realme ने अभी तक Neo 8 की लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रहे टीज़र्स साफ संकेत दे रहे हैं कि यह स्मार्टफोन बहुत जल्द चीन में एंट्री लेने वाला है।
हालाकी कंपनी ने डिटेल शेयर नहीं की है, फिर भी उम्मीद की जा रही है कि Neo 8 को दो अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा, जिनमें फ्लैग्शिप-लेवल परफॉर्मेंस, हाई रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले और दमदार गेमिंग डिजाइन देखने को मिलेगा।
गौरतलब है की Transparent RGB बैक और 165Hz डिस्प्ले के साथ Realme Neo 8 खास तौर पर उन यूज़र्स को टारगेट कर रहा है, जो मोबाइल गेमिंग और स्टाइल दोनों में कोई समझौता नहीं करना चाहते।
