6300mAh की बड़ी बैटरी और 90Hz डिस्प्ले के साथ Realme P4 Lite भारत में लॉन्च, 10,000 से भी कम है कीमत

6300mAh की बड़ी बैटरी और 90Hz डिस्प्ले के साथ Realme P4 Lite भारत में लॉन्च, 10,000 से भी कम है कीमत

Realme P4 Lite Launch: अगर आप 10 हजार रुपये के बजट में बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। Realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन P4 Lite लॉन्च कर दिया है। खास बात है की इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में काफी चर्चा बटोर रही है। हालाकी कीमत किफायती रखी गई है, लेकिन फीचर्स के मामले में कंपनी ने कोई बड़ी कटौती नहीं की है। आइए जानते हैं पूरा डिटेल।

Realme P4 Lite स्पेसिफिकेशन

Realme P4 Lite में 6.74 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इससे स्क्रॉलिंग और रोजमर्रा का इस्तेमाल काफी स्मूद महसूस होता है। फोन की पीक ब्राइटनेस 563 निट्स बताई गई है, जिससे धूप में भी स्क्रीन ठीक-ठाक दिखाई देती है। हालाकी यह AMOLED पैनल नहीं है, लेकिन इस कीमत में 90Hz सपोर्ट मिलना अच्छी बात मानी जा रही है।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर डेली यूज, सोशल मीडिया, कॉलिंग और लाइट गेमिंग के लिए ठीक माना जा सकता है। फोन में 4GB रैम दी गई है और स्टोरेज के दो विकल्प मिलते हैं, 64GB और 128GB। बजट यूजर्स के लिए यह कॉम्बिनेशन संतुलित कहा जा सकता है।

बैटरी और चार्जिंग

Realme P4 Lite की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6300mAh बैटरी है। बता दें की इस कीमत में इतनी बड़ी बैटरी मिलना काफी खास माना जा रहा है। कंपनी ने इसमें 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। साथ ही 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, जिससे आप जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। रोजमर्रा की फोटो और सोशल मीडिया अपलोड के लिए यह कैमरा ठीक-ठाक परफॉर्म कर सकता है। फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलता है, जिससे वीडियो कॉल और बेसिक सेल्फी ली जा सकती है।

कैसा है Realme P4 Lite का डिजाइन?

Realme P4 Lite का डिजाइन पहली नजर में ही अलग पहचान बनाता है। सिर्फ 7.94 मिमी मोटाई और 201 ग्राम वजन के साथ यह फोन हाथ में मजबूत फील देता है, हालाकी बड़ी 6,300mAh बैटरी के कारण थोड़ा भारी लगना स्वाभाविक है। इसके बैक पैनल पर वेव पैटर्न के साथ गोलाकार RGB पल्स लाइट दी गई है, जो 9 रंगों में चमकती है और कॉल, नोटिफिकेशन व चार्जिंग के लिए 5 अलग मोड सपोर्ट करती है।

Realme P4 Lite सी ब्लू, ओब्सीडियन ब्लैक और बीच गोल्ड रंगों में आता है। साथ ही ArmorShell प्रोटेक्शन, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती और IP54 रेटिंग इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा टिकाऊ बनाती है। साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, नॉच डिस्प्ले और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स इसे बजट में प्रैक्टिकल और मॉडर्न बनाते हैं।

कितना है Realme P4 Lite का कीमत?

Realme P4 Lite दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। वहीं 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। खास बात है की यह फोन 24 फरवरी 2026 से Flipkart, realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इस प्राइस सेगमेंट में बड़ी बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स इसे एंट्री लेवल खरीदारों के लिए आकर्षक बना सकते हैं। हालाकी अगर आप हाई परफॉर्मेंस गेमिंग या प्रीमियम कैमरा की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह फोन आपके लिए नहीं है। लेकिन लंबी बैटरी लाइफ और किफायती कीमत चाहने वालों के लिए यह एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है।

Jai Jagdamba News Whatsapp