6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ Redmi A7 Pro 4G लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
अगर आप ऐसे बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो पूरे दिन आराम से चले और बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत न पड़े, तो आपके लिए अच्छी खबर है। Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi ने अपना नया फोन Redmi A7 Pro 4G लॉन्च कर दिया है। हालाकी लॉन्च ज्यादा शोर-शराबे के बिना हुआ, लेकिन इसकी स्पेसिफिकेशन देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह बजट सेगमेंट में हलचल मचा सकता है।
क्या है Redmi A7 Pro 4G के स्पेसिफिकेशन?
Redmi A7 Pro 4G की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी 6000mAh की बैटरी है। बता दें की इस सेगमेंट में इतनी बड़ी बैटरी कम ही देखने को मिलती है। जो लोग दिनभर वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं, सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं, कॉल्स पर रहते हैं या ब्राउज़िंग करते हैं, उनके लिए यह बैटरी वाकई गेम चेंजर साबित हो सकती है।
फोन में 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। हालाकी यह फास्ट चार्जिंग की कैटेगरी में नहीं आता, लेकिन इतनी बड़ी बैटरी को देखते हुए इसे संतुलित माना जा सकता है।
6.9-इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले
इस फोन में 6.9-इंच का बड़ा IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और यही इसे अपने सेगमेंट में खास बनाता है। स्क्रीन के टॉप पर सेल्फी कैमरे के लिए वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है, जिससे डिस्प्ले का व्यू एरिया अच्छा-खासा बड़ा महसूस होता है।
आमतौर पर इस कीमत के फोन्स में 60Hz स्क्रीन देखने को मिलती है, लेकिन यहां 120Hz सपोर्ट मिलना वाकई सुखद सरप्राइज है। इसका सीधा फायदा यूज़र को मिलता है, क्योंकि सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, वीडियो देखना या ऐप्स के बीच स्विच करना ज्यादा स्मूथ और फ्लूइड लगता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल में यह फर्क साफ महसूस होता है।
Unisoc T7250 प्रोसेसर और HyperOS का सपोर्ट
Redmi A7 Pro 4G में कंपनी ने Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया है, जो 12nm तकनीक पर बना है और रोजमर्रा के काम आराम से संभाल सकता है। चाहे सोशल मीडिया चलाना हो, वीडियो देखना हो या एक साथ कई ऐप्स ओपन रखना हो, 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन इसे स्मूथ अनुभव देने में मदद करता है।
यह फोन Xiaomi के नए HyperOS पर चलता है, जिससे इंटरफेस साफ, आसान और Redmi या Xiaomi यूज़र्स के लिए जाना-पहचाना लगेगा।
ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 6,500mAh बैटरी संग आ रहा है Redmi Note 15 का प्रो सीरीज, जानें कीमत और फीचर
13MP AI ड्यूल कैमरा सेटअप
फोन में 13 मेगापिक्सल का AI सपोर्ट वाला ड्यूल रियर कैमरा मिलता है, जो रोजमर्रा की फोटोग्राफी के लिए पर्याप्त है। सामने की तरफ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिससे वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए साफ तस्वीरें ली जा सकती हैं।
यह डिवाइस प्रो-लेवल फोटोग्राफी का दावा नहीं करता, लेकिन सामान्य यूज़ के लिए अच्छा संतुलन देता है। खास बात है कि इसमें मौजूद AI फीचर्स लाइट और कलर को ऑटोमैटिक एडजस्ट कर तस्वीरों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जिससे बिना ज्यादा मेहनत के ठीक-ठाक रिजल्ट मिल जाता है।
Redmi A7 Pro का डिजाइन और कलर ऑप्शन
Xiaomi का Redmi A7 Pro 4G सिर्फ बैटरी और डिस्प्ले के कारण नहीं, इसका डिजाइन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह फोन ब्लैक, मिस्ट ब्लू, पाम ग्रीन और सबसे खास सनसेट ऑरेंज कलर में आता है। सनसेट ऑरेंज वेरिएंट में पीछे की तरफ वेवी टेक्सचर दिया गया है, जो इसे बजट सेगमेंट में भी प्रीमियम टच देता है।
जहां अधिकतर सस्ते फोन साधारण लुक में आते हैं, वहीं यह मॉडल थोड़ा अलग और आकर्षक नजर आता है। फोन की मोटाई लगभग 8.15mm है और वजन 208 ग्राम है, जिससे हाथ में पकड़ने पर यह संतुलित महसूस होता है। सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में ही इंटीग्रेटेड है।
ये भी पढ़ें: 200MP Leica कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Xiaomi 17 Ultra लॉन्च, क्या iPhone और Samsung को देगा टक्कर?
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें USB Type-C पोर्ट के साथ 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है, जो आज भी कई यूज़र्स के लिए जरूरी फीचर है।
Redmi A7 Pro की कीमत और ऑफर
Redmi A7 Pro 4G को इंडोनेशिया में Rp 1,699,000 यानी करीब ₹9,200 की कीमत पर लॉन्च किया गया है, लेकिन 1 मार्च से 7 मार्च तक चलने वाले प्री-ऑर्डर पीरियड में यह फोन Rp 1,499,000 यानी लगभग ₹8,100 में खरीदा जा सकता है। इसकी नियमित बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी।
इतना ही नहीं, शुरुआती खरीदारों को दो महीने का Spotify प्रीमियम स्टैन्डर्ड सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिया जा रहा है, जो इस डील को और आकर्षक बना देता है। हालाकी अभी तक कंपनी की ओर से भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
