200MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले, 100W चार्जिंग वाले Redmi Note 15 Pro सीरीज की पहली सेल शुरू, जानिए कीमत और ऑफर्स
Redmi Note 15 Pro Series Sale: Xiaomi ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में फिर से हलचल मचा दी है। हालाकी लॉन्च को ज्यादा समय नहीं हुआ, लेकिन Redmi Note 15 Pro 5G और Note 15 Pro+ 5G की पहली सेल अब भारत में शुरू हो चुकी है। 200MP कैमरा, सुपर ब्राइट AMOLED डिस्प्ले और दमदार बैटरी के साथ ये फोन सीधे मिड-रेंज सेगमेंट में फ्लैगशिप को टक्कर दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है।
Redmi Note 15 Pro Series स्पेसिफिकेशन
| फीचर | Redmi Note 15 Pro 5G | Redmi Note 15 Pro+ 5G |
|---|---|---|
| डिस्प्ले | 6.83 इंच 1.5K AMOLED, 120Hz | 6.83 इंच 1.5K AMOLED, 120Hz |
| प्रोसेसर | Dimensity 7400-U | Snapdragon 7s Gen 4 |
| रियर कैमरा | 200MP + 8MP | 200MP + 8MP |
| फ्रंट कैमरा | 20MP | 32MP |
| बैटरी | 6,580mAh, 45W | 6,500mAh, 100W |
| OS | Android 15, HyperOS 2 | Android 15, HyperOS 2 |
डिस्प्ले
दोनों ही स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित HyperOS 2 पर काम करते हैं। इसमें 6.83 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। खास बात है की डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है।
ये भी पढ़ें: 6200mAh बैटरी, Android 16 और पावरफुल प्रोसेसर संग आ रहा है Vivo का प्रीमियम फोन X200T, जानें कीमत और फीचर
प्रोसेसर
परफॉर्मेंस की बात करें तो Redmi Note 15 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7400-U चिपसेट दिया गया है, जबकि Note 15 Pro प्लस 5G में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है।
कैमरा सेगमेंट
कैमरा सेगमेंट में दोनों ही फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। हालांकि फ्रंट कैमरे में अंतर है, जहां Pro मॉडल में 20MP और Pro+ मॉडल में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी की बात करें तो Redmi Note 15 Pro 5G में 6,580mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, जबकि Note 15 Pro प्लस वेरिएंट में 6,500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। खास बात है की दोनों फोन 22.5W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं।
ये भी पढ़ें: 50% ज्यादा रेंज, तेज आवाज और Apple Watch सपोर्ट के साथ AirTag 2 लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
कलर और सुरक्षा
Note 15 Pro को कंपनी ने कार्बन ब्लैक, मिराज ब्लू और सिल्वर ऐश जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में पेश किया है, जो फोन को पहली नजर में ही खास बना देते हैं, वहीं Note 15 Pro+ उन यूज़र्स को पसंद आ सकता है जिन्हें कार्बन ब्लैक, कॉफी मोचा और मिराज ब्लू जैसे अलग और स्टाइलिश रंग चाहिए।
मजबूती के मामले में भी ये फोन आगे हैं, क्योंकि इनमें IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी हाई-लेवल रेटिंग दी गई है, जिससे पानी और धूल का असर काफी हद तक नहीं पड़ता, जो आमतौर पर इस सेगमेंट के स्मार्टफोन्स में देखने को नहीं मिलता।
Redmi Note 15 Pro सीरीज की भारत में कीमत
बता दें की Xiaomi ने Redmi Note 15 Pro सीरीज को ऐसी कीमत पर उतारा है, जिसने मिड-रेंज सेगमेंट में सीधा मुकाबला खड़ा कर दिया है। Note 15 Pro 5G जहां 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 29,999 रुपये में आता है, वहीं इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 31,999 रुपये में मिल रहा है।
जबकि Redmi Note 15 Pro+ 5G का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज 39,999 रुपये और टॉप वेरिएंट 12GB रैम व 512GB स्टोरेज के साथ 43,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं HDFC, SBI और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे कीमत काफी हद तक काबू में आ जाती है।
ये भी पढ़ें: 16GB रैम, Android 16 और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ RedMagic 11 Air लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
फिलहाल Redmi Note 15 Pro प्लस और Redmi Note 15 Pro 5G दोनों ही स्मार्टफोन Amazon, Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदे जा सकते हैं।